कौन है लिज ट्रस, जीवन परिचय | Britain PM Liz Truss biography in hindi

Advertisements

लिज ट्रस की जीवनी, जीवन परिचय, कुल संपत्ति, बायोग्राफी, पत्नी, विवाह, शादी, बच्चे, राजनीतिक करियर (Liz Truss Biography in hindi, Net Worth, cast, wife, Family, Age, Nationality, Political Party, Education Qualification)

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद अब ब्रिटेन को अपना नया प्रधानमंत्री PM मिल गया है।

लिज ट्रस Liz Truss ब्रिटेन की नए प्रधानमंत्री के रूप में चुनी गई हैं। उन्होंने भारतीय मूल के प्रतिद्वंदी नेता ऋषि सुनक को हराकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुनाव में जीत हासिल की है।

Advertisements

हालांकि चुनावी वोटों का मुकाबला काफी टक्कर का रहा लेकिन अंततः लिज ट्रस ने 81,326 वोटों से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुनाव में अपनी जीत दर्ज की जबकि भारतीय मूल के प्रतिस्पर्धी नेता ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले। लिज ट्रस ने यह चुनाव लगभग 20000 वोटों के अंतर से जीत लिया है और अब ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं।

लिज ट्रस ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी की नेता हैं जिन्होंने ब्रिटेन के 3 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में उनके साथ काम किया है। ट्रस 6 बार मंत्रिमंडल में कार्यभार संभाल चुकी हैं और पिछले 11 महीनों से वह विदेश सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त थी। हालांकि अब वह ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ के कार्यकाल में ब्रिटेन मुल्क की 15 वी प्रधानमंत्री बनेंगी।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद लिज ट्रस और भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ा, दोनों ही इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि अंततः लिज ट्रस ऋषि सुनक को 20000 वोटों से हराकर ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनेंगी।

तो आइए दोस्तों आज इस आर्टिकल के जरिए हम ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस के जीवन परिचय (Liz Truss biography in hindi) के बारे में बताते हैं।

liz-truss-biography-in-hindi-UK-PM

लिज ट्रस का जीवन परिचय (Liz truss biography in hindi )

पूरा नाम (Real Name)मैरी एलिजाबेथ लिज ट्रस
जन्म (Date of Birth)26 जुलाई 1975
जन्म स्थान (Place of Birth)ऑक्सफोर्ड, ब्रिटेन
पार्टी (Political Party)नेता कंजर्वेटिव पार्टी
नागरिकता (Nationality)ब्रिटेन
आयु (Age)47 वर्ष (2022)
स्कूल (School)वेस्ट प्राइमरी स्कूल
लीड्स राउंडहे स्कूल
शिक्षा (Qualification)ऑक्सफोर्ड मार्टन कॉलेज (दर्शन शास्त्र, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र से स्नातक)
प्रसिद्धी2012 में शिक्षा मंत्री बनी
पहली महिला सचिव (State for Justice)
ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री के रुप में
नेटवर्थ (Net Worth) £8.4 मिलियन

लिज ट्रस का जन्म और शुरुआती जीवन –

लिज ट्रस 26 जुलाई 1975 को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में इनका जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ लिज ट्रस है। इनके पिता का नाम जान केनेथ और इनकी माता का नाम प्रिसिला मैरी ट्रस था। इनके पिता जान केनेथ इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफेसर थे जबकि इनकी मां प्रिसिला मैरी ट्रस पेशे से एक नर्स थी।

इनके जन्म के 4 साल बाद ही उनका पूरा परिवार ऑक्सफोर्ड से स्कॉटलैंड शिफ्ट हो गया और यहीं से उन्होंने अपने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। साल 1979 से लेकर 1985 तक वह स्कॉटलैंड में रहीं। उन्होने वेस्ट प्राइमरी स्कूल और लीड्स राउंडहे स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। कुछ समय स्कॉटलैंड में रहने के बाद लिज ट्रस कनाडा में शिफ्ट हो गई।

साल 1996 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड के मार्टन कॉलेज से दर्शन शास्त्र, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र से स्नातक Graduation किया।

अपने ग्रेजुएशन के दौरान लिज ट्रस लिबरल डेमोक्रेट्स का प्रचार प्रसार करती थी। इस दौरान वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लिबरल डेमोक्रेट्स की अध्यक्षा भी बनीं थी। इन सबके अलावा वह नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी ऑफ लिबरल डेमोक्रेट्स यूथ एंड स्टूडेंट्स की मेंबर भी थी। शुरू में उन्होंने लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी के लिए खूब प्रचार प्रसार किया लेकिन बाद में ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी से जुड़ गई और वर्तमान में ऐसी पार्टी के नेता के तौर पर ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनेगी।

लिज ट्रस का परिवार (Family Detail)

पिता (Father Name)जान केनेथ
माता (Mother Name)प्रिसिला मैरी ट्रस
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)वैवाहिक 
शादी की तारीख (Marital Date)2000
पति का नाम (Husband Name)ह्यूग ओ’लेरी
दो बेटियाँ (Children)फ्रांसिस और लिबर्टी

लिज ट्रस का करियर (Career)

1996 में मार्टन कॉलेज से ग्रेजुएशन के दौरान ट्रस ने शेल कंपनी के लिए अकाउंटेंट के तौर पर काम किया। वह 1996 से लेकर 2000 तक शेल के साथ काम करती रहीं। हालांकि इसके बाद उन्होंने यह नौकरी छोड़कर टेलीकम्युनिकेशन कंपनी केबल एंड वायरलेस के साथ काम करना शुरू कर दिया।

इस कंपनी के साथ काम करते हुए वह इकनोमिक डायरेक्टर के पद पर पहुंची। लेकिन साल 2005 में इन्होंने इस कंपनी को छोड़ दिया और साल 2006 में सांसद बनने के साथ अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत की।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

लिज ट्रस का राजनीतिक सफर –

लिज ट्रस प्रधानमंत्री पद जीतने से पहले कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर काम कर चुकी हैं। इन्होंने ब्रिटेन के तीन प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में काम किया है जहां यह 6 बार मंत्रिमंडल की सदस्य रही और वर्तमान में फॉरेन सेक्रेट्री का पद संभाल रही थी।

तो आइए उनके राजनीतिक जीवन पर एक नजर डालते हैं।

  • शुरुआत में लिज ट्रस लिबरल डेमोक्रेट पार्टी से जुड़ी हुई थी। ग्रेजुएशन के दौरान यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लिबरल डेमोक्रेट्स के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही थी।
  • लेकिन बाद में इन्होंने लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी को छोड़कर कंजरवेटिव पार्टी को ज्वाइन कर लिया। हालांकि इनके पिता लिबरल डेमोक्रेट्स को पसंद करते थे इसलिए उन्होंने इन का प्रचार प्रसार नहीं किया।
  • इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1998 से की जब उन्होंने पहली बार ग्रीनविच लंदन बॉरो काउंसिल चुनाव लड़ा। लेकिन इस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
  • साल 2002 में उन्होंने एक बार फिर ग्रीनविच लंदन बॉरो काउंसिल का चुनाव लड़ा लेकिन दोबारा इन्हें हार मिली।
  • साल 2006 में पहली बार यह पार्षद के रूप में चुनी गई।
  • साल 2010 में यह पहली बार सांसद बनकर ब्रिटेन के संसद तक पहुंची और यहीं से इनके आगे की करियर की शुरुआत हुई।
  • सांसद बनने के 2 साल बाद साल 2012 में इन्हीं शिक्षा मंत्री बनाया गया जिस दौरान इन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किया और काफी सराहना मिली।
  • साल 2014 में इन्हें पर्यावरण मंत्रालय की कमान थमा दी गई और उन्होंने पर्यावरण मंत्री के तौर पर काम किया।
  • इन्होंने अपने 15 वर्ष के शुरुआती राजनीतिक कैरियर में ब्रिटेन के तीन प्रधानमंत्रियों के साथ कार्य किया।
  • प्रधानमंत्री का चुनाव जीतने के पहले यह विदेश सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्ति थी।
  • ब्रिटेन के पॉलीटिकल क्राइसिस के दौरान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक और ट्रस ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के चुनाव में आमने सामने आए।
  • 5 सितंबर 2022 को लिज ट्रस ने लगभग 20000 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी ऋषि सुनक को मात देकर प्रधानमंत्री का चुनाव जीत लिया।

लिज ट्रस ने विभिन्न मंत्रालयों में प्रतिष्ठित पदों पर रहकर कार्यभार संभाला।

जूनियर मंत्री कैरियर- राज्य के संसदीय अवर सचिव – शिक्षा विभाग2012-2014
पर्यावरण सचिव2014-2016
न्याय सचिव2016-2017
कोषाध्यक्ष के मुख्य सचिव2017-2019
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सचिव2019–2021
विदेश सचिव2021

इंग्लैंड की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनेंगी ट्रस –

लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनेंगे इसके साथ ही वह इंग्लैंड की क्वीन एलिजाबेथ के कार्यकाल में 15 वी प्रधानमंत्री होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद होने वाले नए प्रधानमंत्री के चुनाव में इन्होंने लगभग 81 हजार पाए जबकि इनके प्रतिद्वंदी भारतीय मूल के ऋषि सुनक को लगभग 60,000 वोट मिले। यानी कि कुल उन्होंने यह चुनाव लगभग 20000 से भी अधिक वोटों की बढ़त के साथ जीत लिया है और 6 सितंबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी।

इन्हें भी जानें

Leave a Comment