Advertisements

Valentine’s Day Quotes Shayari in Hindi, Valentine Wishes: शायराना अंदाज में करें मोहब्बत का इजहार, भेजें यह प्यार भरे कोट्स और शुभकामनाएं।

Valentine’s Day Quotes Shayari in Hindi, Proposed Day quotes in hindi, Valentine’s Day Wishes in hindi, Valentine’s Day, Proposed Day Shayari in hindi

प्रेमी जोड़ों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है क्योंकि इसी महीने में प्रेम को समर्पित वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है।

Advertisements

दोस्तों प्यार बड़ी खूबसूरत चीज होती है। इश्क आसानी से कर तो लिया जाता है लेकिन आमतौर पर लोगों को अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं।

अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए सही मौके की तलाश करते हैं। अगर आप भी अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए कोई बेहतरीन मौका तलाश रहे हैं, तो यह Valentine’s Week 2026 आपके लिए बेहद खास है।

खासकर इस बार Valentine’s Day 2026 से बेहतरीन मौका अब आपको बाद में नहीं मिल सकता। निकाल दीजिए अपने मन की सारी हिचकिचाहट, और कर डालिए अपने खूबसूरत इश्क का इजहार।

लेकिन चॉकलेट और गुलाब के साथ ही नहीं बल्कि इन खुबसूरत Valentine’s Day Quotes shayari in Hindi और Valentines day Wishes के साथ।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए Valentine’s Day 2026 Quotes, Shayari & Wishes In Hindi लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

वैलेंटाइन दिवस पर शायरी, कोट्स अनमोल विचार (Happy Valentine’s 2026 Day Quotes Shayari in Hindi, Proposed Day quotes in hindi)

कैसे बताऊं तुम्हें? कि कौन हो तुम?
मेरा स्वर भी हो! मेरा मौन हो तुम!

जिसे देखकर मेरी भावनाएं उमड़ पड़ती है!
जो मेरे मेरे रोम रोम को सजीव कर देती है!

वो प्रेम हो, मनमीत हो, संगीत हो जीवन की तुम!
मैं धधकती प्यास हूं, मेरे लिए सावन हो तुम!

कब कहूं? कैसे कहूं? मैं यह भी नहीं जानता हूं!
हां मगर मैं प्रेम से तुमको सदा पहचानता हूं!

लो यूं समझ मेरा अधर हो, फिर भी खुद पर मौन हो तुम!
यह मैं ही केवल जानता हूं, कि मेरे लिए कौन हो तुम!

-सौरभ शुक्ला
Valentine's Day 2023 Quotes Shayari in Hindi
Happy Propose Day 2026 पर अपनी मनपसंद लड़की को ऐसे करें Propose, कुबूल कर लेगी आपका इजहार

Propose Day 2026 पर लड़की से प्यार का इजहार करने के सही तरीके (Propose day Romantic messages & Tips in hindi)

Valentine’s 2026 Day Quotes shayari in Hindi, Proposed Day quotes in hindi

चलो अपनी मोहब्बत को भी कुछ अंजाम देते हैं!
जो है बेनाम सा रिश्ता उसे एक नाम देते हैं!
बसा लेते हैं मन में एक दूजे की यूं स्मृतियां,
पकड़ कर हाथ एक दूजे का, रिश्ता थाम लेते हैं!

Happy Valentine's Week!

जब से देखा था तुम्हें एक नजर,
मेरी नस नस में बस गए हो तुम!

Happy Valentine's Day

चाहिए थी दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज!

इसलिए आपसे यूं प्यार कर लिया मैंने!

Happy Valentine's Day!

जब से उस शख्स का दीदार हो गया है मुझे!

ऐसा लगता है जैसे प्यार हो गया है, मुझे!

Happy Valentine's Day!

एक ही रंग चढ़ा है मुझ पर,
और वो रंग तेरा है मुझ पर!

Happy Valentine

जरा सी बात पर तकरार जबसे होने लगा!
ऐसा लगने लगा कि प्यार तुमसे होने लगा!
तुमसे एक पल भी जुदा होकर ऐसा लगता है,
जैसे मैं तुमको नहीं जिंदगी को खोने लगा!

Happy Valentine

कभी झरोखे से जब याद तेरी आती है!
दिल का दरवाजा बहुत तेज खटखटाती है!

मैं जाग जाता हूं, महसूस कर के पास तुझे!
ऐसा लगता है तेरी आवाज मुझे बुलाती है!

-सौरभ शुक्ला

Valentine’s Day Quotes Shayari in Hindi

हम अपनी मोहब्बत को इस कदर अंजाम देंगे।।
कि दुनिया वाले अपनी मोहब्बत को भी हमारा नाम देंगे।।
लिखने को तो लिख दूं कई गज़लें उसके नाम,
मसला है कि उर्दू उसे पढ़ना नहीं आता।

Happy Valentine's Day!

यूं ही उलझा के कुछ सवालों में,
तुम्हें जी भर के देखता हूं मैं!

मुझे बस आरज़ू तुम्हारी है,
तुम्हें जी भर के चाहता हूं!

Happy Valentine's Day!

गैरमौजूदगी में तेरी कभी
जिंदगी मुझको रास ना आई!
तुम्हें देखा तो मुझे लगने लगा,
जिंदगी बेहद खूबसूरत है।

Happy Valentine's Day!

वो जो हद से भी खूबसूरत है!
कुछ नहीं और तेरी सूरत है!

जब तुझे देखता हूं एक झलक,
बस तुझे देखने की आदत है!

बैठता हूं तो सोचता हूं यही,
कोई कैसे यूं खूबसूरत है।

तेरी जुल्फें तेरी अदाओं से,
हमें बेइंतेहा मोहब्बत है!

ले तुझसे आज कह रहा हूं सनम
मुझे तेरी बहुत जरूरत है!


Happy Valentine's Day!

तुमसे पहले मैं नहीं था ऐसा!
ना ही डरता था ना संभलता था!
कोई फिक्र नहीं थी अपनी मुझे,
मर्जियां अपनी चुना करता था!

लेकिन तुम जब से चले आए हो!
मुझे मरने से डर सा लगता है!

Happy Valentine's Day!


मैं हूं दरिया और एक समंदर तुम,
ढूंढ लो मुझको अपने अंदर तुम!

Happy Valentine's Day!

कितने जालिम हैं जो यह कहते हैं, तोड़ लो फूल, फूल छोड़ो मत।
बागबां हम तो उस ख्याल के हैं,
देख लो फूल फूल तोड़ो मत।।

– Jaun Elia

Happy Rose Day।।

अपनी आंखों को भी अखबार किए देता हूं!
अब मोहब्बत का भी इजहार किए देता हूं!
तू भला मुझसे मोहब्बत का सबब पूछ तो ले अब,
आज मैं तुझ से सब इकरार किए देता हूं!

Happy Propose Day

खूबसूरत एहसास जब उमड़ते हैं,
सबसे पहले उन्हें हम पढ़ते हैं!
तुम भी पढ़ लेना मेरी आंखों को,
तुमसे कितनी मोहब्बत करते हैं!

Happy Propose Day।।

गांव, गांव नहीं रहता शहर, शहर नहीं रहता।
जाम, जाम नहीं रहता जहर, जहर नहीं रहता।
अभी मोहल्लत है जवानी का इश्क कर लो ना,
यह आलम ए इश्क यूं ही उम्र भर नहीं रहता।

Happy Valentine's Day!

सच्चा प्यार एक ऐसा पल होता है,
जिसके लिए शाश्वतता को त्यागा जा सकता है!

मैं भी तुम्हारे साथ वह पल बिताना चाहता हूं!

Happy Valentine's Day!

Happy Valentine’s Day

प्यार तब तक सिर्फ एक शब्द है, जब तक कोई इस शब्द को एक खास अर्थ न दे दे। मैं भी इस शब्द को सार्थक बनाना चाहता हूं। इसकी सार्थकता सिर्फ तुमसे है।

Happy Valentine’s Day

प्रेम जब भी करना जिससे भी करना स्वयं को आत्म समर्पित कर देना। आत्मसमर्पण के बिना प्रेम का कोई मोल नहीं है। मैं खुद को तुम्हें समर्पित करना चाहता हूं! मुझे अपनाना तुम्हारी नैतिक ज़िम्मेदारी है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

Happy Valentine’s Day!

प्रेम की परिभाषा!

समर्पित होकर निस्वार्थ भाव से किसी में रम जाना ही प्रेम है।

प्रेम भी अन्य भावों की भांति एक विकार है जो मन में उत्पन्न होता है लेकिन आत्म समर्पण इसे कुछ विशेष बना देता हैं। प्रेमी स्वयं को आत्म समर्पित कर देते हैं और जिसने ऐसा न किया वह सचमुच प्रेम जानता ही नहीं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

प्रेम में अपार संभावनाएं हैं और बाधाएं भी हैं। जब कोई प्रेमी जोड़ा बिछड़ता है तो पश्चाताप केवल वह करता है जिसने निर्मल प्रेम किया हो जो इससे विमुख हो गया, इसकी निर्मलता को न जान पाया, उसे किस बात का पश्चाताप…? जिसने इस अमृत सरोवर को जाना ही नहीं उसके लिए क्या नदी और क्या नाले…!

पीड़ा उसे होती है जिसने आत्म समर्पण किया। प्रेम में टूटने के बाद व्यक्ति हीन हो जाता है क्योंकि उसने तो अपना सब सौंप दिया अब बचा क्या…? हीन तो होना ही है और सब प्रकार से होना है क्योंकि ‘स्व’ के बाद कुछ नहीं आता।

         –  सौरभ शुक्ला!

Happy Valentine’s Day

तो दोस्तों आज इस लेख के जरिए हमने आपको वैलेंटाइन दिवस पर कोट्स और शुभकामनाएं (Valentine’s 2026 Day Quotes Shayari in Hindi) के बारे में बताया। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा।

HomeGoogle News

Leave a Comment