Advertisements

हिंदी साहित्य के 10 सर्वश्रेष्ठ उपन्यास | 10 Best Hindi Novels in Hindi Literature

10 Best Hindi Novels in Hindi Literature: भारतकाहिंदी साहित्य और उसका इतिहास दोनों ही बेहतरीन पुस्तकों और लेखकों से समृद्ध हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इन किताबों के लिए कोई वक्त नहीं निकालना चाहते जबकि हम हर वीकेंड पर दोस्तों के साथ फिल्में देखने सिनेमा हॉल में जरूर जाते हैं। इन किताबों के पास वह खजाना है जिसे हम चाहकर भी फिल्मी कहानियों में नहीं पा सकते।

Advertisements

हिंदी साहित्य की बेहतरीन किताबें किसी अनमोल रत्न से कम नहीं है जो हमें जीवन के दार्शनिक दृष्टिकोण और सुंदर विचारधारा से प्रभावित करती हैं।

हिंदी साहित्य में बहुत से बेहतरीन उपन्यास लिखे गए हैं ऐसे में आपके लिए सबसे बढ़िया उपन्यास कौन सा है? यह समझना थोड़ा कठिन है। क्योंकि पढ़ने वालों की अपनी-अपनी पसंद होती है कोई प्रेम प्रसंगों पर उपन्यास पढ़ना पसंद करता है तो किसी को सामाजिक मुद्दों पर उपन्यास पसंद आते हैं। आधुनिक दौर में काफी लोग सस्पेंस थ्रिलर उपन्यास पढ़ना पसंद करते हैं।

कई बार अपनी पसंदीदा उपन्यास पुस्तक का चयन न कर पाने के कारण पाठक को किताबों से ऊबन महसूस होने लगती है।

इसीलिए आज के इस आर्टिकल में जरिए हम आपके लिए हिंदी साहित्य के 10 सर्वश्रेष्ठ उपन्यासों की सूची (List of 10 Best Hindi Novels in Hindi Literature) लेकर आए हैं, जिनका चयन आप अपनी पसंद के हिसाब से कर सकते हैं।

हिंदी साहित्य के 10 सर्वश्रेष्ठ उपन्यास | Best Hindi Novels in Hindi Literature

नॉवेल अर्थात् उपन्यास क्या है?

बेहतरीन हिंदी नॉवेल की तलाश करने से पहले हमें नॉवेल का मतलब भली भांति समझ लेना चाहिए।

“नॉवेल (Novel)” एक अंग्रेजी शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ “उपन्यास” होता है। उपन्यास का अर्थ होता है, “सामने रखना”

उपन्यास हिंदी साहित्य की एक ऐसी विधा है जिसके जरिए उपन्यासकार अथवा लेखक मानव जीवन को प्रतिबिंबित करने का प्रयास करता है। यह काल्पनिक घटनाएं और काल्पनिक पात्रों पर आधारित होती है।

प्रायः एक उपन्यासकार उपन्यास को इस ढंग से लिखता है ताकि पढ़ने वाले को ऐसा लगे कि इस उपन्यास की घटनाएं उनके जीवन की घटनाओं का ही एक प्रतिबिंब है।

चलिए अब आप 10 सर्वश्रेष्ठ हिन्दी उपन्यास (Best Hindi Novels in Hindi Literature) के बारे में बताते हैं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

(1) गुनाहों का देवता (धर्मवीर भारती) –

जब भी हिंदी साहित्य के सबसे बेहतरीन उपन्यासों के चर्चा होती है तो उसमें धर्मवीर भारती जी के उपन्यास “गुनाहों का देवता”

का नाम सबसे पहले आता है।

गुनाहों का देवता प्रेम कथा पर आधारित एक उपन्यास है जिसे हिंदी साहित्य के बेहतरीन लेखक “धर्मवीर भारती” जी ने लिखा है।

धर्मवीर भारती द्वारा लिखा गया यह उपन्यास आज की युवा पीढ़ी की पहली पसंद है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

इस उपन्यास की सबसे खास बात यही है की उपन्यास का अंत काफी मार्मिक रूप से किया गया है। इसीलिए इसे हिंदी साहित्य का सबसे दुखांत उपन्यास भी  माना जाता है।

यह अधूरी प्रेम कहानी है  सुधा और चंदर की उपन्यास में जिनकी प्रेम कथा का मार्मिक अंत होता है। सुधा के पिता इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर के तौर पर काम करते हैं जहां चंदर भी पढ़ा करता है। सुधा भी इसी विश्वविद्यालय में पढ़ा करती है।

यह पूरी कहानी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर पर आधारित है जिसे प्रयागराज के नाम से भी जाना जाता है।

चंदर को सुधा के पिता अपने बेटे की तरह मानते हैं और चंदर उन्हीं के घर में बराबर आता जाता रहा करता है। चंदर अपने घर परिवार से भागकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई करने आया है जिसे सुधा के पिता ने संरक्षण और शरण दी है।

धीरे-धीरे एक दूसरे से मिलते मिलते सुधा और चंदर को आपस में प्यार हो गया लेकिन उन्हें इस बात की खबर भी नहीं लगी। दोनों ही अपने प्यार के अहसास को लेकर भ्रमित होते हैं।

कहानी का नायक चंदर कई बार अपने दिल की बात सुधा से कहना चाहता है लेकिन वह उसके पिता के उपकारों के चलते सुधार से कुछ भी नहीं कह पाता और ना ही सुधा अपने प्यार का इजहार कर पाती है।

देखते ही देखते आखिरकार सुधा की शादी कहीं और हो जाती है। शायद इसीलिए धर्मवीर भारती जी ने चंद्र को गुनाहों का देवता भी कहा है।

धर्मवीर भारती जी ने अपने इस उपन्यास में प्रेम की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। उपन्यास का अंतिम अध्याय इतना मार्मिक है कि यह आपके हृदय की संवेदना को झकझोर देगी और आप आंसू बहाने पर मजबूर हो जाएंगे।

(2) मैला आंचल (फणीश्वर नाथ रेणु)

“फणीश्वर नाथ रेणु” द्वारा रचित मैला आंचल उपन्यास को भी हिंदी साहित्य के सबसे बेहतरीन उपन्यासों में से एक माना जाता है।

इस पूरे उपन्यास में एक ऐसे डॉक्टर की कहानी का वर्णन किया गया है जो डॉक्टर बनने के बाद अपने पिछड़े हुए गांव को अपने कार्य क्षेत्र के रूप में चुनता है। यह पूरा उपन्यास सामाजिक ढांचे पर तैयार किया गया है। इस उपन्यास के नायक का नाम प्रशांत बनर्जी है जो डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद समाज कल्याण में लग जाता है।

(3) चरित्रहीन (शरत चंद्र)

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय” हिंदी साहित्य के जाने-माने उपन्यासकार हैं जिनका उपन्यास “चरित्रहीन” हिंदी साहित्य के सबसे बेहतरीन उपन्यासों में गिना जाता है।

इस उपन्यास में शरत चंद्र चट्टोपाध्याय ने नारी का शोषण समर्पण और उनके चारित्रिक मूल्यांकन जैसे विषयों पर प्रकाश डालने का सफल प्रयास किया है।

इस उपन्यास के जरिए उन्होनें स्त्री के चरित्र को पुनः परिभाषित करने का प्रयत्न किया है। इस कथा में किरणमयी नाम की एक स्त्री की कहानी है जिसके आधार पर उपन्यास का शीर्षक रखा गया है। इस उपन्यास में दो घटनाएं समांतर हैं पहली तो किरणमयी की कहानी और दूसरी और दूसरी सावित्री नाम की एक नौकरानी और सतीश की प्रेम कथा का वर्णन।

(4) गबन (प्रेमचंद्र)

जब बात हो हिंदी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ उपन्यासों की और उसमें मुंशी प्रेमचंद्र की पुस्तक का नाम शामिल ना हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता।

मुंशी प्रेमचंद्र द्वारा रचा गया उपन्यास “गबन” आज के हिंदी साहित्य के सबसे बेहतरीन उपन्यासों में से एक माना जाता है। इस पूरी उपन्यास की कथा में पुरुषों के जीवन पर प्रभाव महिलाओं का चित्रित करने का प्रयास किया गया है।

(5) निर्मला (प्रेमचंद्र)

मुंशी प्रेमचंद्र जी ने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक उपन्यास लिखे हैं और उनके ज्यादातर उपन्यास सामाजिक जीवन पर आधारित हैं।

इतनी बेहतरीन उपन्यासों में से “निर्मला” भी एक है जिसे महिलाओं की व्यथा के ऊपर लिखा गया है। इस उपन्यास के मुख्य पात्र और नायिका निर्मला है जिसका विवाह एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ हो जाता है।

(6) काशी का अस्सी (काशीनाथ सिंह)

“काशी का अस्सी” यह उपन्यास हिंदी साहित्य के उपन्यासकार काशीनाथ सिंह द्वारा लिखा गया है। इस उपन्यास में बनारस के अस्सी घाट पर रहने वाले 5 लोगों की कहानी का वर्णन मिलता है।

इस उपन्यास पर “मोहल्ला अस्सी” के नाम से एक फिल्म भी बन चुकी है।

(7) प्रतिज्ञा (प्रेमचंद्र )

हिंदी साहित्य के सबसे बेहतरीन उपन्यासों की श्रृंखला में गबन और निर्मला के अलावा मुंशी प्रेमचंद्र का उपन्यास “प्रतिज्ञा” भी शामिल है।

मुंशी जी ज्यादातर सामाजिक व्यवस्थाओं और सामाजिक परिवेश ऊपर ही उपन्यास लिखते थे। प्रतिज्ञा उपन्यास भी उस दशक में महिलाओं की सामाजिक दशा पर आधारित है।

इस उपन्यास का नायक एक विधुर है जो एक विधवा स्त्री से शादी करना चाहता है। नायक का नाम अमृत राय है।

(8) कितने पाकिस्तान (कमलेश्वर)

यह उपन्यास “कमलेश्वर” द्वारा लिखा गया है। उपन्यास के शीर्षक से ही पता चल रहा है कि यह पुस्तक भारत के बंटवारे और हिंदू मुस्लिम लोगों के आपसी संबंधों पर लिखा गया है।

साल 2003 में इस उपन्यास पर कमलेश्वर को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लेखक ने इस पुस्तक में बंटवारे का विरोध करते हुए लिखा है, कितने पाकिस्तान?

(9) चंद्रकांता (देवकीनंदन खत्री)

हिंदी साहित्य का यह उपन्यास देवकीनंदन खत्री द्वारा लिखा गया है। शीर्षक से ही पता चल रहा है कि इस उपन्यास की नायिका का नाम चंद्रकांता है।

चंद्रकांता विजयगढ़ की राजकुमारी है और इस उपन्यास में नवगढ़ के राजकुमार वीरेंद्र विक्रम के साथ चंद्रकांता की प्रेम कहानी का वर्णन किया गया है। यह हिंदी साहित्य का काफी चर्चित और लोकप्रिय उपन्यास है।

(10) तमस (भीष्म साहनी)

हिंदी साहित्य का “तमस” उपन्यास लेखक भीष्म साहनी का लोकप्रिय उपन्यास है। इस उपन्यास के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इस पुस्तक में आजादी के दौरान भारत में हुए सांप्रदायिक दंगों और उस दौरान की यथा स्थिति का वर्णन किया गया है।

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको हिंदी साहित्य के 10 सर्वश्रेष्ठ उपन्यास (10 Best Hindi Novels in Hindi Literature) के बारे में बताया।

अगर आप अपने जीवन के दार्शनिक दृष्टिकोण को बेहतर ढंग से समझना चाहते हैं तो यह उपन्यास आपके लिए बेहद कारगर होंगे। क्योंकि इन उपन्यासों के जरिए आप हिंदी साहित्य के बेहतरीन और उम्दा लेखको की विचारधाराओं को पढ़ेंगे जिससे आपको बेहद अनुभव मिलेगा। आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा।

HomeGoogle News

FAQ

हिंदी साहित्य का सबसे बढ़िया उपन्यास कौन सा है?

हिंदी साहित्य में एक से बढ़कर एक उपन्यास है लेकिन धर्मवीर भारती का उपन्यास “गुनाहों का देवता” काफी लोकप्रिय है। शायद इसीलिए इसे हिंदी साहित्य का सबसे बढ़िया उपन्यास भी माना जाता है।

हिन्दी में नॉवेल का अर्थ क्या होता है?

नॉवेल का हिन्दी अर्थ उपन्यास होता है। यह हिंदी साहित्य की एक लेखन विधा होती है।

उपन्यास क्या है?

उपन्यास हिंदी साहित्य की एक ऐसी विधा है जिसमें काल्पनिक घटनाओं का वर्णन कर मानव जीवन को प्रतिबिंबित किया जाता है।

इन्हें भी जानें- 
1. महान साहित्यकार रविन्द्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय
2. युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय
3. भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighters of India)
4. महाराजा विक्रमादित्य का इतिहास, कहानी और जीवन परिचय
5. कौन थे राजा भोज, जीवन परिचय व इतिहास

Leave a Comment