होली की शुभकामनाएं, अनमोल विचार, शायरियां और कविताएं (Poem on Holi Festival 2023, Holi Quotes, Wishes In Hindi, Holi Par Shayari. Quotes on Holi in hindi)
Holi Quotes & Shayari in Hindi: होली का त्यौहार भारत में मनाए जाने वाले सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक है।
होली के त्यौहार को “रंगों का त्यौहार” भी कहा जाता है और यह साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, इसलिए इस त्यौहर को “फगुआ” और “रंग पंचमी” के नाम से भी जाना जाता है।
रंगो के इस खास त्यौहार के मौके पर लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाते हैं। होली के दिन गुजिया खाने का प्रचलन बहुत सालों से चला रहा है होली के विशेष अवसर पर हर घर में विशेष प्रकार के पकवान पकाए जाते हैं जिसमें गुजियां (Holi Quotes & Shayari in Hindi) भी एक है।
होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गले से लगाते हैं और आपस में प्यार बांटते हैं। होली के दिन जो लोग घर से दूर या फिर कहीं बाहर होते हैं वह अपनों को “होली पर कोट्स शायरी और कविता” के माध्यम से एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं।
अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शायराना अंदाज में होली 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं (Holi 2023 Wishes In Hindi) भेजना चाहते हैं तो नीचे हम आपके लिए लेकर आए हैं, होली पर कोट्स कविताएं और शायरियां (Happy Holi Wishes, Quotes & Shayari In Hindi)
- होलिका दहन कब है? होलिका का समय 2023, शुभ मुहूर्त
- महिला दिवस पर विशेष : भारतीय इतिहास की 10 महान महिलाएं
हैप्पी होली की शुभकामनाएं (Happy Holi Quotes & Shayari in Hindi)
हैप्पी होली की शुभकामनाएं (Happy Holi Wishes In Hindi) – प्यार के रंगों से भर कर पिचकारी, होली मनाएगी यह दुनिया सारी। हम भी रंग जाएंगे अपनों के रंग, होली मनाएंगे अपनों के संग।
Happy Holi Wishes 2023! भगवान करें इस बार यह रंगों का त्योहार आपकी जिंदगी में खुशियों के नए रंग भर दे। मेरी तरफ से आपके पूरे परिवार को और आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं। Happy Holi quotes in hindi होलिका दहन में आपके सारे दुख दर्द जलकर राख हो जाएं, होली के रंग आपके जीवन को खुशहाल और रंगीन बना दें ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है! रंगो के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं! रंगों में रंग देंगे खुशियां और प्यार, ऐसे मनाएंगे होली का त्योहार!
Happy Holi 2023 Wishes & Quotes फिर से जुटेगी यारों की टोली, जमकर के होगी आंख मिचौली। खुशियों से ईश्वर भर दे सबकी झोली, मेरी तरफ से आपको मुबारक हो होली! हैप्पी होली 2023! गुलाल जाकर लिपटे हैं उनके गालों से, उनके चेहरे पर रंगों ने खलल डाला है। नजर मिला लें एक दफा तो नशा चढ़ जाए, उनकी आंखें, आंखें नहीं मधुशाला है! – सौरभ शुक्ला
Happy Holi My Love! खूबसूरत रंगों की आई है बहार, चारों तरफ फैली है खुशियां और प्यार। आओ चलो रंगकर एक दूसरे को यार, हम भी मना लें रंगो का त्यौहार! Happy Holi Dear Friends! खुशियों की महक, रंगों की बहार, दिल में हो सबके लिए खट्टा मीठा प्यार। होली है कुछ दिन में आने को तैयार, खुशियों से रंग जाए आपका पूरा संसार!
Happy Holi! होली का हर रंग सुहाना, इन रंगों में रंग रंगते जाना। दुआ यही है रब से मेरी, हमेशा तुम यूं ही मुस्काना। Happy Holi 2023! प्रकृति ने बनाए हैं जितने भी रंग, सिमट जाएं आप की खुशियों के संग। खुशियां हों आपकी रंग-बिरंग, होली मुबारक हो रंगों के संग!
होली पर कविता…. उड़ रहे हैं अबीर गुलाल, अबकी होली में (Happy Holi Poem in Hindi)
होली 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं (Holi Wishes In Hindi 2023) उड़ रहे हैं अबीर गुलाल, अबकी होली में! रंग बिखरे हैं सुर्ख लाल, अबकी होली में! उसकी कातिल अदाएं पूछो मत, खुशबू से सने हैं बाल, अबकी होली में! भांग का है नशा चढ़ा लेकिन, वही ऐंठन भरी है चाल अबकी होली में! बड़ी ख्वाइश है हांथ छू लें उसे, और फिर रंग दे उसके गाल अबकी होली में! वह मेरे सामने है और मैं बेकाबू हूं, चाहिए अब तो कुछ कमाल अबकी होली में! उड़ रहे हैं अबीर गुलाल, अबकी होली में! रंग बिखरे हैं सुर्ख लाल, अबकी होली में! -सौरभ शुक्ला
होली पर शायरी (Happy Holi Par Shayari in Hindi)
जब से तेरे रंग में रंगे जाना, कोई और रंग रास ना आया। जिंदगी में बहुत से लोग मिले, लेकिन कोई तुझसा खास ना आया।
Happy Holi 2023! सारी दुनिया के रंग फीके हैं, एक तेरा रंग चढ़ गया जब से! Happy Holi 2023! रंग तो रंग है चढ़ता है उतर जाता है, इश्क का रंग पर जब हद से गुजर जाता है! लाख कोशिश करें मिटाने की नहीं मिटता, फीका पड़ता ही नहीं और चढ़ता होता जाता है! हैप्पी होली 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं! तेरी तस्वीर में यूं रंग भर के जाऊंगा, याद रखेगी मुझे दुनिया तेरी तस्वीर के साथ!
Happy Holi! इश्क का रंग सफ़ेद नहीं होता, बल्कि की इश्क का रंग एक ऐसा रंग है, जिसमें दुनिया और प्रकृति के हर रंग की झलक होती है। Happy Holi! बड़ी ख्वाहिश थी तेरे संग मनाऊं होली, सुना है यार तुझे गुलाल से एलर्जी है!
Funny Happy Holi! रंग जाता मैं तेरे रंग भी इस होली पर, छूने पाता जो तेरा अंग मैं इस होली पर। कहीं छुप कर फेंक देता गुम्बारे तुझ पर, ऐसे करता तुझे तंग मैं इस होली पर। मेरे हाथों की तड़प दिल को भी सुकून मिले, लगा देता तुझे जो रंग मैं इस होली पर। बड़ा अफसोस है, गिला भी है, और चाहत भी, काश होते जो तेरे संग हम इस होली पर। Happy Holi! बिन तेरे होली भी फीकी सी हो गई जाना, रंग तो लगते हैं पर फीकापन नहीं जाता! Happy Holi! बहुत महसूस कर रहा हूं तुझे, खुद में इस रंग भर रहा हूं तुझे! आज होली है और तू पास नहीं, मैं बहुत याद कर रहा हूं तुझे!
Happy Holi! तुम्हारी अहमियत मेरे लिए किसी रंग से कम नहीं थी। तुम वह रंग हो जिसने मेरी खाली तस्वीर को पूरा किया। तुम्हारे रंग में रंगने के बाद ही मेरी तस्वीर में खूबसूरती आई। तुम्हारा रंग होली का रंग नहीं है जो होली के अगले दिन छूट जाता है, तुम्हारा रंग शाश्वत है। मैं रोज तुम्हारे इस रंग में रंगता हूं तुम्हारे साथ मेरा बिताया हुआ हर पल, हर दिन होली है! Happy Holi 2023 ! तुमसे बिछड़ने के बाद मुझे पता चला कि फीकापन क्या होता है? तुम्हारी मौजूदगी बिलकुल एक रंग जैसी थी, जिसके ढलने के बाद मैं फीका पड़ गया। तुम्हारी गैर मौजूदगी में मैं कभी दिल से होली ना मना सका क्योंकि मैंने बस एक रंग में रंगा खुद को और वह था तुम्हारा रंग!
Happy Holi 2023 shayari in hindi "रंग और खुशबू से जुदा हुए फूल!" तुम्हारा ना होना बिल्कुल वैसा ही है जैसे रंग और खुशबू से जुदा हुए फूल! जिन्हें सिर्फ मसला जा सकता है! ना चढ़ाया जा सकता है, ना सजाया जा सकता है। रंग और खुशबू से हीन पुष्प की पंखुड़ियां ना कभी संवारी जाती हैं और ना ही उन्हें किसी किताब के पन्नों में दफनाया जाता है। ऐसे फूल सिर्फ भ्रम बनाए रखने के लिए साथ रखे जाते हैं। अब भला वह फूल भी कोई फूल है? जो बेरंग हो जिसमें कोई खुशबू ही ना हो! बेशक वह कोई फूल नहीं हो सकता और अगर होगा भी तो कोई कागज का फूल! लेकिन कागजी फूलों की एक ख़ास बात कहूं... ऐसे फूलों में भले रंग और खुशबू हो ना हो, फूल के जज्बात जरूर होते हैं, जो समर्पित होना चाहते हैं किसी की भेंट में! उमंगों की किरण से खिलना चाहते हैं, और आखिर में मुरझा भी जाते हैं! तब कोई अंतर नहीं रह जाता, रंग और खुशबू के नगीनों से जड़े फूल भी कागज़ी फूल बन कर रह जाते हैं। – सौरभ शुक्ला
तो दोस्तों इस लेख के जरिए आज हमने आप को होली पर कोट्स शायरी और कविता (Holi Wishes, Quotes & Shayari In Hindi) के बारे में बताया। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा।
इन्हें भी पढ़ें–