S. Somanath Biography in hindi, एस सोमनाथ की बायोग्राफी, एस सोमनाथ कौन है, एस सोमनाथ का पूरा नाम, जीवन परिचय, योग्यता, हिस्ट्री, इसरो, एजुकेशन, सैलरी, फॅमिली, एस सोमनाथ इसरो अध्यक्ष (S Somanath Full Name In Hindi, S Somanath ISRO Chairman, Qualification, Age, Salary, Wife, Family, Education, Net Worth, S Somnath Kaun Hai, S Somnath Cast, Wikipedia, Contribution In Mission Chandrayan-3, History)
इस समय पूरी दुनिया की निगाहें भारत के मूल मिशन पर टिकी हुई हैं। 23 अगस्त 2023 को जिस प्रकार भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था ISRO ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग कराई है पूरा विश्व और भारत इसकी सराहना कर रहा है।
भारत और इसरो की यह उपलब्धि अद्वितीय है अब इसरो दुनिया के सबसे अग्रणी अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनों में से एक बन गया है। आज पूरा विश्व इसरो की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।
साल 2019 में चंद्रयान-2 की विफलता के बाद करोड़ भारतवासियों की उम्मीद टूट गई थी लेकिन आज जाकर साल 23 अगस्त 2023 को भारत इसरो और करोड़ों भारतवासियों का यह अधूरा सपना पूरा हो चुका है।
पूरी दुनिया जानना चाहती है कि आखिर चंद्रयान-3 की सफलता के पीछे किस शख्स का हाथ है? आखिर इस मून मिशन का असली हीरो कौन है? आज इन्ही सब चीजों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।
इस लेख में हम एक ऐसे शख्स के विषय में बताने जा रहे हैं जिन्होंने चंद्रयान 3 की महान उपलब्धि के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई हैं और इस प्रोजेक्ट को लीड किया। ISRO Chairman S. Somanath का नाम तो शायद आप सभी जानते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एस सोमनाथ जी इस समय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ISRO के अध्यक्ष हैं और उन्हीं की देखरेख में चंद्रयान-3 मिशन को लीड किया गया।
आज जब इन्होंने चंद्रयान 3 मिशन को चंद्रमा की सतह पर लैंड कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। तो हमने सोचा की आपको उस व्यक्ति से परिचित करा दे जिन्होंने चन्द्रयान-3 मिशन को सफल बनाने के लिये पुख्ता तैयारी की, और इसमें सफलता हासिल की।
दोस्तो आज हम आपको बताएंगे की एस सोमनाथ का पूरा नाम क्या है, जीवनी (S. Somnath Biography In Hindi) शिक्षा, उनका कार्य, सैलरी इत्यादि सभी विषयों पर आपको विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, तथा हम आपको ये भी बताएंगे की चंद्रयान में उनका क्या योगदान है। तो चलिए जानते हैं S. Somnath के विषय में विस्तार से।
विषय–सूची
कौन है एस सोमनाथ? (Who is S. Somanath In Hindi)
एस. सोमनाथ का जन्म सन 1963 में जुलाई महीने में केरल राज्य के Aroor Alappuzha जिले में हुआ था। ये एक एरोप्लेन इंजीनियर और रॉकेट टेक्नोलॉजिस्ट है। वर्तमान समय में इसरो के 10वे अध्यक्ष है।
एस सोमनाथ को 1 जुलाई 2023 में इस पद के लिए चुना गया था। एस सोमनाथ ने कई महत्वपूर्ण परियोजना में कार्य किया जैसे_ चंद्रयान 2, गगन यान। कैबिनेट की पोस्टिंग कमेटी द्वारा इन्हे इसरो के 10वे अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इनसे पूर्व डॉक्टर के सिवान इसरो के अध्यक्ष थे।
एस. सोमनाथ का पूरा नाम (S Somanath Full Name In Hindi)-
इनका पूरा नाम श्रीधर पाणिकर सोमनाथ (Shreedhar Panicker Somanat) है। लोग इन्हें सोमनाथ ही कहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीधर पाणीकर इनके पिता जी का नाम था।
एस सोमनाथ की उम्र एवं जाति (S Somanath Age & Cast)-
साल 2023 के मुताबिक एस सोमनाथं की उम्र इस समय 60 वर्ष है। उनका जन्म साल 1963 में हुआ था। पिछले वर्ष साल 2022 में ही सोमनाथ जी 59 वर्ष की आयु में इसरो अध्यक्ष बने थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एस सोमनाथ हिंदू धर्म के एक मलयाली नायर परिवार से हैं।
एस. सोमनाथ का पूरा जीवन परिचय (ISRO Chairman Dr S. Somanath Biography in hindi, Chandrayaan 3 Mission)
नाम | S. Somnath |
पूरा नाम | श्रीधर पाणिकर सोमनाथ |
प्रसिद्धि | चंद्रयान 3 मिशन सफलतापूर्वक लैंडिग |
जन्म | जुलाई 1963 |
जन्म स्थान | केरल राज्य के Aroor Alappuzha जिले |
विद्यालय | सेंट ऑगस्टाइन स्कूल, अरूर |
कॉलेज | महाराजा कॉलेज, एर्नाकुलम टीकेएम इंजीनियरिंग कॉलेज, कोल्लम, केरल विश्वविद्यालय इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास |
शैक्षिण योग्यता | सन् 1978-1980- महाराजा कॉलेज एर्नाकुलम में स्नातक सन् 1980-1985- टीकेएम से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक सन् 1994-1995- बंगलौर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग सन् 2008- IIT मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी |
पद कार्य | इसरो चेयरपर्सन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, अध्यक्ष (15 जनवरी 2022) |
डॉ. एस सोमनाथ एजुकेशन क्वालिफिकेशन (S Somanath Qualification & Education)-
एस- सोमनाथ को बचपन से ही साइंस एण्ड टेक्कानॉजी के विषयों को पढ़ने में विशेष रुचि रही है। इन्होनें अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सेंट ऑगस्टाइन स्कूल, अरुर से की।
स्कूल की पढ़ाई को पूरा करने के पश्चात उन्होंने टेकनॉलाजी (बी.टेक.) विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त की। इसके बाद 1994-1995 में इन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की मास्टर डिग्री हासिल है। इसके बाद इन्होंने आगे अपनी शिक्षा की ओर अग्रसर होते हुये मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की। सोमनाथ व्हीकल स्ट्रक्चर सिस्टम (vehicle structure system) को लॉन्च करने में काफी ज्यादा एक्सपर्ट है। इसके अलावा ये स्ट्रक्चरल डायनेमिक, मेकैनिज्म और व्हीकल इंटीग्रेशन को लॉन्च करने में महारत हासिल है।
- ISRO क्या है? इसरो के रोचक तथ्य?
- India ISRO मून मिशन का इतिहास और चंद्रमा से जुड़े रोचक तथ्य
- अंतरिक्ष के बारे में अद्भुत एवं रोचक तथ्य
- नासा का आर्टेमिस मून मिशन के बारें में पूरी जानकारी
- सैटेलाइट क्या होता है? यह कैसे काम करता है?
डॉ. एस सोमनाथ का परिवार (S Somanath Family)
सोमनाथ के पिताजी हिंदी भाषा के अध्यापक थे। जब उन्होंने देखा कि उनके बेटे को विज्ञान के विषय में रुचि है तो उन्होंने अपने बेटे को प्रोत्साहित किया। सोमनाथ के पिताजी ने सोमनाथ को विज्ञान के विषय का न केवल अंग्रेजी भाषा में तथा मलयालम भाषा में भी किताबें प्रदान की।
सोमनाथ के पिता का नाम श्रीधर पणिकर और माता का नाम थंकम्मा है। इनके परिवार में इनकी पत्नी जिनका नाम वलसाला, एक बेटा जिनका नाम माधव और एक बेटी जिनका नाम मलिका है। ये सभी एस सोमनाथ के परिवार के सदस्य है।
पिता का नाम | श्रीधर पणिकर (प्रोफेसर) Sreedharan Panicker |
माता का नाम | थंकम्मा (Thankamma) |
पत्नी का नाम | वलसाला |
बच्चे | 2 |
बेटा | माधव |
बेटी | मालिका |
डॉ. एस सोमनाथ की पत्नी (S Somanath Wife)
एस सोमनाथ का विवाह वलसाला नाम के महिला का साथ हुआ। इनकी पत्नी मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस के अंतर्गत जीएसटी डिपार्टमेंट में कार्य करती है। इनके दो बच्चे है। और दोनो का पोस्ट ग्रेजुएशन हो चुका है वो भी इंजिनरिंग में।
डॉ. एस सोमनाथ का करियर (S. Somanath Career)
- सोमनाथ ने साल 1985 में Indian Space Research Agency को ज्वाइन किया। उसके पश्चात इन्होंने अलग-अलग पदों पर इस संस्था में कार्य किया। जैसे कि – Project Manager-Polar Satellite Launch Vehicle (PSLV ) , Deputy Director for Structures Entity/Propulsion & Space Ordnance Entity, Project Director, Geosynchronous Satellite Launch Vehicle (GSLV Mk-III ) इत्यादि।
- सोमनाथ शुरुआती दौर में दरमियान पोलर सैटलाइट लॉन्च व्हीकल प्रोजेक्ट से भी जुड़े थे और साल 2014 में नवंबर के महीने तक यह प्रपोजिशन एंड स्पेस ऑर्डिनेंस एंटीटी के डिप्टी डायरेक्टर के पद पर भी कार्यरत रहे।
- सोमनाथ ने साल 2015 के जून महीने में लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर के डायरेक्टर के तौर पर भी कार्य किया जो लॉन्च व्हीकल और स्पेस कार्यक्रम के लिए लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम के डिजाइन के लिए अत्यधिक जिम्मेदार था।
- सोमनाथ पहले विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र से इसके डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन का प्रमुख केंद्र है जो लॉन्च व्हीकल के डिजाइन के लिए जिम्मेदार होता है।
- इन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में कार्य किया है, जैसे : चंद्रयान-1: भारत का पहला चंद्र मिशन, चंद्रयान-2: भारत का दूसरा चंद्र मिशन, जिसने चंद्रमा की सतह पर लैंडर और रोवर को सफलतापूर्वक उतारा और तीसरा गगनयान: भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन इन सभी में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
- इतना ही नही हम देख रहे की चंद्रयान-3 सफल होने जा रहा है जिसमे उन्होंने अध्यक्षता की है ।
डॉ. एस सोमनाथ की सैलरी (S. Somanath Salary)
इसरो का अध्यक्ष होना कोई छोटी एवम मामूली बात नहीं होती है। यह तक आने हेतु व्यक्ति को अथाह मेहनत एवम संघर्ष करना पड़ता है। सोमनाथ को एक अच्छी खासी सैलरी प्राप्त होती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीधर पाणिकर सोमनाथ की हर महीने की सैलरी ढाई लाख रुपए के आसपास होती है। वर्तमान समय में यह इसरो संस्था के चेयरपर्सन के पद पर विराजमान है।
डॉ. एस सोमनाथ की कुल कमाई (S Somanath Net Worth)
सोमनाथ बहुत मेहनती व्यक्ति है। इन्होंने इसरो में अपनी सेवा को बहुत ईमानदारी से दिया है। हालाकि इनकी वास्तविक कमाई कितनी है ये अनुमान लगाना मुश्किल है किंतु कुछ सोर्स के द्वारा पता चला है की 3 से लेकर के 5 करोड रुपए के आसपास में है। एस सोमनाथ बहुत साधारण व्यक्ति है। सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते है और अपने जीवन को बहुत सादगी से व्यतीत करते है।
ISRO Chairman के रुप में डॉ. एस. सोमनाथ का योगदान –
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिशन चंद्रयान 3 का पूरा नेतृत्व डॉ. एस सोमनाथ द्वारा ही किया गया था हालांकि इस नेतृत्व में उनकी टीम की भी बहुत अहम भूमिका रही।
14 जनवरी साल 2022 को एस सोमनाथ जी को इसरो की कमान सौंपी गई जिसके बाद इन्होंने कई बड़े स्पेस प्रोजेक्ट को लीड करना शुरू किया जिनमें से चंद्रयान 3 भी एक था।
साल 2022 में इसरो के पूर्व अध्यक्ष K सिवन का कार्यकाल पूरा होने के बाद इसरो और इस मिशन की जिम्मेदारी एस सोमनाथ को दी गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनका यह कार्यकाल 3 साल का है।
आपको बता दें कि चंद्रयान-3 को ऑर्बिट में लॉन्च करने के लिए जी बाहुबली रॉकेट का इस्तेमाल किया गया था उसकी डिजाइनिंग में भी एस सोमनाथ का बहुत बडा हाथ था। इसके अलावा उन्होंने लॉन्च व्हीकल मार्क 3 की डिजाइनिंग में भी हम भूमिका निभाई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एस सोमनाथ का इसरो चेयरमैन के रूप में यह कार्यकाल बहुत ही रोचक होने वाला है क्योंकि इसरो अध्यक्ष के तौर पर उन्हें बहुत बड़े-बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिला है जिनमें से चंद्रयान भी एक था।
आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के आगामी आदित्य एल 1 मिशन तथा भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान दोनों की कमान अब एस सोमनाथ के हाथ में ही है।
डॉ. एस सोमनाथ के अवार्ड (Awards & Achievements)
अपने बेहतरीन कार्य के एक्सपीरियंस की बदौलत सोमनाथ ने बहुत सारे अवार्ड अपने करियर के दरमियान प्राप्त किए। जिनका विवरण हम पॉइंट वाइज दे रहे है।
- इन्हें एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा स्पेस गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।
- इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ़ इंजीनियरिंग के द्वारा सम्मानित।
- सोमनाथ को साल 2014 में परफॉर्मेंस एक्सीलेंस अवार्ड और साल 2014 में ही टीम एक्सीलेंस अवार्ड भी मिला हुआ है। यह अवार्ड इन्हें GSLV MK के लिए प्राप्त हुआ था।
- सोमनाथ को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं, जैसे–
1 | पद्मश्री | 2022 |
2 | शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार | 2021 |
3 | डी.एस. कोठार पुरस्कार | 2020 |
4 | इसरो वैज्ञानिक पुरस्कार | 2019 |
सोमनाथ ने अपने करियर के दौरान बहुत निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जिसके तहत उन्हें इन सभी अवार्ड को दिया गया।
अंतिम शब्द –
दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको S Somnath के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया एस सोमनाथ कौन है? एस सोमनाथ के परिवार में कौन-कौन है ? एस सोमनाथ की सैलरी क्या है? सोमनाथ की शिक्षा योग्यता क्या है? सोमनाथ को कौन-कौन से अवार्ड से सम्मानित किया गया आदि सभी विषयों पर हमने विस्तार से आपको बताया आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं । अंत तक आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
FAQ
इसरो के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?
ISRO के वर्तमान अध्यक्ष S. Somnath जी है।
इसरो के पूर्व अध्यक्ष कौन थे?
इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. सिवान थे।
सोमनाथ जी का पूरा नाम क्या है?
इनका पूरा नाम श्रीधर पाड़ीकर सोमनाथ है।
एस. सोमनाथ जी ने किस किस योजना का संचालन किया है?
Somnath जी ने कई सारे परियोजना में कार्य किया है जैसे:chandrayaan 2 और गगन यान
चंद्रयान 3 को कहा से लॉन्च किया गया?
श्री हरिकोटा Visakhapatnam से चंद्रयान 3 को लॉन्च किया गया।
श्री सोमनाथ जी को लख लख बधाई।
जिस तरह से सिक्का या नोट जब तक नहीं चलता
जब तक उसके दोनो भागो को ना छापा गया हो,
इसी तरह विज्ञान भी बिना धर्म के अधूरा ही ह
भाग्यशाली हों इस धरा पर आपका उदय हुआ
बस यही कहना चाहता हु कि धर्म पर सदैव विश्वास
बनाए रखें।
Thanks so much 👍