Advertisements

ऑक्टोपस के बारे में रोचक तथ्य | Amazing Facts about Octopus in hindi

आज के इस लेख में हम (Facts about Octopus in hindi) के ऊपर रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे। ऑक्टोपस एक बहुत ही खतरनाक समुद्री जीव है। ऑक्टोपस की हर प्रजाति खतरनाक नहीं होती है मगर हां कुछ प्रजाति जहरीली अवश्य होती है। जिनके काटने से इंसान की मौत भी हो सकती है।

ये जीव अष्टबाहु के नाम से भी प्रसिद्ध है। ऑक्टोपस नाम एक ग्रीक भाषा से लिया गया है। ऑक्टोपस मतलब कि आठ पैर वाला जीव। जोकि पानी में पाया जाता है। ये जीव अपने शरीर की रचना और संगठन के लिए भी जाना जाता है। तो आइए ऑक्टोपस से जुड़े रोचक तथ्यों को विस्तार से जानते हैं।

Advertisements

ऑक्टोपस से जुड़े रोचक व आचर्यजनक तथ्य (Facts about Octopus in hindi)

1. Octopus “Devil Fish” के नाम से भी विख्यात है। ऑक्टोपस बिना हड्डियों वाले जीव होते है। इसके अलावा आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि इनके पास 9 दिमाग और तीन दिल होते हैं इसीलिए ये जीव सबसे बुद्धिमान माने जाते हैं और इनमे न्यूरॉन की मात्रा millions में होती है। मगर इनको पानी से बाहर निकाल दिया जाए तो ये जीवित नहीं रह सकते हैं।

Facts-about-Octopus-in-hindi

2. Octopus जीव की 300 से भी अधिक प्रजातियां धरती पर पाई जाती है और बड़े बड़े महासागरों और झीलों में पाए जाते हैं। ऑक्टोपस का खून नीला होता है। ये आठ भुजाओं वाले होते हैं और इनकी भुजाएं सर से जुड़ी होती है। जिसकी मदद से ये अपने शिकार को पकड़ने में अधिक सक्षम होते हैं।

3. ऑक्टोपस की उम्र की बात की जाए तो बहुत ही कम होती है। एक ऑक्टोपस कम से कम 6 महीने तक और ज्यादा से ज्यादा 5 साल तक ही जी सकता है। इनके पास तीन दिल होते हैं। और जब इनका जन्म होता है तो ये एक पिस्सू (flea) के आकार का होता है। पिस्सू का आकार 1.5-3.2 mm तक होता है।

4. ऑक्टोपस में एक बात बड़ी अजीब होती है की जब उनको बहुत तीव्र भूख लगती है तो ये अपनी भुजाओं को खाकर भी अपना पेट भर लेते हैं और एक बात बड़ी कमाल की ये है कि ऑक्टोपस की भुजाएं कटने के बाद वापस से उग जाती है। अगर इनकी क्षमता की बात की जाए तो बड़े octopus शार्क की कुछ प्रजातियों को भी मारने की क्षमता रखते हैं।

5. आप लोगो को जानकर आश्चर्य होगा कि ऑक्टोपस अपनी त्वचा के रंग को 100 से भी ज्यादा बार बदल सकता और इनमें क्षमता होती है ये 3 सेकंड से भी कम समय में अपने रंग और आकार को बदलने में सक्षम होते है। ऐसा ये तब करते हैं जब इनको अपने आस पास खतरे का अंदाजा होता है और अपनी रक्षा करने के लिए एक विशेष प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल करते है और अपने नीले खून का फुब्बारा भी छोड़ते है। जो पानी में मिलाकर काली स्याही का धुंआ से बन जाता है। ये केरोसिन नामक केमिकल पैदा करता है जिसके चलते शिकारी के आंखो मे जलन होती है और ये से तरह से अपना बचाव करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें -
> दुनियां की सबसे खतरनाक मकड़िया
> दुनिया के सबसे जहरीले व घातक बिच्छू
> 10 करोड़ साल का अमर केकड़ा
> इलेक्ट्रिक इल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
> पैंगोलिन ( सल्लू सांप ) के बारे में रोचक जानकारी
> आइये जाने जेलीफ़िश के बारे में रोचक तथ्य

6. सबसे ज्यादा मिलने वाला ऑक्टोपस Valgaris Octopus है जिसकी लंबाई की बात की जाए तो 12 से 36 इंच लम्बे होते हैं और 3 से 10 किलोग्राम वजन का होता है। इसके अलावा सबसे छोटा वुल्फी ऑक्टोपस है जो 1 इंच लम्बा और 1 ग्राम के वजन का है। विश्व का सबसे बड़ा ऑक्टोपस Giant Pacific Octopus है। ये जापान, रूस, British Columbia, और अलास्का के समुंद्रों में पाया जाता है। जिसकी लंबाई 16 फीट और वजन 50 किलोग्राम है।

7. ऑक्टोपस से जुड़ा ये रोचक तथ्य जान के आपको हैरानी अवश्य होगी कि वर्ष 1957 में साउथ कनाडा मे दुनिया का सबसे बड़ा ऑक्टोपस मिला था जिसका वजन 272 किलोग्राम था और जिसकी भुजाएं 8.5 मीटर लंबी थी।

8. इनकी समझदारी की बात करे तो इतने समझदार होते हैं कि किसी भी समस्या को आसानी से सुलझा लेते हैं। और किसी भी काम को बड़ी ही सरलता से सीख लेते हैं। अपने बचाव के लिए बड़ी ही आसानी से अपने शिकार को चकमा भी दे देते हैं। इसके अलावा समुद्री जीव, घोंघा, कछुआ, केकड़ा  इत्यादि का शिकार करके उन्हें अपना भोजन बनाते हैं।

9. ऑक्टोपस के आठाें भुजाओं मे दो लाइनो में गोलाकार के चूसने वाले ताकतवर सर्कस होते है। जिनके अंदर लगे ricepters उन्हे किसी भी चीज को छूकर पहचानने में मदद भी करते है। इनके शक्तिशाली सर्कस (Suckers) से ही ऑक्टोपस अपने शिकार को पकड़ने में काफी मदद करते है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

10. मादा ऑक्टोपस (Female Octopus) की बात की जाए तो ये एक बार में 1 लाख से भी ज्यादा अंडे देती है और उनकी रक्षा के लिए अपनी जान लगा देती है। जिसके चलते वे भोजन की तलाश में भी नहीं जाती है। शिकारियों से बचाने के लिए और समुद्रों मे तेज पानी के बहाव से उन अंडो की रक्षा करती है। ज्यादा भूख लगने पर ये अपनी ही भुजाओं को खा लेती है।

ऑक्टोपस के बारे में प्रश्न (FAQ’s)

(1) ऑक्टोपस के कितने हृदय होते हैं?

उत्तर : ऑक्टोपस के पास एक नहीं तीन हृदय (heart) और 9 दिमाग होते हैं।

(2) ऑक्टोपस के कितने पैर होते हैं?

उत्तर : इसके छ भुजाएं और दो पैर होते हैं। इसको अष्टबाहु के नाम से भी जानते हैं। परंतु वास्तव में इसमें उसके दो पैर भी होते हैं।

(3) ऑक्टोपस का रक्त नीले रंग का क्यों होता है?

उत्तर : इसका रक्त नीला होता है जो सबसे अजीब बात है यह रंग खून में कॉपर और आयरन से युक्त प्रोटीन हीमोसायनिन होता है जिस कारण ऑक्टपस का खून नीला होता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

(4) सबसे छोटा ऑक्टोपस का नाम क्या है?

उत्तर : सबसे छोटा वुल्फी ऑक्टोपस इसका वजन मात्र 1 ग्राम इसकी लम्बाई केवल 1 इंच होती है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको Octopus से जुड़े रोचक तथ्य (interesting facts about Octopus in hindi) के बारे में जानकारी दी है हम आशा करते हैं आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो हमे नीचे कमेंट कर के जरूर बताइए और इसे दूसरे के साथ भी अवश्य शेयर करिए ताकि उन्हें भी ऑक्टोपस से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सके।

Leave a Comment