Advertisements

76th स्वतंत्रता दिवस पर भाषण शायरी हिंदी में । 15 अगस्त पर छोटा, बड़ा भाषण 10 लाइन | Independence Day Speech in Hindi with Shayari

15 अगस्त पर छोटा और बड़ा भाषण 15 अगस्त पर जोशीला भाषण देशभक्ति शायरी के साथ, 10 लाइन स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में 2023 (Speech on Independence Day In Hindi, 15 August Independence Day Speech in Hindi With Shayari 2023, 15 August Speech in Hindi) छोटे बच्चों के लिये 15 अगस्त पर भाषण हिंदी में 10 लाइन, 300, 500 शब्दों में Independence Day Speech In Hindi For Teachers, Kids, Class 10th 9th 12th Students, 15 अगस्त पर भाषण हिंदी में 2023।

15 August 1947 भारतीय इतिहास का वह दिन है जब भारत ने ब्रिटिश हुकूमत की जंजीर तोड़ कर स्वतंत्रता प्राप्त की थी। 15 अगस्त का यह दिन भारतवासियों के लिए बहुत महत्त्व रखता है।

Advertisements

इसीलिए 15 अगस्त को प्रतिवर्ष भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। विगत वर्ष भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की मुहिम चलाई गई थी।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से ही भारत निरंतर वैश्विक स्तर पर नई-नई बुलंदियां प्राप्त कर रहा है तथा आज विश्व के लिए एक मिसाल बन गया है।

इस बार भारत सरकार द्वारा फिर से हर घर तिरंगा कैंपेन चलाया जा रहा है जिसके तहत लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर संपूर्ण भारत की शैक्षणिक, सरकारी तथा कई गैर सरकारी संस्थाओं में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण (15 August Independence Day Speech in Hindi) कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इन कार्यक्रमों में संचालन के दौरान प्रधानाध्यापक अध्यापक (शिक्षक) स्टूडेंट तथा बच्चे 15 अगस्त पर जोशीला भाषण प्रस्तुत करते हैं। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति शायरी के साथ दमदार भाषण की तलाश कर रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर भाषण (15 August Speech In Hindi) की तलाश कर रहे हैं तो हमारा यह भाषण और स्वतंत्रता दिवस पर कोट्स सुविचार आपके बेहद काम आने वाले हैं।

क्योंकि आज इस लेख के जरिए हम आप सभी के लिए स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच (15 August Speech on Independence Day in Hindi) लेकर आए हैं।

शिक्षकों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर भाषण (Independence Day Speech In Hindi For Teachers) देने के लिए इस आर्टिकल में बेहतरीन शायरियां भी दी गई हैं जिससे आप प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर सकते हैं।

केवल इतना ही नहीं इस भाषण का इस्तेमाल बच्चे तथा कक्षा 12th 11th 10th 9th 8th 7th 6th 5th तथा ग्रैजुएटिंग छात्र-छात्राएं भी कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण (Independence Day Speech in Hindi With Shayari)–

अभिवादन!

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

आदरणीय अतिथिगण, प्रिय साथी एवं सभी वरिष्ठजनों को मेरा सादर प्रणाम!

आज हम भारत की आजादी की 76वीं सालगिरह मना रहे हैं।

आज 15 अगस्त का दिन है और भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है।

सन् 1947 में आज की तारीख के दिन ही हमें ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण-15-August-Independence-Day-Speech-in-Hindi

भारत की इस आजादी के लिए लड़ा गया भारतीय स्वतंत्रता संग्राम किसी महायज्ञ की तरह ही था जिसमें कई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों  ने निज प्राणों की आहुति दे दी थी।

भारत के इन सभी वीर सपूतों ने गुलामी की जंजीर को तोड़ने के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया तथा देश के लिए खुशी-खुशी शहीद हो गए।

भारत के महान क्रांतिकारियों में शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, लाला लाजपत राय समेत कई अन्य वीर सपूतों का नाम शामिल है जिन्होंने इस राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान कर दिया।

इसीलिए कहा जाता है कि, 15 अगस्त का दिन केवल भारतीय स्वतंत्रता का ही प्रतीक नहीं बल्कि भारत के लिए बलिदान हुए सभी वीर सपूतों की त्याग, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है।

शहीद हो गए न जाने कितने इस देश की आन में!

तब जाकर अमन खुशहाली आई हमारे हिंदुस्तान में!!

आजादी मिलने के बाद भारत ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा बल्कि दिन प्रतिदिन बुलंदी की नई-नई शिखरों को हासिल करता गया। आज भारत विज्ञान प्रौद्योगिकी, कृषि, साहित्य, शिक्षा एथलेटिक्स एवं अर्थव्यवस्था आदि सभी क्षेत्रों में दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की दिशा में भारत का चंद्रयान 3 मिशन सबसे बढ़िया मौजूदा उदाहरण है। आज पूरी दुनिया में इस भारत को सम्मान भरी निगाहों से देखती है।

दुनिया की बड़ी से बड़ी औद्योगिक कंपनियों के लिए हमारा भारत सबसे बड़ा मार्केट बन चुका है। पूरी दुनिया भारत में निवेश करना चाहती है जिसके कारण भारत रोजाना एक से बढ़कर एक औद्योगिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

बुलंद हौसलों से बढ़ रहा वतन मेरा,
अब पूरी दुनिया को रास्ता दिखाएगा!!

आज विकास की कोई ऐसी दिशा कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां भारत प्रयत्नशील नहीं है।

लेकिन साथ ही साथ दूसरी ओर कई ऐसी विकट चुनौतियां भी हैं जिन्होंने आज भारत के लिए बड़ी समस्याएं खड़ी कर दी हैं।

विकास की दिशा में अग्रसर भारत अभी भी आतंकवाद, नक्सलवाद, हिंसा एवं अपराध जैसी चुनौतियों से लड़ रहा है लेकिन आशा है कि आने वाले कुछ वर्षों में भारत काफी हद तक इन चुनौतियों को मात देने में सफल हो जाएगा। एक बात याद रखिए।

मान लेने से हार होती है,
ठान लेने से जीत होती है!

अन्य सम्बंधित लेख

1.26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शानदार अनमोल विचार, कविता, कोट्स के जरिए भेजें शुभकामनाएं
2.26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शायरी के अंदाज में भेंजे शुभकामनाएं संदेश
3.26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भाषण
4.26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शायरी
5.भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighters of India)
6.आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता और अनमोल विचार
7.भारतीय सेना को समर्पित कविताएं और शुभकामना संदेश  
8.सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी नारे और विचार

हम सभी को भारत की विकास की इस गति में अपना अपना योगदान देना होगा तभी जाकर हमारा यह भारत हमारे सपनों का भारत बन पाएगा।

मातृभूमि की उन्नति में हम,
सब मिलकर हाथ बटाएंगे!

एक दिन हम इस भारत को,
अपने सपनों का भारत बनाएंगे!!

एक बार कल्पना कीजिए की अगर हमारा भारत गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ होता तो क्या आज हम यह उपलब्धियां हासिल कर पाते?

शायद हम इन उपलब्धियों के विषय में सोच भी नहीं पाते। लेकिन इस देश के वीर महान क्रांतिकारियों ने गुलामी की इन जंजीरों को न केवल तोड़ा बल्कि हमें सपनों की एक नई उड़ान भी दी जिसकी बदौलत आज हम उन सपनों को साकार कर रहे हैं।

इसलिए आज मैं इस मंच के जरिए संपूर्ण भारतवासियों से यह जरुर कहना चाहता हूं कि भविष्य में कितनी भी तरक्की कर लें, कितनी भी बुलंदियां हासिल कर लें लेकिन भारत के इन वीर महान सपूतों को मत भूलिएगा जिन्होंने आपके लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।

हुआ आजाद है भारत तो अब आजाद रखेंगे!
इसे हम दिन ब दिन खुशहाल और आबाद रखेंगे!

वतन की लाज रखने में जिन्होंने खुद को खोया है,
हम उनकी शहादत को हमेशा याद रखेंगे!!

हम भारत के वीर महान शहीदों द्वारा दिए गए बलिदान के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेंगे और रहना भी चाहिए। क्योंकि उन्हीं की बदौलत आज हम आजादी की जिंदगी जी रहे हैं।

आज इस मंच के माध्यम से मैं भारत के उन सभी नौजवानों को सलाम करता हूं जो भारत की सरहद पर रहकर इसकी आबरू की रक्षा करते हैं।

मैं उन शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देना चाहता हूं जिन्होंने मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया और जब न्योछावर करने के लिए कुछ नहीं बचा तो अपने प्राण भी दे दिए।

भला वीरों की ऐसी धरती क्या कभी गुलाम रह सकती है? कभी नहीं रहेगी पता नहीं वह कौन सा दौर था जिसमें भारत को इतनी यातनाओं का सामना करना पड़ा।

लेकिन आज का यह भारत एक नया भारत है जो दुश्मनों की कमर तोड़ देगा। आज सरहद के उस पार दुश्मन भारत की ओर आंखें उठाने से थरथराते हैं।

भारत कल भी समृद्ध था और आज भी समृत है भले ही इसे मुगलों और अंग्रेजों जैसे आतताईयों ने कितना भी लूटा लेकिन इसकी समृद्धि इसकी संस्कृति में बसती है इसकी सभ्यता में बसती है।

ईश्वर से यही प्रार्थना एवं आशा करता हूं की अगली बार जब फिर स्वतंत्रता दिवस की सालगिरह पर इस मंच पर आऊंगा तो इस नए भारत की नई उपलब्धियां गिना सकूं।

आप सभी से निवेदन है कि अपने भीतर सदैव देशभक्ति की यह ज्वाला जलाए रखें,

देखिएगा एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब हमारा भारत हमारे सपनों का भारत होगा!

बस अपने इन्ही आखिरी संकल्पों एवं सपनों के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देता हूं। और आप सभी का एक बार फिर से हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं।

भारत की नव चेतना है,
भारत का श्रृंगार!

आने वाले कल में होगा,
हर सपना साकार!!

भारत माता की जय!
इंकलाब जिंदाबाद!

वंदे मातरम! 
जय हिन्द!

15 अगस्त पर छोटा भाषण 500 शब्दोे में (15 August Speech in Hindi 2023)-

आदरणीय अतिथि गण, प्रधानाचार्य महोदय, सभी अध्यापक गण तथा मेरे प्रिय भाइयों एवं बहनों!

आज हम देश की आजादी की 76 वी सालगिरह मना रहे हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में हम सभी उपस्थित हुए हैं।

मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं की आप सभी ने इस मंच के माध्यम से मुझे कुछ कहने का अवसर प्रदान किया। अब मैं आप सभी के सामने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर एक छोटा सा भाषण प्रस्तुत करने जा रहा हूं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं 15 अगस्त 1947 के दिन ही हमारा भारत देश आजाद हुआ था। आजादी के तकरीबन 200 साल पहले से ही हम अंग्रेजों के अधीन थे। ब्रिटिश हुकूमत भारत वासियों का शोषण करके अपना व्यापार और प्रभुत्व चला रही थी।

लेकिन ब्रिटिश हुकूमत का अत्याचार भला कब तक कोई सहन कर सकता था। आखिरकार सन 1857 में वह दिन आ ही गया जब भारत के कुछ महान क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत के प्रति विद्रोह कर दिया।

1857 की यह क्रांति भारत का पहला सैनिक विद्रोह था जिसे भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम माना जाता है। इस क्रांति की शुरुआत तब हुई जब मंगल पांडे ने चमड़े से बनी कारतूस का इस्तेमाल करने से मना कर दिया। इस बात पर अंग्रेज अधिकारी ने मंगल पांडे को गोली मार दी।

इस घटना ने संपूर्ण भारतवर्ष में एक नई क्रांति ला दी जिसके उपरांत प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई। महारानी लक्ष्मीबाई भी इसी स्वतंत्रता संग्राम का एक हिस्सा थी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद भारतीय क्रांतिकारियों के मन में दिन प्रतिदिन स्वाधीनता की ज्वाला जगती गई।

भारत के पता नहीं कितने क्रांतिकारियों ने 1857 से लेकर 1947 के बीच स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मातृभूमि की स्वाधीनता एवं रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

आखिरकार उनका यह त्याग रंग लाया और ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। 15 अगस्त 1947 का दिन वह ऐतिहासिक दिन था जब ब्रिटिश हुकूमत ने भारत की स्वाधीनता भारत को सौंप दी। और हमारा भारत आजाद हो गया।

तभी से प्रतिवर्ष 15 अगस्त का दिन भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत की आजादी का यह दिन केवल आजादी का प्रतीक नहीं बल्कि भारतीय क्रांतिकारियों के त्याग समर्पण एवं बलिदान का प्रतीक भी है।

हमारी उन्नति कितनी भी ज्यादा हो जाए हम कितने भी एडवांस हो जाएं लेकिन जिन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए जिन्होंने हमारी स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।

इस मंच के माध्यम से आज मैं एक आह्वान करना चाहता हूं, आइए हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं की पूरी निष्ठा के साथ अपनी मातृभूमि की सेवा करेंगे। अपनी मातृभूमि की विकास गति को बढ़ाने के लिए अपना सक्रिय योगदान देंगे।

एक ऐसा वक्त आएगा जब पूरी दुनिया भारत के पीछे पीछे चलेगी और हमारा यह भारत हमारे सपनों का भारत होगा। इन संकल्पों के साथ में भारत के सभी वीर शहीदों को हृदयंतर की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

वतन की आबरू पर अब कोई आंच नही आने देंगे!
ना कभी भूलेंगे शहीदों को ना आने वाली पीढी को भुलाने देंगे!!

मुझे इस मंच से बोलने का मौका देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

बोलो भारत माता की जय! वंदे मातरम्! वंदे मातरम्! जय हिंद जय भारत!

वीर शहीद अमर रहे! इंकलाब जिंदाबाद!

आप सभी को हमारी हिंदी वेबसाइट Hindikhoji.net की तरफ से भारतीय स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

तो दोस्तों आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 2023 लाए थे। हम यह उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा।

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर 2 मिनट का शानदार भाषण हिंदी में।

आज भारत आजादी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है यानी कि भारत को आजाद हुए कुल 77 साल हो गए।

15 अगस्त का यह दिन भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है। आजाद होने के बाद से ही भारत ने विकास की दिशा में अपने सफर की शुरूआत की और आज यह इस सफर में एक बड़े मुकाम पर आकर खड़ा हो गया है।

एक वक्त था जब पूरी दुनिया भारत को घृणा की नजरों से देखती थी लेकिन आज यही पूरी दुनिया भारत को उम्मीदों के साथ देखती है। हमारा भारत इस विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जो भाईचारे की वकालत करता है और कहता है कि पूरी पृथ्वी हमारा एक परिवार है।

हमने कोरोना जैसी भीषण महामारी के दौरान न केवल भारत में इस महामारी से लड़ाई लड़ी बल्कि कोरोना के साथ संपूर्ण विश्व की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाई। हमारे भारत की ही दिन थी कि कोरोना कल के दौरान विश्व को क्लोरोकिन जैसी औपचारिक दवाएं मिल सकी।

केवल इतना ही नहीं हमारे भारत ने ही विश्व स्तर पर वैक्सीनेशन के लिए कोवैक्सीन तैयार की। इसी वैक्सीन की बदौलत आज पूरी दुनिया और भारत देश इस महामारी से ऊपर ने में कामयाब रहा।

महामारी के अलावा भी भारत ने कई सारी समस्याओं का सामना किया लेकिन हमारे देश की विकास गति कभी भी बाधित नहीं हुई हमारा देश निरंतर विकास की गति पर बड़ा चला जा रहा है।

केवल आशा नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब पूरी दुनिया भारत के नक्शे कदम पर चलेगी और भारत का गुणगान गाएगी। आजादी के इस पावन पर्व पर मैं आज भारत के उन सभी नौजवान वीर सपूतों को सलाम करता हूं जो सीमा पर मुल्क की हिफाजत के लिए डटे हुए हैं।

केवल सीमा के जवानों को ही नहीं बल्कि भारत के उन महान वीर शहीदों को भी सलाम करता हूं जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। हम संपूर्ण भारतवासी सदैव भारतीय नौजवान शहीद और सैनिकों के कृतज्ञ रहेंगे।

HomeGoogle News

इन्हें भी पढ़ें-

Leave a Comment