Advertisements

नवरात्रि 2026: महानवमी एवं दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं | Mahanavami Durga Ashtami Wishes and Quotes in Hindi

Mahanavami Durga Ashtami Wishes and Quotes in Hindi: शारदीय नवरात्रि का व्रत त्यौहार संपूर्ण भारतवर्ष में बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि का यह पावन पर्व देवी दुर्गा को समर्पित है। 

वैसे तो नवरात्रि के 9 दिन बहुत महत्त्व रखते हैं लेकिन नवरात्रि की अष्टमी का दिन बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन लोग व्रत रखकर दुर्गा मां की उपासना करते हैं और कन्या पूजन भी करते हैं।

Advertisements

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर और महानवमी की तिथि 20 अक्टूबर 2026 को पड़ रही है। दुर्गा अष्टमी के इस दिन को महाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।

नवरात्रि का यह दिन मां महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना की जाती है।

Navratri-Durga-Asthmi-Wishes-Quotes-in-hindi

दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर लोग शुभकामनाएं देने के लिए अपने करीबी प्रियजनों और मित्रों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। अगर आप भी करीबी मित्र एवं प्रियजनों को शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह आए हैं।

क्योंकि आज इस लेख के जरिए आपके लिए हम दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Durga Ashtami Wishes And Quotes In Hindi) लेकर आए हैं।

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 2026 (Happy Durga Ashtami Wishes And Quotes In Hindi)

जिनकी कृपा से सब बिगड़े काम बन जाते हैं।
जिनकी दया से हर मनोरथ सफल हो जाते हैं।

ऐसी देवी माँ दुर्गा आप सबकी मनोकामना पूरी करें। आपको सुख और समृद्धि का वरदान दें।

महानवमी एवं दुर्गा अष्टमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
Durga Ashtami Wishes images In Hindi
विंध्याचल में होता है मैया जी का वास,
भक्त जो जाता पूरे मन से मैया जी के पास,

मैया कभी भी भक्तों को करती नहीं निराश,
पूरी करती हैं अपने भक्तों की हर एक आस।

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। देवी दुर्गा जी आप पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें।
Durga Ashtami Wishes quotes images In Hindi
जय अम्बे, जगदम्बे, जय मां शेरोंवाली।
तू ही दुर्गा, सरस्वती, महालक्ष्मी और काली।।

अपनी करुणा बरसा कर मां।
कर हम सबका उद्धार।।

आस यही लेकर आए हैं।
मैया तेरे द्वार।।

आप सभी को महानवमी एवं दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं।।
तुम जग जननी मां काली हो।
मैहर में बसने वाली हो।।

अर्धांगिनी हो विश्वेशर की,
माँ धाम वैष्णो वाली हो।।
Durga Ashtami Wishes and Quotes in Hindi
आया है देखो दुर्गा अष्टमी का त्यौहार!
बरस रहा है देखो माता रानी का प्यार!

माता रानी आपके घर आए हर बार!
मुबारक हो महानवमी एवं श्री दुर्गा अष्टमी का त्यौहार!

Mahanavami & Happy Durga Ashtami!
मातारानी हम सबका यूं ही करें कल्याण।
अपने भक्तगणों का माँ रखती हैं सदैव ध्यान।।

इस नवरात्रि आपके घर नई खुशियां आए।
आप सभी को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं।।
Mahanavami & Durga Ashtami Wishes quotes images In Hindi
देवी मैया रखना सदा भक्तों की लाज,
सदा बनाते रहना अपने भक्तों के काज,

माता जी के स्वरूप महागौरी का दिन है आज,
आप सभी को नवरात्रि दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके जीवन में सुख समृद्धि आए,
माता रानी आप पर कृपा बरसाएं!

मेरी तरफ से आप सभी के लिए,
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Durga Ashtami!
नवरात्रि का यह पावन त्यौहार!
जीवन में लाए खुशियां अपार!

महागौरी विराजे आपके द्वार!
मुबारक दुर्गा अष्टमी का त्यौहार!

Happy Durga Ashtami!
जिन्होंने किया था असुरों का नाश!
आप उन पर रखिएगा सदा विश्वास!

मां नहीं करती भक्तों को निराश!
पूरी करती हैं भक्तों की हर आस!

Happy Mahanavami
Durga Ashtami quotes Wishes images In Hindi
मां रखिएगा सदा अपने भक्तों की लाज!
बस यही मांगती हूं मैया तुमसे आज!

उनपर कभी कोई विपत्ति ना आने देना!
उन्हें किसी गलत राह पर ना जाने देना!

Happy Maha Ashtami!

नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर सुविचार (Mahanavami Durga Ashtami Wishes and Quotes in Hindi) 

जिनकी शक्ति से जगत का उद्गार हुआ है।
जिनके शस्त्रों से असुरों का संहार हुआ है।।

ऐसे मां दुर्गा मेरा भी कल्याण करें।
माता रानी हम सबके घर में वास करें।।

Happy Maha Ashtami!
Durga-Puja-Asthmi Quotes-Wishes hindi
अष्टमी की तिथि है, नवरात्रि का त्यौहार!
मां महागौरी बरसाएं भक्तों पर अपना प्यार!

आप पर कभी कोई दुख विपत्ति ना आए!
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Durga Ashtami!
Mahanavami Durga Ashtami Wishes and Quotes in Hindi
माता रानी की आराधना का आठवां दिन!
देवी मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप का दिन!

आप सभी को महानवमी एवं दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahanavami & Happy Durga Ashtami!

महानवमी एवं दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं 2026 (Shree Durga Ashtami Wishes images in Hindi) 

आया है शरद नवरात्रि का पावन त्यौहार!
बरस रहा है भक्तों पर माता रानी का प्यार!

माता रानी हर साल आएं भक्तों के द्वार!
मुबारक हो नवरात्रि महानवमी एवं अष्टमी का त्यौहार!

Mahanavami & Happy Navratri Durga Ashtami!
Durga Ashtami Quotes Wishes
आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आए!
आपका जीवन हर्षोल्लास से भर जाए!

माता रानी आपकी हर भव बाधा मिटाए!
महानवमी एवं दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Durga Ashtami To All!

आज इस लेख के जरिए हमने आपके साथ श्री दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं साझा की। उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आप सभी लोगों को बेहद पसंद आया होगा।

अगर आप अपने करीबी दोस्तों प्रियजनों तथा रिश्तेदारों को शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए कोट्स और मैसेज को साझा करके श्री दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

हमारी हिंदी वेबसाइट हिंदी खोजी जानकारी की ओर से भी आप सभी लोगों को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी आप सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। जय माता दी।

Mahanavami & Happy Navratri Durga Ashtami!

आइये पढ़ें–

Leave a Comment