Advertisements

21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड बनी सरगम कौशल, जीवन परिचय | Mrs World 2022 Sargam Kaushal Biography In Hindi

Mrs World 2022 Sargam Kaushal Biography in Hindi – 21 साल बाद एक बार फिर से भारतीय महिला मॉडल को मिसेज वर्ल्ड का ताज पहनने का मौका मिला है। भारत की सरगम कौशल का नाम मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs World 2022) के तौर पर घोषित किया गया है।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए भारत को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा लेकिन डॉ. अदिति गोवित्रीकर के मिस वर्ल्ड 2001 बनने के 21 साल बाद आखिरकार भारत की बेटी सरगम कौशल को यह ताज हासिल हो गया है।

Advertisements

इस बार मिसेज वर्ल्ड कंपटीशन इवेंट अमेरिका (USA) के लास वेगास में आयोजित किया गया था जिसमें दुनिया भर की 63 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था लेकिन भारत की सरगम कौशल ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा दिया और मिस वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया।

मिस वर्ल्ड 2022 के ऐलान के बाद से ही सरगम कौशल का नाम काफी चर्चित हो गया है। लोग उनके जीवन, उनकी लाइफस्टाइल और उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं इसीलिए आज हम आपके लिए Mrs World 2022 Sargam Kaushal Biography in Hindi लेकर आए हैं जिसके जरिए हम आपको सरगम कौशल के जीवन के बारें में बताएंगे।

इन्हें भी जाने 

सरगम कौशल का जीवन परिचय (Sargam Kaushal Biography in Hindi)

सरगम कौशल एक भारतीय मॉडल और टीचर हैं जिन्हें मिस वर्ल्ड 2022 का विजेता घोषित किया गया है। सरगम कौशल भारत के जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं जो एक मॉडल होने के साथ-साथ टीचिंग यानी कि शिक्षक के तौर पर काम भी करती थीं।

मिस वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल 17 सितंबर 1990 को भारत के जम्मू में पैदा हुई थी। इनके पिता का नाम जी एस कौशल है जो बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर थे लेकिन अब रिटायर हो चुके हैं। इनकी मां का नाम रीमा खजुरिया है। माता-पिता के अलावा सरगम कौशल का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम मंथन कौशल है।

सरगम कौशल को बचपन से ही मॉडलिंग का बेहद शौक था और यही कारण भी था कि उन्होंने टीचिंग के साथ-साथ मॉडलिंग को भी अपने करियर के लिए चुना। यह विशाखापट्टनम के स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम भी कर चुकी हैं।

Mrs-World-Sargam-Kaushal-Biography-in-hindi

मिस वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल की शिक्षा –

सरगम कौशल को उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रेजेंटेशन कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मिली जिसे पूरा करने के बाद उन्होंने स्नातक की उपाधि लेने के लिए जम्मू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। यहां दाखिला लेने के बाद इन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य विषय में अपना ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया। पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद सरगम कौशल ने बतौर शिक्षिका काम करना शुरू कर दिया।

सरगम कौशल का विवाह, पति –

मिस वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल के पति का नाम आदित्य कौशल है जो भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद परहैं। सरगम और आदित्य साल 2015 से ही एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे और आखिरकार 3 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद इनके पति ने मॉडलिंग के लिए इनका पूरा साथ दिया और तभी से सरगम कौशल मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगी।

सरगम कौशल का मॉडलिंग करियर –

शुरू में सरगम कौशल एक टीचर के तौर पर काम किया करती थी हालांकि बचपन से ही इनके भीतर मॉडलिंग को लेकर बेहद दिलचस्पी थी। आदित्य कौशल के साथ शादी होने के बाद उनके पति और उनके परिवार ने उन्हें मॉडलिंग के लिए पूरी छूट दी और तभी से यह मॉडलिंग की दुनिया में बेहद एक्टिव हो गई। मॉडलिंग करने के लिए सरगम कौशल मुंबई आ गई और इस समय मुंबई में ही रहती हैं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

21 साल बाद भारतीय महिला को मिला मिस वर्ल्ड का ताज –

इस साल सरगम कौशल को मिस वर्ल्ड 2022 का विजेता घोषित किया गया है। इससे पहले साल 2001 में भारत की आदिति गोवित्रीकर ने मिस वर्ल्ड 2001 का खिताब जीता था हालांकि इसके बाद भारत को यह खिताब जीतने के लिए 21 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन आखिरकार भारत की सरगम कौशल ने 21 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड का ताज पहना ही दिया।

सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022 –

एक लंबे इंतजार के बाद सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया। इस बार यह इवेंट अमेरिका के लास वेगास शहर में आयोजित किया गया था जिसमें अलग-अलग देशों की 63 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया था लेकिन आखिरकार मिस वर्ल्ड 2022 का ताज भारत की सरगम कौशल को ही मिला।

तो दोस्तों आज इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको Sargam Kaushal Biography In Hindi के बारे में बताया। चलिए अब आपको सरगम कौशल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों का उत्तर देते हैं जो आमतौर पर पूछे जा सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा।

FAQ

सरगम कौशल कौन हैं?

सरगम कौशल एक भारतीय मॉडल हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है और मिसेज वर्ल्ड 2022 बन चुकी हैं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

सरगम कौशल की उम्र कितनी है?

साल 2022 के मुताबिक सरगम कौशल की उम्र 32 साल है।

सरगम कौशल के पति कौन हैं?

सरगम कौशल के पति का नाम आदित्य कौशल है जो भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।

Leave a Comment