Advertisements

के.के. (सिंगर) का जीवन परिचय, निधन | K K Biography in Hindi 

के के (सिंगर) का जीवन परिचय, जीवनी, निधन, मृत्यु, परिवार, गाने, उम्र (K K Biography in Hindi, family, songs, death, age)

हमारे देश में कई भारतीय सिंगर हैं जिन्होंने हमारे देश को कई सुंदर-सुंदर गानों से नवाजा है। इन्हीं में से एक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ भी है जिन्होंने कई फिल्मों में तथा कई भाषाओं (हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, मराठी बंगाली गुजराती) में गाना गाया है। इन्हें हम K.K. नाम से भी जानते हैं। इनका 31 मई को देहांत हो चुका है। इसलिए आज की यह बायोग्राफी हम कृष्ण कुमार कुन्नाथ जी को समर्पित करते हैं।

आज के इस लेख में हम के.के. का जीवन परिचय के बारे में जानेंगे, साथ ही हम आपको बताएंगे कि कृष्ण कुमार जी की मृत्यु कैसे हुई। यदि आप कृष्णकुमार जी के जीवन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में हमारे साथ अंत तक बने रहें।

Advertisements

विषय–सूची

सुप्रसिद्ध सिंगर के.के. कृष्णकुमार कुन्नाथ का जीवन परिचय (K K Biography in hindi)

असली नाम (Real Name)कृष्णकुमार कुन्नाथ
प्रसिद्ध नाम (Nick Name)के.के.
जन्म (Date of Birth)23 अगस्त 1968
जन्म स्थान (Place of Birth)दिल्ली, भारत
भाषा (Language)हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलगु,
आयु (Age)53 वर्ष (2022)
निधन (Death)31 मई 2022
पेशा (Professions)पार्श्वगायक, गीतकार
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
धर्म एवं जाति (caste, religion)हिन्दू
स्कूल (School)माउंट सेंट मैरी स्कूल, दिल्ली, भारत
कॉलेज (College)किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली, भारत
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)स्नातक (वाणिज्य)
वजन (Weight)65 kg
ऊंचाई (Height)5.5 फीट
नेटवर्थ (Net Worth)1.5 मिलियन डॉलर
पारिवारिक (Family Details)
माता का नाम(Mother)कनाकवल्ली
पिता का नाम (Father)सी.एस. नायर
वैवाहिक स्थितिशादीशुदा (1991)
पत्नी का नामज्योति कृष्णा
बच्चेंनकुल कृष्णा कुन्नाथ (बेटा)
तमारा कुन्नाथ (बेटी)
Singer-KK-Biography-in-hindi

कृष्ण कुमार कुन्नाथ का प्रारंभिक जीवन

कृष्ण कुमार कुन्नाथ, जिन्हें हम K.K नाम से जानते हैं, उनका जन्म 23 अगस्त 1968 को दिल्ली में हुआ था। इनका पालन पोषण एक मलयालम परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम सीएस नायर तथा माता का नाम  कनाकवल्ली था।

K.K का विवाह 1991 में ज्योति के साथ हुआ था जिनसे इन्हें दो संतानों की प्राप्ति हुई। इनके बेटे का नाम नकुल कृष्णा कुन्नाथ तथा बेटी का नाम तमारा कुन्नाथ है।

कृष्णकुमार कुन्नाथ की शिक्षा (KK’s Education)

K.K ने अपने शिक्षा नई दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल से पूरी की थी। उसके बाद इन्होंने कॉमर्स में अपना ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरा किया था।

स्नातक करने के बाद केके ने एक होटल में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में 8 महीने काम किया। K.K बचपन में तो डॉक्टर बनना चाहते थे लेकिन बाद में इनका शौक संगीत में बढ़ गया जब दूसरी कक्षा में इन्होंने पहली बार गाना गाया था।

कृष्णकुमार कुन्नाथ का करियर (KK’s Career hindi)

K.K 1994 में ही मुंबई आ गए थे। उन्होंने शादी करने के लिए 8 महीने होटल में काम किया पर वह संगीत में  करियर बनाना चाहते थे जिसके कारण उन्होंने जॉब छोड़ दी और वह मुंबई आ गए। इसमें उनके माता-पिता ने उनका काफी सहयोग किया।

1994 में जब वह मुंबई आये तो उन्होंने अपना पहला डेमो टेप लेस्ली लुईस, लुई बैंको, रंजीत बारोट, और शिव माथुर को दी ताकि उन्हें संगीत के क्षेत्र में गाना गाने का मौका मिल सके।

लेस्ली लुइस ने K.K को पहला ब्रेक दिया। K.K को पहली बार utv में एक विज्ञापन “santogen Suiting” में गाना गाने का मौका मिला। 1994 में ही K.K के बेटे नकुल का जन्म हुआ था इसके बाद से ही K.K के जीवन में सफलता की लहर आई। K.K ने अगले 4 साल तक 11 भाषाओं में लगभग 3500 विज्ञापनों के लिए गाना गाया था।

4 साल बाद एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज ने K.K को बॉलीवुड में पहला गाना गाने का मौका दिया। K.K ने बॉलीवुड में अपना पहला गाना “छोड़ आए हम” माचिस पिक्चर के लिए गाया और यहीं से इनकी गायकी का कैरियर शुरू हो गया।

K.K ने अपना पहला सोलो सॉन्ग “तड़प तड़प के” भी विशाल भारद्वाज के निर्देशन में गाया था। इस गाने के कारण K.K को बहुत प्रसिद्धि मिली।

1999 में K.K ने भारतीय टीम के समर्थन के लिए क्रिकेट विश्व कप के दौरान “जोश ऑफ इंडिया” गाना भी गाया था।

K.K ने केवल हिंदी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओं की फिल्मों के लिए भी गाना गाया है। K.K ने तमिल, तेलुगू मलयालम, कन्नड़ इत्यादि भाषाओं में 250 से भी ज्यादा गाना गाये हैं।

कृष्णकुमार कुन्नाथ का एल्बम सॉन्ग तथा टीवी सॉन्ग (Album and TV song of K.K)

1999 में K.K ने अपना पहले दो गानों का एल्बम “पल और यारों” रिलीज किया था जो कि काफी लोकप्रिय हुआ और “पल” एल्बम के लिए इन्हें स्क्रीन अवार्ड भी मिला था।

इसके बाद K.K ने 2008 में अपना एक दूसरा एल्बम हमसफर रिलीज किया जिसमें पूरे 10 गाने थे और इनमें से एक गाना K.K ने अपने बेटे नकुल के साथ गाया था। K.K ने एल्बम सॉन्ग गाने के साथ-साथ कई टीवी सीरियल के लिए भी गाना गाया है। जैसे- मोहब्बत, झुकी-झुकी सी पलकें, काव्यांजलि, जस्ट डांस इत्यादि। 1999 में अपने एल्बम सॉन्ग निकालने के बाद K.K रुके नहीं बल्कि एक के बाद एक लोकप्रिय गाने गाते गए। इन्होंने बॉलीवुड फिल्म “हर दिल जो प्यार करेगा, हेराफेरी, दीवानापन, रहना है तेरे दिल में, स्टाइल देवदास और तेरे नाम” के लिए भी कई हिट सॉन्ग गाए हैं।

कृष्णकुमार कुन्नाथ का नेटवर्थ व लाइफस्टाइल (Net worth & Lifestyle of K.K singer)

कृष्ण कुमार जी की लाइफ काफी आलीशान थी। इनका मुंबई में एक बहुत बड़ा आलीशान घर है। इनके घर का इंटीरियर डिजाइन बहुत ही खूबसूरत और लग्जरी है।

K.K को गाड़ियों के कलेक्शन का काफी शौक था इसलिए उन्होंने लगभग सभी ब्रांड की काफी महंगी-महंगी गाड़ियां भी खरीदी। K.K के पास गाड़ियों के कलेक्शन में सबसे ब्रांडेड गाड़ी “जीप चेरोकी” जिसकी कीमत ₹75 लाख है तथा दूसरी गाड़ी ऑडी RS5 जिसकी कीमत ₹1 करोड़ है। 

मुंबई में एक आलीशान घर होने के अलावा इनका दिल्ली में भी घर है।

कृष्ण कुमार कुन्नाथ की कमाई (Net worth of K.K)

ऐसा कहा जाता है कि कृष्ण कुमार कुन्नाथ इस इंडस्ट्री के सबसे महंगे गायको में से एक थे। K.K अपनी एक गायकी के लिए पांच से छह लाख रुपए लेते थे। K.K किसी भी तरह की लाइव परफॉर्मेंस के लिए 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करते थे।

K.K कि इतनी फीस होने के कारण इनका नेटवर्थ भी 1.5 मिलियन डॉलर तक बताया जाता है। ऐसा भी बताया जाता है कि कृष्णकुमार के पास ₹11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। अब यह संपत्ति उनके पूरे परिवार की हो चुकी है।

कृष्णकुमार से जुड़ी कुछ खास बातें (Some Facts about K.K in hindi)

  • K.K ने संगीत किसी से भी नहीं सीखा था लेकिन वह अपना गुरु लेस्ली लुईस को मानते हैं क्योंकि उन्होंने इनको संगीत के क्षेत्र में पहला ब्रेक दिया था।
  • K.K कभी भी धूम्रपान नहीं करते थे।
  • K.K को जब उनकी पहली तनख्वाह मिलने वाली थी तब उन्हें लगा था कि उन्हें केवल ₹500 मिलेंगे लेकिन उन्हें ₹5000 मिले थे जिसे देखकर वह चकित रह गए थे।
  • K.K ने एक बार स्वयं यह बात बताई थी कि उन्हें आमिर खान की मिमिक्री करना बहुत पसंद है।
  • “तारे जमीन पर” मूवी का “मां” सॉन्ग सबसे पहले K.K ने ही रिकॉर्ड किया था लेकिन निर्देशक को गाने में कुछ बदलाव करने थे और K.K उस समय बाहर यात्रा पर गए हुए थे जिसके कारण यह सॉन्ग बाद में शंकर महादेवन को दिया गया।
  • K.K ने पाकिस्तानी टीवी शो के लिए भी एक गाना “तन्हा चला” गाया था।

कृष्णकुमार कुन्नाथ का निधन (K.K’s Death)

कृष्ण कुमार कुन्नाथ की मृत्यु 31 मई 2022 को हुई। कृष्ण कुमार की आयु केवल 53 वर्ष की ही थी। K.K कोलकाता में अपना एक लाइव परफॉर्मेंस कर रहे थे जिसके बीच उन्हें एक अटैक आया और वह वहीं बेहोश हो गए।

उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स का कहना है कि K.K की मौत का कारण कार्डियक अटैक है। हम आपको यहां बताना चाहेंगे कि जब केके को हार्ट अटैक (Heart Attack) आया था तब वह अपना आखिरी गाना “हम कल रहे या ना रहे” गा रहे थे।

निष्कर्ष-

आज के इस लेख में हमने आपको K.K का जीवन परिचय बताया। आशा करते हैं कि आपको कृष्ण कुमार कुन्नाथ के जीवन से काफी प्रेरणा मिली होगी। यदि आपके मन में कोई भी सवाल उठ रहा हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Follow us on Google News image
आइये इन्हे भी जाने-
1. सिद्धू मूसेवाला का जीवन परिचय
2. कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का जीवन परिचय
3. लता मंगेश्कर का जीवन परिचय
4. पुनीत राजकुमार का जीवन परिचय

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न- K.K का पूरा नाम क्या है?

उत्तर – K.K का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नाथ है।

प्रश्न- K.K सिंगर की नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर – K.K सिंगर की नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर है।

प्रश्न- K.K एक गाने के लिए कितना रुपए चार्ज करते थे?

उत्तर – एक गाने के लिए लगभग ₹ 5 से 6 लाख लेते थे।

प्रश्न- K.K की मृत्यु कैसे हुई?

उत्तर – K.K की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई।

प्रश्न- K.K एक गाने के लिए कितना रुपए चार्ज करते थे?

उत्तर – एक गाने के लिए लगभग ₹ 5 से 6 लाख लेते थे।

प्रश्न- K.K की आयु कितनी है?

उत्तर – K.K की आयु 53 वर्ष की है।

Leave a Comment