कौन है देश की सबसे अमीर महिला [India Richest women in 2022] सावित्री जिंदल का जीवन परिचय | Savitri Jindal Biography in Hindi

Advertisements

सावित्री जिंदल का नेटवर्थ, सावित्री जिंदल का जीवन परिचय, जीवनी, देश की सबसे अमीर महिला, पति, बच्चें, उम्र, (Savitri Jindal Biography in hindi, savitri jindal net worth, who is the India richest women in 2022)

बिजनेस की दुनिया में भारत बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है। व्यापार के क्षेत्र में भारत को नई दिशा और गति देने में भारत के बड़े-बड़े बिजनेसमैन और पूंजीपतियों का योगदान है।

भारत में कई बड़े-बड़े पूजी पतियों का नाम आपने सुना होगा जो अक्सर अपनी रईसी को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि भारत के इन पूजीपतियों में ज्यादातर नाम पुरुषों का है लेकिन पिछले कुछ सालों से एक बिजनेस वूमेन ने भी बढ़त के साथ इन अमीर लोगों में अपना नाम दर्ज किया है।

Advertisements

दोस्तों इस बिजनेस वूमेन का नाम सावित्री जिंदल है जो भारत की सबसे अमीर महिला उद्यमी हैं और फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में उनका नाम सातवें स्थान पर है यानी कि महिला पुरुष मिलाकर वह $18B नेटवर्थ के साथ वह भारत के सबसे अमीर लोगों में सातवें स्थान पर हैं। देश की सबसे अमीर महिला होने के साथ-साथ सावित्री जिंदल एक राजनेता भी हैं।

तो आइए आज भारत की इस महिला उद्यमी और पॉलीटिशियन की बायोग्राफी, व्यापार और नेटवर्क के बारे में जानते हैं साथी आपको यह भी बताते हैं कि पॉलिटिक्स में उनका क्या रोल है।

Savitri-Jindal-Biography-networth-in-hindi

सावित्री जिंदल का जीवन परिचय (Savitri Jindal Biography in hindi)

सावित्री जिंदल ओ.पी. जिंदल ग्रुप के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल की पत्नी हैं और भाई समय ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरवूमेन भी हैं।

ओ.पी. जिंदल ग्रुप बिजनेस की दुनिया में विस्तृत रूप से फैला हुआ है और आज वह भारत के दिग्गज स्टील कंपनियों में शामिल है। इतना ही नहीं जिंदल ग्रुप स्टील से लेकर पावर प्लांट, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बहुत से सेक्टरों में सक्रिय है।

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल का जन्म असम राज्य के तिनसुकिया में 20 मार्च 1950 को हुआ था। जिंदल ग्रुप की चेयर पर्सन होने के साथ-साथ सावित्री जिंदल महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा की अध्यक्षा भी हैं। इनके पति ओमप्रकाश जिंदल ने ही ओपी जिंदल ग्रुप्स की स्थापना की थी लेकिन पति की मृत्यु के बाद इन्होंने अपने परिवार के साथ साथ उनके बिजनेस को भी संभाले रखा और आज भारत की सबसे अमीर महिला बन चुकी हैं।

सावित्री जिंदल का जन्म असम के तिनसुकिया के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। परिवार की आर्थिक तंगी के कारण इन्हें बचपन में गरीबी का सामना करना पड़ा हालांकि इनकी आर्थिक तंगी शिक्षा के आड़े नहीं आ पाई और इन्होंने डिप्लोमा की पढ़ाई की।

आइये इन्हें भी जानें– मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय

कौन है सावित्री जिंदल? सावित्री जिंदल का संक्षिप्त जीवन परिचय (Savitri Jindal biography age, husband name, networth )

पूरा नाम (Full Name)सावित्री देवी जिंदल
जन्म (Date of Birth)20 मार्च 1950 
जन्म स्थान (Birth Place)तिनसुकिया, असम (भारत) 
उम्र (Age)71 वर्ष (2022)
निवास स्थानओपी जिंदल मार्ग, मॉडल टाउन, हिसार हरियाणा
राष्ट्रीयता (Nationality)भारत
धर्म (Religion)हिन्दू
पेशा (Occupation)चेयरपर्सन ऑफ O.P. जिंदल ग्रुप, राजनीति (व्यवसायी)
नेटवर्थ (Net Worth)$ 18 Billion
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)वैवाहिक (1970 – 2005)
पति का नाम (Husband Name)स्व. ओम प्रकाश जिंदल
बच्चेंसज्जन जिंदल, नवीन जिंदल, पृथ्वीराज जिंदल और रत्न जिंदल

सावित्री जिंदल के पति कौन है?

सावित्री जिंदल के पति का नाम ओमप्रकाश जिंदल था जो कि जिंदल ग्रुप के संस्थापक थे।

साल 1970 में सावित्री जिंदल का विवाह ओमप्रकाश जिंदल के साथ हुआ जिसके बाद ही उन्होंने जिंदल ग्रुप की नींव रखी थी। सावित्री जिंदल के 9 बच्चे हैं हालांकि उनके पति ओमप्रकाश जिंदल अब इस दुनिया में नहीं रहे।

साल 2005 में हेलीकॉप्टर के साथ हुई दुर्घटना में इनके पति की मृत्यु हो गई। पति की मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल ने न केवल उनके बिजनेस की कमान संभाली बल्कि उनके राजनीतिक कर्तव्यों को भी अपना लिया और पॉलिटिक्स में घुस गई।

सावित्री जिंदल के चार बेटे नवीन जिंदल, सज्जन जिंदल, पृथ्वीराज जिंदल और रतन जिंदल इस समय जिंदल ग्रुप आफ कंपनीज को संभालते हैं हालांकि जिंदल ग्रुप की चेयर पर्सन सावित्री जिंदल ही हैं।

पति की मृत्यु के बाद पूरे परिवार और व्यापार का उत्तरदायित्व सावित्री जिंदल पर आ गया 2005 में पति की मृत्यु के बाद से ही सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप की चेयर पर्सन बन गई और बड़ी कुशलता के साथ अपने बच्चों परिवार और व्यापार तीनों को संभाले रखा।

हालांकि चेयर पर्सन बनने के शुरुआती दौर में ज्यादा चर्चित नहीं थी लेकिन जब साल 2008 में फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में उनका नाम भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में दर्ज किया गया तभी से भारत और विश्व के उद्योग जगत उनका नाम एक कुशल महिला उद्यमी के रूप में उभर कर सामने आया।

सावित्री जिंदल का राजनीतिक करियर (Political Career)

पति की मौत के बाद सावित्री जिंदल पर उनके राजनीतिक उत्तर दायित्व भी आ गए जिसके दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। दरअसल इनके पति ओमप्रकाश जिंदल मृत्यु के दौरान शहर के विधायक और राज्य मंत्री पद पर थे।

इन्होंने न केवल अपने पति के व्यापार को बल्कि उनके राजनीतिक विरासत को भी बखूबी संभाला और साल 2006 में रिक्त सीट पर उपचुनाव लड़ने के लिए उतरी। पति की राजनीतिक विरासत का उन्हें खूब लाभ मिला और वह भारी वोटों से विधायक बनीं।

साल 2009 में एक बार फिर से वह अपने निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई और इस बार इसी कार्यकाल के दौरान उन्हें 29 अक्टूबर 2013 को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद भी दिया गया। उन्होंने आपदा प्रबंधन चकबंदी और पुनर्वास मंत्री के रूप में कार्य किया। इस समय वह हिसार हरियाणा में रहती हैं।

एशिया की सबसे अमीर महिला हैं सावित्री जिंदल –

साल 2005 में ओम प्रकाश जिंदल की मृत्यु के साल 2008 से ही भारत के टॉप उद्यमियों में सावित्री जिंदल का नाम शुमार होने लगा।

जिंदल ग्रुप के आय का सबसे प्रमुख स्रोत जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड है इसके अलावा ओपी जिंदल ग्रुप सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से भी आय प्राप्त करता है।

साल 2021 में फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में इनका नाम सातवें स्थान पर शामिल किया गया। इसके साथ ही व भारत की सबसे अमीर महिला उद्यमी बन गईं हैं।

इतना ही नहीं 18 बिलियन डालर कि नेटवर्थ के सातवें एशिया की सबसे अमीर महिला भी बन चुकी हैं। 2020 के बाद पिछले 2 सालों में ओपी जिंदल ग्रुप की आय में लगभग 3 गुना से भी अधिक का इजाफा हुआ है।

साल 2020 में 4.8 बिलियन डालर की नेटवर्क 2 साल बाद 2022 में लगभग 13 बिलियन डालर बढ़कर 18 बिलियन डालर हो चुकी है।

सावित्री जिंदल की नेटवर्थ (Savitri Jindal Net-worth)

वह 18 बिलियन डालर की नेटवर्क के साथ देश की सातवीं सबसे अमीर उद्यमी और भारत की सबसे अमीर महिला हैं।

इस समय वह ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरमैन है जो स्टील एंड पावर लिमिटेड समेत इंफ्रास्ट्रक्चर सीमेंट जैसे सेक्टर्स में एक्टिव है। पिछले कुछ सालों में ओपी जिंदल ग्रुप का व्यापार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी बढ़ गया है।

अगर भारतीय रुपयों में बात की जाए तो उनकी नेटवर्थ लगभग 1.34 लाख करोड़ रुपए है।

FAQ

सावित्री जिंदल कौन हैं?

सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयर पर्सन है और फोर्ब्स बिलेनियर की लिस्ट के अनुसार इस समय भारत और एशिया की सबसे अमीर महिला उद्यमी हैं।

सावित्री जिंदल के पति का क्या नाम है ?

सावित्री जिंदल के पति का नाम ओमप्रकाश जिंदल था जो ओपी जिंदल ग्रुप्स के संस्थापक थे।

सावित्री जिंदल का राजनीति में क्या योगदान है?

सावित्री जिंदल हिसार हरियाणा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं इसके अलावा साल 2013 में उन्हें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद भी दिया गया था।

सावित्री जिंदल की नेटवर्थ कितनी है?

साल 2022 में सावित्री जिंदल की नेटवर्क लगभग 18 बिलियन डालर से भी अधिक है अगर बात की जाए भारतीय रुपयों में तो यह संपत्ति लगभग 1.34 लाख करोड़ रुपए है।

सावित्री जिंदल के पति का नाम क्या है?

ओमप्रकाश जिंदल

Leave a Comment