Advertisements

Oscar Award History & Facts in Hindi | ऑस्कर अवार्ड का इतिहास एवं ऑस्कर पुरस्कार विजेता भारतीय | Oscar Awards 2023 Winners of India in hindi

ऑस्कर अवॉर्ड क्या है? ऑस्कर अवॉर्ड का इतिहास व रोचक तथ्य [Oscar Award History & Facts in Hindi] ऑस्कर पुरस्कार विजेता प्रथम भारतीय फ़िल्म, ऑस्कर पुरस्कार के भारतीय विजेता (Oscar Academy Award in Hindi, Oscar Award Winners In India, Indian Winners List 2023, Oscar Award Winners of India in hindi)

ऑस्कर पुरस्कार फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। इस पुरस्कार को ‘ऑस्कर एकेडमी पुरस्कार’ के नाम से भी जाना जाता है। ऑस्कर अवॉर्ड मनोरंजन की दुनिया में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।

Advertisements

ऑस्कर पुरस्कार समारोह एकेडमी ऑफ मोशन पि‍क्‍चर आर्ट्स एंड साइंस नामक एक संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है। इस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर साल किया जाता है जिसमें सैकड़ों फिल्मों का नामांकन भी होता है हालांकि यह पुरस्कार केवल कुछ चुनिंदा और बेहतरीन फिल्में ही जीत पाती हैं।

ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2023 में भारतीय फ़िल्म ‘आरआरआर’ RRR फिल्म के नाटू-नाटू (Natu-Natu) गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार मिला है। केवल आरआरआर ही नहीं बल्कि भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म एलीफेंट व्हिस्पर्स ने भी डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट की कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त किया है।

लेकिन क्या आपको पता है कि अभी तक भारत की कितनी फिल्में ऑस्कर अवार्ड जीत चुकी हैं? ऑस्कर पुरस्कार विजेता प्रथम भारतीय फ़िल्म कौन सी थी?

आज इस लेख के जरिए हम आपके साथ ऑस्कर अवार्ड का इतिहास एवं ऑस्कर पुरस्कार के भारतीय विजेता (Interesting Facts & History of Oscar Award Winners In India) के विषय में चर्चा करने वाले हैं।

ऑस्कर अवार्ड क्या है? (What is Oscar Academy Award in Hindi)

ऑस्कर पुरस्कार विश्व फिल्म एवं सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित और बड़ा अवार्ड है जो हर साल अलग-अलग कैटेगरी में विजेता फिल्मों को दिया जाता है।

ऑस्कर पुरस्कार को अकैडमी पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। यह अवॉर्ड अकैडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एवं साइंस” (AMPAS) द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार समारोह प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें सैकड़ों फिल्मों का नामांकन होता है हालांकि पुरस्कार केवल कुछ चुनिंदा और बेहतरीन फिल्मों को ही बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

Indian-Winner-Oscar Award History & Facts in Hindi

ऑस्कर अवार्ड का इतिहास व रोचक तथ्य(Oscar Award History & Facts in Hindi)–

ऑस्कर अर्थात एकेडमी अवार्ड की शुरुआत 16 मई 1929 को हुई थी। यही अकैडमी पुरस्कार आज पूरी दुनिया में ऑस्कर पुरस्कार के नाम से मशहूर है।

इस पुरस्कार समारोह का आयोजन करने वाली अकैडमी आफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस साल 1927 में स्थापित हुई थी।

पहली बार ऑस्कर पुरस्कार का आयोजन 16 मई 1929 को हॉलीवुड रूजवेल्‍ट होटल में हुआ था। हालांकि यह आयोजन सार्वजनिक नहीं था बल्कि एक प्राइवेट डिनर पार्टी की तरह था। इस आयोजन में कुल 270 लोग शामिल हुए थे।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

इस समारोह की सबसे खास बात यह थी कि इसके आयोजन से 3 महीने पहले ही सभी विजेताओं का नाम घोषित कर दिया गया था। हालांकि अब इस विषय में बदलाव कर दिया गया है और समारोह के अंत में ऑस्कर अवॉर्ड के विजेता का नाम घोषित किया जाता है।

साल 1929 में जब पहली बार ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ तो इसमें केवल 12 कैटेगरी शामिल थी। इस अवार्ड के वितरण का सबसे प्रमुख उद्देश्य मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के कलाकारों को सम्मान प्रदान करना था। हालांकि जब पहली बार ऑस्कर वितरण की शुरुआत हुई तो उस समय मीडिया प्रभावी नहीं थी लेकिन जब दूसरी बार ऑस्कर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया तो यह मीडिया के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया।

साल 1930 में जब ऑस्कर पुरस्कार दूसरी बार आयोजित किया गया तो इसका सीधा प्रसारण रेडियो द्वारा लोगों तक पहुंचाया गया। 1953 में पहली बार ऑस्कर पुरस्कार वितरण समारोह का प्रसारण सीधा टेलीविजन पर किया गया।

आज ऑस्कर पुरस्कार कुल 24 कैटेगरी में दिया जाता है जबकि पहली बार यह केवल 12 फ़िल्म कैटेगरी में दिया गया था।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

ऑस्कर पुरस्कार विजेता प्रथम भारतीय (First Indian Oscar Award Winner)

शुरुआती दौर में ऑस्कर पुरस्कार में केवल हॉलीवुड फिल्मों और अभिनेताओं का दबदबा था लेकिन आज के दौर में भारतीय फिल्में भी ऑस्कर पुरस्कार समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं और अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड जीत रही हैं।

पहली बार ऑस्कर पुरस्कार की भारतीय विजेता का नाम ‘भानु अथैया’ है। भारत की ‘भानु अथैया’ बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर की श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय नागरिक और महिला हैं।

साल 1983 में भानु अथैया को फिल्म ‘गांधी’ के लिए बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनिंग कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ऑस्कर पुरस्कार के भारतीय विजेता (Oscar Award Winners in India)–

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारत की ओर से ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय भानु अथैया थी। हालांकि अब ऑस्कर पुरस्कार 2023 तक आठ भारतीय लोगों को ऑस्कर पुरस्कार दिया जा चुका है।

भानु अथैया –

1983 में ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली प्रथम भारतीय। फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार दिया गया था।

सत्यजीत रे–

महान भारतीय फिल्ममेकर सत्यजीत रे ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय थे जिन्हें साल 1992 में ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट’ की कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

रेसुल पोकुट्टी –

ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले तीसरे भारतीय व्यक्ति का नाम रेसुल पोकुट्टी है जिन्होंने साल 2009 में फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

ए आर रहमान –

भारत की ओर से ऑस्कर पुरस्कार पाने वाले चौथे भारतीय संगीतकार ‘ए आर रहमान’ है। भारतीय संगीतकार ए आर रहमान को साल 2009 में फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संगीतकार ए आर रहमान को दो बार ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें दूसरा ऑस्कर पुरस्कार स्लमडॉग मिलेनियर में जय हो गाने के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर कैटेगरी में मिला था।

गुलज़ार –

साल 2009 में भारत के प्रसिद्ध लेखक शायर और कवि गुलजार साहब को भी ऑस्कर अवॉर्ड  से सम्मानित किया गया था। गुलज़ार जी को यह पुरस्कार स्लमडॉग मिलेनियर में ‘जय हो’ गाने की लिरिक्स अथवा बोल के लिए दिया गया था।

इस तरह फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर ने कुल 3 ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किए थे।

ऑस्कर पुरस्कार 2023 के भारतीय विजेता(Oscar Award 2023 Winners in India) –

इस साल 2023 में ऑस्कर पुरस्कार के 95th संस्करण में भारत को दो ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

एक ओर जहां भारतीय फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू के लिए एमएम कीरावानी को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार मिला तो वहीं दूसरी ओर भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म एलीफेंट व्हिस्पर्स के लिए कार्तिकी गोंसाल्वेस को बेस्ट शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार मिला है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘एलीफेंट व्हिस्पर्स’ ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म है। हालांकि इससे पहले मदर इंडिया और लगान के जैसी बेहतरीन भारतीय फिल्में भी ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित हुई थी लेकिन यह खिताब जीतने में नाकामयाब रही।

तो दोस्तों आज इस लेख के जरिए हमने आपको ऑस्कर अवार्ड का इतिहास (Oscar Award History & Facts in Hindi), और आजकल अवार्ड जीतने वाले अब तक के सभी भारतीय विजेताओं के विषय में बताया।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा।

HomeGoogle News

FAQ

ऑस्कर अवार्ड किस क्षेत्र में दिया जाता है?

ऑस्कर सिनेमा जगत में दिया जाने वाला दुनियां का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

ऑस्कर अवार्ड कब से शुरु हुये थे?

सबसे पहले ऑस्कर पुरस्कार का आयोजन 16 मई 1929 को हॉलीवुड रूजवेल्‍ट होटल

ऑस्कर जितने वाले पहले भारतीय कौन थे?

1983 में गांधी फिल्म के लिए बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर का अवार्ड भानु अथैया ने जीता था।

अभी तक सबसे अधिक ऑस्कर जीतने वाली फिल्म कौन सी है?

1959 में बेन-हूर व 1997 में टाइटैनिक ने सबसे अधिक 11 पुरस्कार जीते हैं।

सबसे पहला ऑस्कर का अवार्ड किसने जीता था?

एमिल जेनिंग्स को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जेनेट गय्नोर को मिला था।

भारत को ऑस्कर 2023 के पुरस्कार किसमें मिला है?

फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू के लिए एमएम कीरावानी को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में, डॉक्यूमेंट्री फिल्म में ‘एलीफेंट व्हिस्पर्स’ ऑस्कर पुरस्कार मिला है।

इन्हें भी जानें-

Leave a Comment