Best Happy Holi 2023 Shayari & Poem in hindi | Holi Love Shayari, Wishes, Poem, Quotes, Images, 2023 Updated Status | होली पर शायरी, शुभकामनाएं और कविताएं

Advertisements

Happy Holi 2023 Shayari & Poem in hindi, Holi Wishes in Hindi 2023, Text Messages, Quotes Shayari, Poem, Happy Holi Wishes For Love in Hindi, Boyfriend & Girlfriend, आप सभी को होली की शुभकामनाएं! (Happy Holi Wishes in Hindi 2023)

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

भारत में हर साल फाल्गुन माह में होली का त्यौहार मनाया जाता है। होली का त्यौहार भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। रंग-बिरंगे रंगों से सराबोर इस त्यौहार को

रंग पंचमी, फगुआ, रंग महोत्सव और ‘रंगो का त्यौहार’ जैसे नामों से भी जाना जाता है।

Advertisements

होली के इस पावन त्यौहार पर लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। लोग इस दिन एक दूसरे को बड़े प्यार से रंग और गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। यह त्यौहार अच्छाई पर बुराई का प्रतीक है। क्योंकि इसी मौके पर वरदानों के दुरुपयोग के कारण होलिका दहन हुआ था और श्री नारायण जी ने प्रहलाद की रक्षा की थी।

होली के त्यौहार पर लोग अक्सर खास  लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए चुनिंदा होली पर कोट्स और शायरी की तलाश करते हैं।

आज इस लेख के जरिए हम आपके लिए होली के रंग में रंगी प्यार भरी शायरी, शुभकामनाएं और कविताएं 2023 (Happy Holi 2023 Shayari & Poem in hindi) लेकर आए हैं।

8 मार्च से सम्बिंधित लेख-

हिन्दी में होली पर शायरी, शुभकामनाएं और कविताएं (Happy Holi 2023 Shayari & Poem in hindi)

न कोई शिकवा, न मलाल रखें,
अपने हाथों में, बस गुलाल रखें!
कोई तकलीफ ना कभी आए,
जिंदगी यूं ही संवरती जाए!

ईश्वर से दुआ है होली पर,
दामन खुशियों से तेरा भर जाए!
Happy-Holi-2023-Shayari-&-Poem-in-hindi
Happy Holi 

गोरे गालों में जब गुलाल लगे,
यह अदा और भी कमाल लगे!

जुल्फें ढक लेती हैं चेहरा तेरा,
तूझसे जालिम तो तेरे बाल लगे!
Happy Holi 2023!

मिला लो आज सब से हाथ,
क्योंकि होली है!

मना लो आज एक साथ,
क्योंकि होली है!
Happy Holi!

रिश्तों का यह प्यार मना लो,
होली का त्यौहार मना लो!

Happy Holi 2023!

रंग से भंग मिला दो थोड़ा,
प्यार के रंग मिला दो थोड़ा!

मैं भी रंग जाऊं तेरे रंगो में,
अंग से अंग मिला दो थोड़ा!

प्यार के लिए होली की शुभकामनाएं! (Happy Holi Wishes In Hindi For Love Boyfriend & Girlfriend)

गुलाबी गालों पर कुछ रंग,
मुझको भी चढ़ाने दो!

मेरे महबूब अपने साथ,
होली तो मनाने दो!

Happy Holi For Love!
प्यार का रंग चढ़ा है मुझ पर,
तुम्हें पाने का नशा है मुझ पर!

Happy Holi 2023!

इश्क का रंग इतना गाढ़ा है,
लग गया तो कभी न छूटेगा!!
Happy Holi For Love!

गले से आज तो लगा लो यार होली है!
जरा सा रंग दो मुझे आज प्यार होली है!
Happy Holi!

तेरे गालों पर जब गुलाल लगे,
तू मुझे और भी कमाल लगे!

जब से देखा है लाल रंग में तुम्हें,
मुझे दुनिया का रंग लाल लगे!!
Happy Holi Dear!

तेरे हाथों में लिपटे हुआ गुलाल का रंग,
सुर्ख लाल तेरे होंठ और गाल का रंग!

अपनी कातिल निगाहों से अदा मत पूछ,
जच रहा है आज तुझ पर यह कमाल का रंग!

होली की शुभकामनाएं (Happy Holi Love wishes in Hindi) –

बरस रहे हैं कहीं प्यार के रंग होली में!
तरस रहे हैं कहीं प्यार के रंग होली में!

होली पैगाम मोहब्बत का लेकर आई है,
रंग जाने दो अपने यार के रंग होली में!

Happy Holi Wishes For Love!
किसी के प्यार के रंग बरसते होंगे,
तो कई लोग होली को तरसते होंगे!

Happy Holi!

दिलों के जख्म रंग दो प्यार की रंगोली से,
भर जाएंगे सारे घाव अबकी होली से!
हमें तो सिर्फ मोहब्बत का ही खुमार चढ़ा,
रंग तो और भी थे लेकिन हम पर प्यार चढा!
हैप्पी होली 2023!

बड़ी बेरंग ज़िंदगी है मेरी,
तुम मोहब्बत का रंग भर दो ना!
Happy Holi!

अपने किरदार में भी रंग भरो!
फीका किरदार, कोई किरदार नहीं!

Happy Holi!

सादगी रंग है शराफत का,
जिस पर चढ़ता है निखर जाते हैं।
हैप्पी होली!

एक रंग ही तो है जिनका रंग असली होता है। रंग चढ़ते हैं और उतरते भी हैं लेकिन कभी रंग नहीं बदलते!

Happy Holi Wishes!

होली 2023 पर अनमोल विचार (Holi Quotes in Hindi 2023)

तुम नहीं हो जिंदगी बेरंग सी लगती है। सब कुछ फीका फीका है। कहीं कोई उमंग नहीं और ना ही कोई रंग!

तुम वह रंग हो जिसके बिना मेरी पूरी तस्वीर अधूरी है। आज होली पर पुराने प्यार के रंग उभर आए हैं। हैप्पी होली!

अपने प्यारे दोस्तों को दें होली की शुभकामनाएं (Happy Holi wishes for Friends)

मिल रहे हैं पुराने यार आज होली में,
बरस रहा है खूब प्यार आज होली में!

लगी पड़ी है भरमार यहां रंगों की,
कहीं पीले हैं कहीं लाल आज होली में!

हैप्पी होली!

होली 2023 पर कविता (Latest Poem on Holi in Hindi 2023)

रंगों का त्यौहार है होली!

रंगों का त्यौहार है होली!
समझ सको तो प्यार है होली!

दिलों में नफरत उमड़ रही हो,
तो बिल्कुल बेकार है होली!

मोहब्बत का त्योहार है होली,
समझ सको तो प्यार है होली!

लाल हरे पीले रंगो संग,
खुशियों की बौछार है होली!

फगुआ का त्यौहार है होली,
समझ सको तो प्यार है होली!

होली 2023 पर कविता – खुशियों की रंगोली है…

खुशियों की रंगोली है,
रंगों की आंख मिचोली है!

खूब मनाएं मिलजुल कर,
और बुरा न मानें होली है!

आज मिले हैं यार पुराने,
यादों के अखबार पुराने!

नटखट यारों की टोली है,
पर बुरा न मानें होली है!

गले लगाएंगे सबको,
और रंगते जाएंगे सबको!

आज हमारी बारी है,
हम खूब खीझाएंगे सबको!

और कह देंगे बस इतना ही,
कि बुरा न मानें होली है!

खुशियों की रंगोली है,
रंगों की आंख मिचोली है!

खूब मनाएं मिलजुल कर,
और बुरा न मानें होली है!

-सौरभ शुक्ला
Homepage Follow us on Google News

आइये इन्हे भी जाने-

1.गणतंत्र दिवस पर कोट्स, कविता के जरिए भेजें शुभकामनाएं
2.दिवाली पर कोट्स, अनमोल विचार, शायरी, कविताएं
3.आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता और अनमोल विचार
4.भारतीय सेना को समर्पित कविताएं और शुभकामना संदेश

Leave a Comment