Kaun Hai Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi :Brij Bhushan singh Latest news in hindi, Controversies of Brij Bhushan Sharan, Who Is Brij Bhushan Singh Wife, Son, Caste, Net Worth (पहलवानों का विवाद!, बृजभूषण शरण सिंह पर क्या है आरोप, बृजभूषण का मामला, बृजभूषण केस क्या है?), एक छात्र नेता से लेकर सांसद और कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनने तक का सफर!
उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों विवादों में हैं।
साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया समेत कई भारतीय दिग्गज पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पहलवानों का यह आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया है इसलिए उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब बृजभूषण शरण सिंह किसी बात को लेकर विवाद में हैं बल्कि वह कई बार अलग-अलग विवादों की जद में आ चुके हैं।
अयोध्या में हुए राम मंदिर आंदोलन के दौरान भी बृजभूषण शरण सिंह काफ़ी सुर्खियों में आए।
कहा जाता है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा की और बाबरी मस्जिद का ढांचा ध्वस्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हालांकि सितंबर 2020 में माननीय न्यायालय द्वारा बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए सभी आरोप खारिज कर दिए गए और उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया गया।
एक छात्रनेता से लेकर एक सांसद बनने तक का उनके जीवन का सफर बेहद रोचक है। वह भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेताओं की श्रेणी में गिने जाते हैं। आज इस लेख के जरिए हम आपको बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय (Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi) बताने वाले हैं।
विषय–सूची
कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय (Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi)
पूरा नाम (Full Name) | बृजभूषण शरण सिंह |
पद | भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
पिता (Father Name) | स्व. जगदम्बाप शरण सिंह |
माता (Mother Name) | प्यारी देवी सिंह |
जन्म (Date of Birth) | 8 जनवरी 1957 |
जन्म स्थान (Birth Place) | बिसनोहरपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश |
उम्र (Age) | 66 वर्ष (2023 तक) |
जाति (Caste) | राजपूत |
धर्म (religion) | हिन्दू (Hindu) |
प्रारंभिक शिक्षा | श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, नवाबगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश |
शैक्षिण योग्यता | मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री, एमए और एलएलबी |
विश्वविद्यालय (University) | अवध विश्वविद्यालय, उत्तरप्रदेश से LLB साकेत पीजी कॉलेज, अयोध्या |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | विवाहित |
विवाह की तारीख | 11 जून 1981 |
पत्नी का नाम | श्रीमती केतकी देवी सिंह |
बच्चे | तीन पुत्र, एक पुत्री |
बेटे का नाम | शक्ति शरण सिंह , प्रतीक भूषण, करण भूषण सिंह |
कौन हैं बृज भूषण शरण सिंह? बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय (Brij bhushan Sharan Singh Biography in Hindi) –
बृजभूषण शरण सिंह वर्तमान में कैसरगंज, उत्तरप्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। सांसद होने के साथ-साथ बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भी हैं।
बृजभूषण शरण सिंह का जन्म बिसनोहरपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह एक राजपूत परिवार में पैदा हुए थे।
इनके पिता जी का नाम जगदंबा शरण सिंह था जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इनकी माता का नाम प्यारी देवी सिंह है।
बृजभूषण सिंह का परिवार, पत्नी (Wife & Family of Brij Bhushan Sharan Singh) –
बृजभूषण शरण सिंह का विवाह 11 जून 1981 को केतकी देवी सिंह के साथ हुआ था। उनकी पत्नी केतकी देवी भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
बृज भूषण शरण सिंह के तीन बेटे और एक बेटी है हालांकि उनके बड़े बेटे की मौत हो चुकी है।
बृजभूषण शरण सिंह के बड़े बेटे का नाम शक्ति शरण सिंह था जिसने आत्महत्या कर ली थी। उनके दूसरे बेटे का नाम प्रतीक भूषण सिंह है जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य यानी विधायक हैं।
इनके छोटे बेटे का नाम करण भूषण सिंह है। वह भी इस समय भारतीय राजनीति में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उनकी एक बेटी भी है।
बृजभूषण सिंह की शिक्षा (Education)
बृजभूषण शरण सिंह ने साकेत पीजी कॉलेज, अयोध्या से की पढ़ाई की है। कक्षा 8 तक की उनकी प्रारंभिक शिक्षा श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, नवाबगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश से हुई थी।
बाद में उन्होंने के.एस. साकेत पीजी कॉलेज, अयोध्या से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अवध विश्वविद्यालय, उत्तरप्रदेश से LLB की पढ़ाई भी की है।
एक छात्र नेता से सांसद और कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनने तक का सफर (Brij bhushan Sharan Singh Political career)
बृजभूषण शरण सिंह राजनीतिक करियर की शुरुआत एक छात्र नेता के तौर पर हुई थी।
वह लगातार 6 बार लोकसभा सांसद बन चुके हैं और साल 1999 के बाद अबतक एक भी चुनाव नहीं हारे हैं।
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही बृजभूषण शरण सिंह ने छात्र संघ का चुनाव लड़ा था तथा छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।
छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव में उनकी इस दमदार जीत ने उन्हें राजनीतिक पृष्ठभूमि का एहसास दिलाया और वह अपनी राजनीतिक कर्मभूमि
में कूद पड़े। साल 1991 में बृजभूषण शरण सिंह ने पहली बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा और इस दौरान तकरीबन 1,13,000 वोटों से गोंडा की लोकसभा सीट चुनाव पर विजयी भी हुए।
उनकी यह जीत आज भी गोंडा लोकसभा चुनाव के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। साल 1993 में जब बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराया गया लालकृष्ण आडवाणी समेत अन्य 40 लोगों पर इसका आरोप लगाया गया जिनमें बृजभूषण शरण सिंह भी शामिल थे।
बताया जाता है कि बृजभूषण शरण सिंह उस समय भारतीय जनता पार्टी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में एक थे कि उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने जेल में चिट्ठी लिखी थी।
अटल बिहारी बाजपेई जी जिस लोकसभा सीट पर सांसद चुने जाते थे बाद में वहां बीजेपी की जीत बृजभूषण शरण सिंह ने ही सुनिश्चित की।
साल 1999 में लोकसभा चुनाव के पूर्व बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह जेल से छूट कर वापस आए और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बलरामपुर की लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का टिकट दिया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता रिजवान जहीर को हराकर बृजभूषण शरण सिंह ने यह लोकसभा सीट अपने नाम कर ली।
साल 2004 में एक बार फिर से बृजभूषण सिंह बलरामपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।
साल 2009 में कुछ आपसी मतभेद के कारण बृजभूषण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया और समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली।
साल 2009 में वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर कैसरगंज की लोकसभा सीट जीत गए। हालांकि समाजवादी पार्टी के साथ भी मतभेद होने के कारण बृजभूषण सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में वापस जाने का फैसला लिया।
साल 2014 में उन्होंने लोकसभा सीट कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गए। साल 2019 में उन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर कैसरगंज लोकसभा सीट से जीत हासिल की और वर्तमान समय में उसी सीट से सांसद हैं।
बृजभूषण सिंह का केवल राजनीतिक करियर ही नहीं बल्कि उनका निजी जीवन भी कई विवाद से घिरा हुआ है। आइए अब हम उनसे जुड़े हुए विवादों के बारे में जानते हैं।
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह –
भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह वर्तमान समय में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैं। साल 2011 में वह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने थे तथा साल 2019 में तीसरी बार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए।
बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े हुए विवाद तथा उन पर लगाए गए आरोप (Brij Bhushan Sharan Singh Controversies) –
बृजभूषण शरण सिंह के साथ विवाद जुड़े हुए हैं। उनके राजनीतिक जीवन के दौरान अबतक उन पर कई आरोप लगाए गए हैं। वह कई बार आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुके हैं।
बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराने का आरोप –
साल 1993 में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराने के लिए लालकृष्ण आडवाणी समेत कुल 40 लोगों पर यहां आरोप लगाया गया जिन में बृजभूषण शरण सिंह भी एक हैं। हालांकि साल 2020 में न्यायालय ने यह आरोप खारिज कर दिए और इन्हें बरी कर दिया गया।
इंटरव्यू के दौरान कबूल किया था हत्या का आरोप –
बृजभूषण सिंह द्वारा दिया गया एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहता है जिसमें उन्होंने खुद इंटरव्यू के दौरान हत्या का आरोप कबूल किया था।
इस इंटरव्यू में बृजभूषण शरण सिंह कहते हैं कि उनके हाथों केवल एक हत्या हुई है।
“रविंदर को जिस आदमी ने मारा था, उसकी पीठ पर मैंने राइफल से गोली मारी थी।”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बृजभूषण सिंह द्वारा की गई हत्या का यह मामला 1983 का है। उस दौरान किसी व्यक्ति ने उनके दोस्त रविन्दर सिंह को गोली मार दी थी जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने भी हमलावर को गोली मार दी।
हालंकि बाद में न्यायालय द्वारा उन्हें इस आरोप से मुक्त कर दिया।
महिला पहलवानों ने लगाया है यौन शोषण का आरोप –
इस समय भारत के कई दिग्गज पहलवान जिनमें साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट शामिल हैं, बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर नाबालिग के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है तथा FIR भी दर्ज कराई है।
इस एफ. आई. आर. के बाद बृजभूषण शरण सिंह पर POSCO लगाया गया था। हालांकि हाल ही में यह खुलासा किया गया है कि वह लड़की नाबालिग नहीं है।
भारतीय पहलवान लगातार अपनी मांग लेकर जंतर मंतर पर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में प्रशासनिक छानबीन की जा रही है हालांकि अभी तक बृजभूषण शरण सिंह पर किसी भी प्रकार के आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं।
बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई की मांग लेकर किया जा रहा है यह आंदोलन पिछले कई माह से चल रहा है। हालांकि पहलवानों की इस बात में कितनी सच्चाई है? यह सच सामने आने पर ही पता चलेगा।
बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ी की कुछ ख़ास बातें–
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोंडा, बहराइच और फैजाबाद उत्तर प्रदेश मिलाकर बृजभूषण शरण सिंह ने कुल 54 शैक्षणिक संस्थाएं खोली हैं।
- 17 जून, सन 2004 को बृजभूषण सिंह के बड़े बेटे शक्ति शरण सिंह द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी। इस दौरान उनके बेटे की उम्र 23 साल थी।
- इंटरनेट पर उपलब्ध कुछ जानकारियों के मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह की कुल संपत्ति तकरीबन 100 करोड़ रुपए या उससे अधिक होगी।
इन्हें भी पढ़े : > ‘मैग्निफिसेंट मैरी’ मैरी कॉम का जीवन परिचय > लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय > भारत की बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु की जीवनी > मनिका बत्रा भारतीय महिला टीम की टेबल टेनिस की सबसे दिग्गज खिलाड़ी > औलम्पिक में रजत मैडल हासिल करने वाली पहली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू > भारत के शेरशाह विक्रम बत्रा की कहानी