Advertisements

टाटा न्यू सुपर यूपीआई एप्प के बारें में जानकारी | TATA NEU Super UPI App hindi

आइये जाने टाटा न्यू सुपर के बारे में पूर्ण जानकारी (TATA NEU Super UPI App hindi, TATA NEU App Review in hindi, Launch date, Download, Features of TATA NEU, Benefit & Services)

आज हम आपको इस आर्टिकल में टाटा न्यू ऐप्प(Tata NEU App) के बारें में बताएंगे। जैसा कि आप जानते हैं टाटा ग्रुप हर एक क्षेत्र में फैला हुआ है टाटा का नमक से लेकर के मशीनरी तक बाजार में हैं। लेकिन अब टाटा ग्रुप एक ऐसा ऐप लेकर के आए हैं, जिससे वह डिजिटल दुनिया में भी अपना कदम रख चुके है।

Advertisements

इस एप्प का नाम टाटा न्यू ऐप्प (Tata NEU App) है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह ऐप अमेजॉन और फ्लिपकार्ट को भी टक्कर देने वाला है और इसके बारें में कहां जा रहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा और उपयोगी ऐप होगा।

TATA-NEU-Super-UPI-App Hindi

TATA NEU ऐप क्या है? (TATA NEU Super UPI App hindi)

Tata NEU ऐप्प टाटा ग्रुप का एक सुपर ऐप है। यह एक ऐसा मंच है जो टाटा के सभी ब्रांड को एक ही एप में एकत्रित करता है। यह ऐप टाटा ग्रुप द्वारा ‘7 अप्रैल 2022 को लांच किया गया है। इस ऐप का इस्तेमाल अत्याधुनिक डिजिटल सामग्री का उपभोग करने भुगतान करने, अपने वित्त का प्रबंधन करने, अपनी अगली छुट्टी या शायद अपने अगले भोजन की योजना बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके लिये आपको प्ले स्टोर पर जा करके TATA NEU लिखना है और ऐप डाउनलोड कर लेना है लेकिन ध्यान रहे इसके साथ-साथ आप इसे रेफर भी कर सकते है जिससे आपको एक न्यू प्वाईंट मिल जाएगा।

TATA NEU एप में उपलब्ध सुविधायें –

जैसा कि हमने आपको बताया इस ऐप में टाटा के सभी ब्रांड्स को एकत्रित किया गया है तो इसमें आपको टाटा से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध की जाएगी।

  1. आप इस ऐप के माध्यम से किसी को भी भुगतान कर सकते हैं।
  2. इस ऐप के माध्यम से Big Basket से किराने का सामान भी खरीदा जा सकता हैं।
  3. इसके माध्यम से Chroma, जोकि टाटा ग्रुप का ही इलेक्ट्रॉनिक वेबसाइट है, से कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे जा सकते हैं। जैसे- टेलीविजन, मोबाइल, लैपटॉप, इत्यादि।
  4. Westside, Tata Cliq टाटा ग्रुप का फैशन से संबंधित वेबसाइट है इसके माध्यम से फैशन से संबंधित कोई भी सामान जैसे कपड़ा या फुटवियर खरीदे जा सकते हैं।
  5. यदि आप अपना holiday प्लान कर रहे हैं, तो इसके माध्यम से आप ताज होटल में रूम या रिसोर्ट भी बुक कर सकते हैं।
  6. इस ऐप के माध्यम से आप खाने पीने का सामान भी मंगवा सकते हैं।
  7. इस ऐप के माध्यम से 1mg स्टोर से दवाइयां भी मंगवाई जा सकती हैं।
    इस ऐप के माध्यम से एयर इंडिया तथा एयर एशिया मैं टिकट बुकिंग भी आसानी से की जा सकेगी।
  8. यदि आपने टाटा प्ले का सेट टॉप बॉक्स लगवाया है, तो आप इसके माध्यम से रिचार्ज करवा सकते हैं जिससे आपको बहुत ही आसानी होगी। साथ ही अगर टाटा प्ले का कनेक्शन लेना हो तो इस ऐप के माध्यम से आसानी से लिया जा सकता है।

यदि इस ऐप के माध्यम से आप कोई भी सामान खरीदते हैं या आप कोई भुगतान करते हैं तो आपको एक NUE Coins मिलेगा। इसे एक तरीके का कैशबैक कहा जा सकता है। 
1 NEU coin = ₹1
आप जैसे ही आप टाटा के ऐप को देखेंगे तो आपकों एक ही एप में सभी चीजें आपको मिल जाएगी इसके लिए आपको अलग-अलग वेबसाइट को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Tata NEU एप का उद्देश्य –

इस ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य टाटा ग्रुप के सभी उपभोक्ताओं को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही इसका उद्देश्य “डिजिटल इंडिया” को भी बढ़ावा देना है।

भारत पहले से ही एक ऐसा बाजार बन चुका है जहां इंटरनेट का अनुभव करने वालों में से अधिकांश पहली बार अपने मोबाइल फोन पर लेनदेन कर रहे हैं। यह पहली बार लेन देन Tata NEU ऐप की माध्यम से हो रहा है। इस ऐप का यह भी एक सबसे बड़ा उद्देश्य है कि लोगों में डिजिटल भुगतान की आदत को बढ़ावा देना है।

Tata NEU के फायदे –

इस ऐप के माध्यम से टाटा ग्रुप के उपभोक्ताओं को बहुत सारे लाभ प्राप्त होंगे।

सबसे पहले तो यह एक भारतीय ऐप होगा तो बहुत लोग भारत में ऐसे हैं जो Amazon या flipcart जैसे ऐप पर भरोसा नहीं कर पाते, लेकिन वह टाटा ग्रुप के NEU ऐप पर भरोसा कर पाएंगे तथा इसका इस्तेमाल भी करेंगे।  जिससे कि ऑनलाइन भुगतान ज्यादा से ज्यादा होंगे और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।

दूसरा फायदा यह होगा कि इस ऐप पर सभी तरह की चीजें आसानी से उपलब्ध हो पाएंगे जिसके लिए हमें किसी दूसरी वेबसाइट को सर्च नहीं करना पड़ेगा।

इस ऐप में हमें कैशबैक भी लगातार मिलते रहेंगे जिससे कि हमें फायदा हो सकता है।

यह एक भारतीय ऐप है यदि इसका उपयोग ज्यादा होगा तो इससे भारत की economy को डिजिटलाइजेन करने में बहुत मदद मिलेगी।

सरकार को कम से कम कागजी मुद्रा छापनी पड़ेगी और लोगों को अपने मोबाइल से पेंमेंट कर सकेंगे। इसके साथ-साथा भारी कैश-बैक जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिल सकेगा।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

टाटा के न्यू ऐप के आने से बाजार में मोनोपोली भी समाप्त हो जाएगी और कम्पटिशन भी बढ़ जाएगा जिसका लाभ लोगों की ही मिलने वाला है।

Tata NEU में क्या खास है?

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टाटा ब्रांड की सभी चीजें उपलब्ध है। और अभी तक इस तरह का कोई भी ऐप नहीं बना है। यदि हम बात करें Amazon या Flipkart की तो उसमें भी हमें इतनी सभी चीजें एक साथ उपलब्ध नहीं होंगी,  जितनी की Tata NEU ऐप में हो रही है।

इस ऐप से हम फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं, डीटीएच रिचार्ज कर सकते हैं, खाना मंगवा सकते हैं, होटल बुकिंग कर सकते हैं। इस तरह की चीजें अभी तक किसी भी अन्य ऐप में उपलब्ध नहीं है। साथ ही इसमे हमें हर ख़रीददारी पर कैशबैक भी मिलेगा। इस कारण से Tata NEU ऐप अन्य यूपीआई एप की तुलना में सबसे अलग है।

FAQ

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

Q: क्या Tata NEU ऐप लॉन्च हो चुका है?

Ans. हाँ, यह ऐप 7 अप्रैल, 2022 को लांच हुआ था।

Q: Tata Super NEU ऐप क्या है?

Ans. Tata NEU ऐप्प टाटा ग्रुप का एक सुपर ऐप है। यह एक ऐसा मंच है जो टाटा के सभी ब्रांड को एक ही एप में एकत्रित करता है।

Q: Tata NEU Pass क्या है?

Ans. टाटा न्यू ऐप में “न्यूपास” नामक एक सुविधा है, जो एक पास-जैसी सेवा प्रतीत होती है। जो आपके “न्यूकॉइन्स” को रखती है और आपको विवरण बताती है कि कितने न्यूकॉइन आ रहे हैं और मौजूदा समय कब समाप्त हो रहा हैं।

इन्हें भी जाने -
> NFT क्या है यह कैसे काम करती है?
> मेटावर्स क्या होता है यह कैसे काम करेगा?
> एटीएम का फुल फॉर्म क्या है?
> UPI क्या है, कैसे काम करता है?
> OTP का प्रयोग क्यों किया जाता है?
> गोल कैमरा रैक्टेंगुलर फोटो कैसे बनाता है? 


Leave a Comment