Advertisements

Vyom Mitra रोबोट क्या है? गगनयान मिशन में Robot का इस्तेमाल क्यों?

Vyom Mitra रोबोट कौन है? : Vyom Mitra हाफ-ह्यूमैनॉयड फीमेल रोबोट हैI इसरो के द्वारा मानव मुक्ति परियोजना के तहत लगभग दो रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, उन दो रोबोट में Vyom भी शामिल है।

भारत दूसरे देशों की तरह स्पेस में लगातार कोई ना कोई खोज कर रहा है। भारत ने चंद्रयान मिशन में सफलता हासिल करके यह साबित कर दिया है कि भारत किसी भी मामले में दूसरे देशों से पीछे नहीं है। भारत ने बीते वर्षों में वह सब काम कर दिखाए हैं, जिसे दूसरे देश अब तक कर ही नहीं पाए हैं। भारत की रिसर्च टीम आने वाले सालों में काफी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाली है। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही है, वैसे-वैसे भारत की रिसर्च टीम के कार्यों में भी तेजी आते जा रही है। देखा जाए तो आए दिन साइंस, टेक्नोलॉजी और रिसर्च के मामले में भारत दूसरे देशों की तुलना में काफी तेजी से विकास कर रहा है।

Advertisements

काम पहले से ज्यादा जल्दी और परफेक्ट (Perfect) तरीके से किए जा रहे हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Vyom Mitra जो की महिला रोबोट है, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। आखिर यह महिला रोबोट कौन है और इसका इस्तेमाल भारत के वैज्ञानिकों द्वारा अब किस काम के लिए किया जाएगा, पूरी जानकारी हम इस पोस्ट के माध्यम से देंगे। पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े।

Vyom Mitra क्या है?

Vyom Mitra एक हाफ-ह्यूमैनॉयड फीमेल रोबोट है । इस रोबोट को हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। दरअसल इस रोबोट का इस्तेमाल इसरो के द्वारा गगनयान मिशन के लिए किया जाएगा । इस रोबोट का इस्तेमाल मानव मुक्ति परियोजना के अंतर्गत किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक Vyom Mitra को अभी अंतरिक्ष की उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए रोबोट पर अच्छे से काम किया जा रहा है ताकि कोई भी भूल न हो।

टेक्नोलॉजी से रिलेटेड, सेफ्टी व अन्य चीजों पर भी ध्यान दिया जा रहा है और उम्मीद लगाई जा रही है कि साल 2024 या फिर 2025 तक गगनयान मिशन को कामयाब बनाने के लिए Vyom Mitra का इस्तेमाल किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसरो के द्वारा मानव मुक्ति परियोजना के तहत लगभग दो रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, उन दो रोबोट में Vyom Mitra भी शामिल है। देखा जाए तो आने वाले समय में विभिन्न विभिन्न प्रोजेक्ट में भारत के द्वारा अलग-अलग रोबोट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vyommitra (Space friend), ISRO.jpg
Indian Space Research Organisation, video by RSTV (GODL)
,GODL-India, via Wikimedia Commons

भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले कुछ वर्षों से भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में काफी ज्यादा विकास कर लिया है। नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके रिसर्च की जा रही है। जिससे पहले से बेहतर रिजल्ट प्राप्त हो रहे हैं। हाल ही में ही डॉक्टर सिंह ने भी बयान दिया है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत पहले से ज्यादा विकास कर रहा है।

यह भी पढ़े- Neeraj Chopra Zobox Success Story: पुराने फोन बेचकर खड़ी कर दी 50 करोड़ की कंपनी

देश की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का मौजूदा मूल्य लगभग $8 अरब है और यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह आंकड़ा बढ़कर 2040 तक $40 अरब तक हो जाएगा। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक तो कुछ कंपनियां ऐसी है, जो काफी बढ़-चढ़कर इस क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट भी कर रही है। जिसमें भारत की कई बड़ी कंपनियां शामिल है। लगभग 100 अरब डॉलर हाल ही में ही अप्रैल में कंपनियों के द्वारा जुटाए गए है।

2014 से शुरू हुए थे नए स्टार्टअप

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे हाल में ही कुछ रिपोर्ट जारी की गई है,जिसमें  भारत सरकार के द्वारा जानकारी दी गई है कि अंतरिक्ष रिसर्च में बहुत सारी कंपनियों का रुझान बढ़ा है। देखा जाए तो काफी नए स्टार्टअप भी शुरू हो रहे हैं। 2014 में सिर्फ एक स्टार्टअप शुरू हुआ था। लेकिन हाल ही में 2023 तक लगभग 190 से भी ज्यादा स्टार्टअप शुरू हो चुके है। सरकार की ओर से लगातार नवाचार और नई टेक्नोलॉजी के विकास में योगदान दिया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है और जिस नए स्टार्टअप को भी काम करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।

गगनयान मिशन से पहले दो अमानव मिशन लॉन्च किए जाएंगे

इसरो के द्वारा अब नए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। गगनयान मिशन भी जल्द ही लांच होने वाला है। लेकिन गगनयान मिशन से पहले इसरो के द्वारा अमानव मिशन पर काम किया जाएगा उम्मीद करते हैं कि इसरो के द्वारा शुरू किया जा रहे मिशन सफलतापूर्वक पूरे होंगे और भारतीय रिसर्च टीम और भी ज्यादा सफलता हासिल करेगी। मोदी सरकार के द्वारा भारत अंतरिक्ष की रिसर्च के लिए नई-नई योजनाएं बनाई जा रही है, जिनका फायदा भी मिल रहा है।

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको यह जानकारी दी है की भारतीय रिसर्च के क्षेत्र में किस प्रकार से परचम लहरा रहे हैं। आने वाले समय में किस रोबोट को नए प्रोजेक्ट के लिए उतारा जाएगा । इसके बारे में भी जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं, आपको सभी जानकारी समझ में आ गई होगी। इस पोस्ट करने लोगों के साथ शेयर करना ताकि उन्हें भी इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
HomeGoogle News

Leave a Comment