Advertisements

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय | Cyrus Mistry Biography in Hindi

साइरस मिस्त्री कौन थे? साइरस मिस्त्री बायोग्राफी, जीवन परिचय, कुल संपत्ति, पत्नी, विवाह, शादी, बच्चे (Cyrus Mistry Biography in hindi, Net Worth, Family, Age, cast, wife, nationality, Education Qualification)

TATA भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है जिसने विश्व व्यापार जगत में भारत को मजबूती से खड़ा किया है। टाटा ने भारत को बहुत कुछ दिया है, यही कारण है कि टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा हर हिंदुस्तानियों के दिल में बसते हैं।

Advertisements

टाटा भारत और विश्व की सबसे विश्वसनीय कंपनियों में से एक है फिर चाहे वह टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज हो, टाटा मोटर्स की हो, या फिर आयरन एंड स्टील कंपनी इन सब क्षेत्रों में टाटा सबसे बेहतर और भरोसेमंद कंपनी मानी जाती है।

आपको बता दें कि टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री 4 सितंबर 2022 को अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे जिस दौरान हुई एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। साल 2012 में सर रतन टाटा के चेयरमैन पद से इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप आफ कंपनीज के छठवे नियुक्त हुये चेयरमैन थे। साइरस मिस्त्री टाटा के इतिहास में सबसे कम उम्र के चेयरमैन थे हालांकि टाटा ग्रुप आफ कंपनीज का चेयरमैन बनने के बाद यह काफी विवादों में रहे और चेयरमैन बनने के 4 साल बाद साल 2016 में इन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

साइरस मिस्त्री एक बेहतरीन बिजनेसमैन थे। लेकिन 4 सितंबर 2022 को पालघर इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम साइरस मिस्त्री के जीवनी पर एक नजर डालते हैं।

Cyrus-Mistry-biography-in-hindi

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय (Cyrus Mistry biography in hindi)

असली नाम (Real Name)साइरस पलोनजी मिस्त्री
पद, प्रसिद्धिपूर्व निदेशक और अध्यक्ष (टाटा ग्रुप)
जन्म (Date of Birth)4 जुलाई 1968
जन्म स्थान (Place of Birth)मुंबई (बॉम्बे) महाराष्ट्र, भारत
नागरिकताभारतीय
निधन4 सितम्बर 2022
निधन का कारणकार दुर्घटना
धर्मपारसी
आयु55 वर्ष (2022)
शिक्षा (Education)B.Sc. सिविल इंजीनियरिंग
कॉलेजइंपीरियल कॉलेज, लंदन (UK)
लंदन बिजनेस स्कूल, लंदन (UK)
कुल सम्पत्ति (Net worth)$ 18 बिलियन
वैवाहिक स्थितिवैवाहिक (1992)

साइरस मिस्त्री का जन्म एवं शुरुआती जीवन –

साइरस मिस्त्री 4 जुलाई 1966 को महाराष्ट्र की माया नगरी मुंबई में हुआ था। यह एक पारसी परिवार में पैदा हुए थे और इनका परिवार एक धन सम्पत्ति से पूर्ण रुप से संपन्न परिवार था। यही कारण था कि बचपन से ही इन्हें बिजनेस का चस्का लग गया था।

साइरस मिस्त्री के पिता का नाम पल्लोंजी मिस्त्री था। इनके पिता एक सफल व्यापारी थे हालांकि उनके माता पिता दोनों ने आयरलैंड की नागरिकता ले ली थी क्योंकि इनकी मां आयरलैंड से थी जिनका नाम पातशी पेरिन डूबाश था। साइरस अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई का नाम शापुर मिस्त्री तथा उनकी दो बहनों का नाम लैला मिस्त्री और आलू मिस्त्री था।

इन्हें अपने पिता से ही एक बिजनेसमैन बनने की प्रेरणा मिली और आगे चलकर वह अपने इस ध्येय में सफल भी हुए।

साइरस मिस्त्री की शिक्षा –

साइरस मिस्त्री को उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल स्कूल तथा जॉन केनन स्कूल से प्राप्त हुई। जान केनन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद यह लंदन चले गए और वहां जाकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।

लंदन जाकर इन्होंने वहां के जाने-माने शिक्षण संस्थान इंपीरियल कॉलेज में दाखिला लिया जहां इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए इन्होंने लंदन के बिजनेस कॉलेज में दाखिला ले लिया। इसी कॉलेज से इन्होंने मैनेजमेंट सब्जेक्ट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की और पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस भारत लौट गए।

भारत आने के बाद उन्होंने मुंबई के विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री भी हासिल की।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

साइरस मिस्त्री का वैवाहिक जीवन –

साइरस मिस्त्री की पत्नी का नाम रोहिका मिस्त्री है। उनकी पत्नी भी आयरलैंड से संबंध रखती हैं। रोहिता से इनकी मुलाकात आयरलैंड में ही हुई थी जहां उनसे विवाह करने के लिए इन्हें आयरलैंड की नागरिकता लेनी पड़ी। साइरस मिस्त्री और रोहिका के दो बेटे हैं जिनका नाम फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री है।

साइरस मिस्त्री का करियर –

बचपन से ही साइरस मिस्त्री बिजनेस में काफी इंटरेस्ट रखते थे। वह हमेशा से अपने पिता की तरह एक बिजनेसमैन बनना चाहते थे।

  • साल 1991 में उन्होंने अपने पिता की कंपनी शापूर्जी पल्लोंजी एंड कंपनी के बोर्ड निदेशक के रूप में कमान संभाली और यहीं से उनके बिजनेस करियर की शुरुआत हुई।
  • 3 साल बाद 1994 इन्हें पिता की कंपनी का मैनेजर चुन लिया गया। साइरस ने अपनी मैनेजमेंट स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए कंपनी को नई ऊंचाइयां दी और काफी आगे भी ले गए।
  • साइरस मिस्त्री के पिता टाटा ग्रुप के बोर्ड के सदस्य थे। साइरस मिस्त्री ने साल 2009 तक टाटा एलेक्सी लिमिटेड के निर्देशक के रूप में भी काम किया।
  • साइरस मिस्त्री को इसी दौरान टाटा पावर कंपनी लिमिटेड का भी निदेशक बनाया गया था जिस जहां वह साल 2006 तक रहे।
  • पिता की रिटायरमेंट के बाद साइरस मिस्त्री 1 सितंबर 2006 को टाटा संस् के बोर्ड मेंबर बन गए। साल 2011 में सायरस को टाटा संस कंपनी का उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपने पैतृक कंपनी के मैनेजर पद से इस्तीफा दे दिया।
  • दिसंबर 2012 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस कंपनी के चेयरमैन के रूप में चुना गया। हालांकि चेयरमैन बनने के बाद वह कई सारे विवादों में घिर गए जिसके कारण साल 2016 में उन्हें टाटा संस कंपनी के चेयरमैन पद से हटा दिया गया। इस दौरान टाटा कंपनी के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा जी ने अंतरिम प्रमुख के तौर पर कंपनी को संभाला।

टाटा संस के चेयरमैन पद से क्यों हटाए गए थे साइरस मिस्त्री –

दिसंबर साल 2012 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था लेकिन चेयरमैन बनने के 4 साल बाद ही 24 अक्टूबर 2016 को उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया।

टाटा संस कंपनी का चेयरमैन बनने के बाद साइरस मिस्त्री काफी विवादों से घिर गए थे दरअसल बोर्ड मेंबर्स का मानना था कि साइरस मिस्त्री का विजन टाटा कंपनी के विजन से अलग है जो उनसे मैच नहीं खाता। यही कारण था कि टाटा संस कंपनी के सारे बोर्ड मेंबर उनसे नाराज थे और अंततः उन्हें 24 अक्टूबर 2016 को चेयरमैन पद से हटा दिया गया इस दौरान कंपनी के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा जी अंतरिम प्रमुख के तौर पर कंपनी को संभालने लगे।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

साइरस मिस्त्री का निधन –

4 सितंबर 2022 को साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। इस दौरान पालघर इलाके में उनके कार के साथ दुर्घटना हो गई और उसी में उनकी मौत हो गई। हालांकि उनकी मौत के बाद काफी सनसनी मच गई है। लोग इसे उनकी मौत की साजिश की आशंका जता रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि मर्सिडीज जैसी सुरक्षित गाड़ी में इस तरह की दुर्घटना होना कोई आम बात नहीं है।

साइरस मिस्त्री एक बेहतरीन बिजनेसमैन थे टाटा संस कंपनी की कमान संभालने के बाद उन्होंने कंपनी के लिए बहुत कुछ किया।

FAQ

साइरस मिस्त्री कौन थे?

साइरस मिस्त्री टाटा संस कंपनी के पूर्व चेयरमैन थे। जो टाटा संस कंपनी के छठवे चेयरमैन के रूप में साल 2012 में नियुक्त किए गए थे।

साइरस मिस्त्री का निधन कब और कैसे हुआ?

4 सितंबर 2022 रविवार को पालघर में एक कार दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।

साइरस मिस्त्री का जन्म कहां हुआ था ?

साइरस मिस्त्री का जन्म महाराष्ट्र की माया नगरी मुंबई में हुआ था हालांकि उनकी माता आयरलैंड से संबंध रखती थी इस कारण उनके पिता ने आयरलैंड की नागरिकता ले ली थी।

सायरस मिस्त्री की पत्नी का नाम क्या है?

साइरस मिस्त्री की पत्नी का नाम रोहिका मिस्त्री है जो आयरलैंड से संबंध रखती थी।

साइरस मिस्त्री को टाटा संस कंपनी के चेयरमैन पद से क्यों हटा दिया गया ?

टाटा संस कंपनी के बोर्ड मेंबर और साइरस मिस्त्री के बीच हुए विवादों को लेकर उन्हें 24 दिसंबर साल 2016 को चेयरमैन पद से हटा दिया गया था।

Leave a Comment