अप्रैल 2023 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस | April Month 2023 Important days list in hindi

Advertisements

अप्रैल 2023 के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों की सूची, महत्वपूर्ण तिथियाँ (April Month 2023 Important days list in hindi, April 2023 Calendar Hindi Mein, April 2023 Calendar Hindi Mein, April month National and International days in hindi)

अंग्रेज़ी कैलेंडर का चौथा अप्रैल महीना होता है। हालांकि हिंदी कैलेंडर में चैत्र और वैशाख का महीना मार्च या अप्रैल में ही पड़ता है। विक्रम संवत् 2080 की शुरुआत हो चुकी है।

विक्रम संवत कैलेंडर हमारा सांस्कृतिक कैलेंडर है जिसे महाराजा विक्रमादित्य जी ने चलाया था। इसी कैलेंडर के अनुसार भारतीय तथा हिंदू समुदाय के सभी रीति-रिवाज, तीज-त्यौहार मनाए जाते हैं।

Advertisements

अप्रैल महीने में कई महत्वपूर्ण तिथियां एवं तीज त्यौहार पड़ते हैं। वैसे तो साल के लगभग सभी महीनों में इतिहास में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटना को चिन्हित करने के लिए अलग अलग दिवस मनाए जाते हैं। ठीक वैसे ही अप्रैल महीने में भी कई महत्वपूर्ण दिवस आते हैं तथा साथ ही कई हिंदू तीज-त्यौहार भी होते हैं।

ऐसे में अप्रैल महीने का कैलेंडर ज्ञात होना बहुत जरूरी है ताकि हम अपना कोई भी त्यौहार या रीति रिवाज ना भूल सकें। केवल इतना ही नहीं यदि आप कोई प्रतियोगी छात्र हैं तो प्रतियोगिता की दृष्टि से भी वार्षिक यथा मासिक कैलेंडर याद रखना काफ़ी बेहद जरूरी है।

क्योंकि अक्सर कई प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स के तौर पर भी ऐसे सवाल पूछे जा सकते हैं। अप्रैल महीने में विश्व तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाते हैं।

आज इस लेख के जरिए आप April 2023 Calendar के बारे में जान सकते हैं। इसलिए यह लेख को पूरा पढ़ें।

April-Month-Important-days-list-in-hindi | अप्रैल 2023 कैलेंडर महत्वपूर्ण तिथियां एवं दिवस

अप्रैल 2023 कैलेंडर के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, महत्वपूर्ण तिथियां एवं दिवस ( April Month 2023 Important days list in hindi)

Date/ तिथियां April Month Important days list 2023 in hindi
शनिवार 1 अप्रैल 2023कामदा एकादशी, ओडिशा स्थापना दिवस
1 अप्रैल फूल मूर्ख दिवस
रविवार 2 अप्रेल 2023विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस।
सोमवार 3 अप्रैल 2023सोम प्रदोष, प्रदोष व्रत।
मंगलवार 4 अप्रैल 2023अंतराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस।  
महावीर जंयती
बुधवार 5 अप्रैल 2023राष्ट्रीय समुद्री दिवस।
गुरुवार 6 अप्रैल 2023हनुमान जयंती
शुक्रवार 7 अप्रैल 2023विश्व स्वास्थ दिवस
Good Friday
सोमवार 10 अप्रैल 2023विश्व होम्योपैथी दिवस।
मंगलवार 11 अप्रैल 2023गुरु तेग बहादुर जयंती।
गुरुवार 13 अप्रैल 2023जलियांवाला बाग हत्याकांड या नरसंहार दिवस।
शुक्रवार 14 अप्रैल 2023डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती
सोमवार 17 अप्रैल 2023विश्व हिमोफीलिया दिवस।
मंगलवार 18 अप्रैल 2023विश्व धरोहर दिवस
बुधवार 19 अप्रैल 2023विश्व लीवर दिवस।
शुक्रवार 21 अप्रैल 2023राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस।
शनिवार 22 अप्रैल 2023विश्व पृथ्वी दिवस / अक्षय तृतीया।
रविवार, 23 अप्रैल 2023विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस
सोमवार 24 अप्रैल 2023राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
मंगलवार 25 अप्रैल 2023विश्व मलेरिया दिवस
बुधवार 26 अप्रैल 2023विश्व बौद्धिक संपदा दिवस
गुरुवार 27 अप्रैल 2023विश्व पशु चिकित्सा दिवस
शुक्रवार 28 अप्रैल 2023काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस
शनिवार 29 अप्रैल 2023अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
रविवार 30 अप्रैल 2023आयुष्मान भारत दिवस
विश्व पशु चिकित्सा दिवस

अप्रैल 2023 कैलेंडर के कुछ महत्वपूर्ण दिन (April Month 2023 Important days list in hindi)

स्वामी महावीर जयंती 2023 –

4 अप्रैल 2023 के दिन स्वामी महावीर की जयंती मनाई जाएगी। जैन समुदाय के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है तथा एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। महावीर स्वामी जी जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर थे।

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक महावीर स्वामी का जन्म चैत्र मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन हुआ था। हिंदू पंचांग के मुताबिक यह 4 अप्रैल 2023 को इस दिन ही पड़ेगी और महावीर की जयंती मनाई जाएगी।

जलियांवाला बाग हत्याकांड दिवस 2023 –

13 अप्रैल 1919 का दिन भारतीय इतिहास का वह काला दिन था जब अमृतसर जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना में कई बेगुनाह लोग मारे गए थे। इस घटना को जलियांवाला बाग नरसंहार के रूप में भी जाना जाता है।

13 अप्रैल 1919 को ब्रिटिश सरकार के जनरल डायर ने अमृतसर पंजाब के जलियांवाला बाग में इकट्ठा हुए लोगों पर गोली चलाने का आदेश दे दिया था जिसमें हजारों लोग मारे गए थे।

इसीलिए 13 अप्रैल का दिन हर वर्ष इस घटना को याद करते हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अक्षय तृतीया 2023 –

22 मार्च 2023 को अक्षय तृतीया की तिथि पड़ेगी। अक्षय तृतीया हिंदुओं के लिए खास महत्व रखती है और एक पवित्र त्यौहार के रूप में इसे मनाया जाता है।

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया का यह दिन इतना खास होता है, कि लोग इस खास मौके पर अपने शुभ कार्य का शुभारंभ करते हैं।

विश्व पृथ्वी दिवस 2023 –

विश्व पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस बार 22 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया के साथ-साथ विश्व पृथ्वी दिवस 2023 भी मनाया जाएगा।

पृथ्वी दिवस हमारी मातृभूमि पृथ्वी को समर्पित एक खास दिन है।

दोस्तों आज इस लेख के जरिए आपको अप्रैल महीने की खास तिथिय एवं दिवस के विषय में बताया। उम्मीद करते हैं कि हमारा यह April 2023 Calendar Hindi Mein पसंद आया होगा। धन्यवाद!

Homepage Follow us on Google News

Leave a Comment