Advertisements

भारतीय इतिहास की 10 महान महिलाएं | 10 Great Women’s of Indian History in Hindi

Great Women’s of Indian History in Hindi : भारत में महिलाओं की स्थिति पर निबंध (Essay on Status of Women in India Hindi) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 पर महिला विशेष (International Women’s Day 2023)

International Women’s Day 2023: भारत के साथ-साथ पूरा विश्व 8 मार्च का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यह खास दिन नारी शक्तियों के लिए समर्पित होता है।

Advertisements

इस दिन भारत समेत विश्व भर के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन भूमिका और उपलब्धियों के लिए देश की महिलाओं का सम्मान किया जाता है। भारतीय महिलाओं को मध्यकालीन इतिहास में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन भारत की महिलाएं न कभी किसी देश की महिलाओं से पीछे थी और ना आज हैं।

भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। भारत की बेटियों ने अपने हौसलों के दम पर ऐसे मुकाम हासिल किए हैं जिनके लिए आज देश और पूरे विश्व की महिलाएं उनसे प्रेरणा लेती हैं और उन्हें आदर्श मानती हैं।

भारतीय महिलाओं की यह बेहतरीन उपलब्धियां उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जिन्हें यह लगता था कि भारत में महिलाओं की स्थिति बेहतर नहीं है।

आज भारत में महिलाओं की स्थिति पर निबंध (Essay On Status of Women in India Hindi) पर इस लेख के जरिए हम आपको भारत की 10 ऐसी महिलाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

तो चलिए आज आपको इस लेख के जरिए भारतीय इतिहास की 10 महान महिलाएं (10 Great Women’s Of Indian History In Hindi) के बारे में बताते हैं।

भारतीय इतिहास के 10 महान महिलाएं (10 Great Women’s Of Indian History In Hindi)

आज सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्यायिक, प्रशासनिक और वैज्ञानिक ऐसा कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां भारतीय महिलाओं ने अपना परचम ना लहराया हो।

यह आपको इन अलग-अलग क्षेत्रों में भारतीय महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं।

Great Women's of Indian History in Hindi | भारतीय इतिहास के 10 महान महिलाएं |

कल्पना चावला –

आप सभी ने कभी ना कभी “कल्पना चावला” का नाम तो सुना ही होगा।

कल्पना चावला 17 मार्च 1962 को भारत के करनाल, हरियाणा में पैदा हुई थी और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से वैमानिक अभियांत्रिकी में स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थी। वह भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक थी जो अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नासा “NASA” के लिए काम किया करती थी।

साल 1997 में कल्पना चावला को नासा द्वारा स्पेस मिशन में एक यात्री के तौर पर अंतरिक्ष में उड़ान के लिए चुना गया।

1997 में कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में यात्रा की और अंतरिक्ष के बारे में रोचक तथ्य का अध्ययन किया।

रीता फारिया –

भारत की बेटियां केवल ज्ञान विज्ञान में नहीं बल्कि मॉडलिंग की दुनिया में भी कई खिताब हासिल कर चुकी हैं। इस सूची में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला “रीता फारिया” का नाम भी शामिल है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

रीता फारिया एक भारतीय मॉडल और चिकित्सक हैं जिन्होंने साल 1996 में विश्व सुंदरी अर्थात् “मिस वर्ल्ड” का खिताब जीता था। यह खिताब जीतने के बाद वह मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी। इतना ही नहीं रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनने वाली एशियाई मूल की पहली महिला भी हैं।

रीता फारिया के बाद कई भारतीय महिला मॉडल्स ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता जिसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और मिस वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल का नाम शामिल है।

सुष्मिता सेन–

एक तरफ जहां रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था तो वहीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।

साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन भारत की पहली ऐसी महिला हैं जिसने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।

सुष्मिता सेन एक बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हैं। सुष्मिता सेन के बाद भी भारत की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।

किरण बेदी–

भारत की महिलाएं केवल मॉडलिंग में ही नहीं बल्कि प्रशासनिक सेवा में भी अपना योगदान दे रही हैं। भारत की किरण बेदी एक ऐसी ही महिला हैं जिन्होंने प्रशासनिक सेवा में आईपीएस ऑफिसर की बागडोर संभाली थी।

किरण बेदी आईपीएस ऑफिसर (IPS) बनने वाली देश की पहली महिला हैं।

केवल इतना ही नहीं साल 2003 में किरण बेदी को संयुक्त राष्ट्र संघ में सिविल पुलिस एडवाइजर के तौर पर भी चुना गया था। वर्तमान समय में प्रशासनिक सेवा से निवृत तो हो चुकी हैं और एक राजनेता के तौर पर भी काम करती हैं। किरण बेदी एक उम्दा लेखक भी हैं।

इन्हें भी पढ़ें-

सुचेता कृपलानी–

भारत की महिलाओं ने केवल मॉडलिंग और प्रशासनिक सेवाओं में अपनी धाक नहीं जमाई बल्कि भारत की राजनीति में भी उनका भरपूर योगदान रहा है।

भारतीय राजनीति में मुख्यमंत्री बनने वाली महिला भारत की पहली महिला राजनेता सुचेता कृपलानी ही थी।

साल 1963 में सुचेता कृपलानी को उत्तर प्रदेश राज्य की मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और पहली बार कोई भारत में कोई महिला किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनी।

सरोजिनी नायडू–

श्रीमती सरोजिनी नायडू राज्यपाल बनने वाली देश की पहली महिला थी। पहली महिला राज्यपाल होने के अलावा सरोजनी नायडू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलनों का हिस्सा रही थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल श्रीमती सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष भी थी। सरोजिनी नायडू एक लेखिका और कवित्री भी थी।

अमृता प्रीतम–

केवल राजनीति प्रशासनिक सेवाएं और मॉडलिंग करियर ही नहीं बल्कि भारतीय महिलाओं ने समय पड़ने पर कलम से क्रांति भी की है। अमृता प्रीतम इस बात का जीता जागता उदाहरण थी।

भारत की बेहतरीन लेखिका अमृता प्रीतम साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला थी।

केवल साहित्य अकादमी पुरस्कार ही नहीं बल्कि अमृता प्रीतम को बेहतरीन लेखन कार्यों के लिए भारत का दूसरा सम्मानित नागरिक पुरस्कार “पद्म विभूषण पुरस्कार” से भी सम्मानित किया गया था।

मीरा कुमार–

साल 2017 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकी महिला राजनेता मीरा कुमार भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष हैं।

मीरा कुमार 3 जून 2009 को लोकसभा स्पीकर के रूप में निर्विरोध चुनी गई। साल 2017 में मीरा कुमार को UPA की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार भी बनाया गया लेकिन वह इस चुनाव में रामनाथ कोविंद से हार गई।

अरुंधति रॉय–

भारत की महिला लेखिका अरुंधति रॉय बुकर प्राइज जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

अरुंधति रॉय पहली ऐसी भारतीय नागरिक हैं, जिन्हें बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

साल 1997 में अरुंधति रॉय को उनके द्वारा लिखे गए उपन्यास “द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स” के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आशापूर्णा देवी–

भारत की महान लेखिका आशापूर्णा देवी ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाली भारत की पहली महिला हैं। एक बेहतरीन उपन्यासकार और सुप्रसिद्ध कवियत्री थी।

तो दोस्तों आज इस लेख के जरिए हमने आप को भारत की 10 महान महिलाओं (10 Great Women’s Of Indian History In Hindi) के बारे में बताया जिनके जज्बे को आप पूरा देश और विश्व सलाम करता है।

HomeGoogle News

इन्हें भी पढ़ें-

FAQ

भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन है?

मीरा कुमार- 3 जून 2009 को र्निविरोध लोकसभा अध्यक्ष पद के लिये चुनी गई थी।

पहली महिला राज्यपाल कौन है?

सरोजिनी नायडू (उत्तर-प्रदेश की राज्यपाल (१९४७-४९))

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?

रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब 7 नवंबर 1966 में पहली बार जीता था।

पहली भारतीय महिला मुख्यमंत्री का नाम क्या हैं?

सुचेता कृपलानी – सन 1963 में उत्तर प्रदेश राज्य की मुख्यमंत्री बनी थी।

Leave a Comment