Advertisements

फीफा वर्ल्ड कप का इतिहास इससे जुड़े रोचक तथ्य | Interesting Facts about FIFA World Cup in hindi

आइये जाने फुटबॉल का फीफा वर्ल्ड कप क्या है? इसकी शुरुआत कब हुई (full form of FIFA, History and Facts about FIFA World Cup in hindi)

2022 फीफा विश्व कप फिर से कतर देश में होने वाला है। जिसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया है। 2022 का यह फीफा विश्व कप 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा। FIFA विश्व कप से संबंधित सबसे दिलचस्प रोचक तथ्य यह होगा कि 2022 में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट मध्य पूर्व एशिया में होने वाला पहला विश्व कप होगा।

Advertisements

कई लोग फीफा विश्वकप से संबंधित ऐसे ही और भी तथ्य जानना चाहते हैं इसलिए आज के इस लेख में हम फीफा वर्ल्ड कप से जुड़े रोचक तथ्य आपको बताएंगे जिसे आपने नहीं सुना होगा।

आइये जानें- फुटबॉल खेल के नियम और इसका इतिहास

फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप क्या है? (What is FIFA world cup?)

फीफा वर्ल्ड कप एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है। जिसका आयोजन सर्वप्रथम सन 1930 में उरूग्वे नामक देश में किया गया था। उसके बाद हर 4 वर्षों पर फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष अलग-अलग देशों द्वारा फीफा वर्ल्ड कप होस्ट किया जाता है। फीफा विश्व कप का संचालन फीफा एसोसिएशन द्वारा किया जाता है।

फ्रेंच में फिफा को फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन और इग्लिश में इसकी फुलफार्म इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल है।

FIFA की स्थापना पेरिस में 21 मई 1904 को की गई थी, जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में है। फुटबॉल का वर्ल्ड कप फीफा में बहुत से देश भाग लेते हैं। 2022 में 32 देशों की टीम इस विश्व कप में हिस्सा लेने वाली है। 2022 में फीफा वर्ल्ड कप 21 नवंबर से शुरू होगा जो कि 18 दिसंबर 2022 तक चलेगा। यह अब तक का 22वां फिफा विश्वकप है जो कि कतर देश में होने वाला है।

आइये जानें-

इस बार किसने जीता गोल्डन बूट का अवार्ड

FIFA वर्ल्ड कप का इतिहास (History of FIFA world cup)

फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत सर्वप्रथम सन 1930 को उरुग्वे नामक देश में की गई थी। जब पहली बार इस वर्ल्ड कप की शुरुआत की गई थी तो इस वर्ल्ड कप में सबसे पहला फीफा विश्व कप उरूग्वे ने ही जीता था। उसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध होने के कारण सन 1942 तथा सन् 1946 को फीफा विश्व कप का आयोजन नहीं किया गया था।

सन 1930 के बाद जब सन 1934 में इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था तो इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। उसके बाद से यह संख्या बढ़ती चली गई। सन 1938 में 15 और सन 1950 में 13 टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। हालांकि इन 2 वर्षों में खेलने वाले टीमों की संख्या घट गई थी।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

लेकिन 1982 तक 24 टीमों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया। सन 1998 तक सभी टीमों की संख्या 32 कर दी गई और आज तक इस टूर्नामेंट में 32 टीमों द्वारा अलग-अलग देशों से हिस्सा लिया जाता है।

Football-FIFA-world-cup-in-hindi

अभी तक खिताब जीतने वाले देश के नाम

ब्राजील अभी तक सबसे अधिक बार फीफा वर्ड कप में भाग लेने वाली और खिताब जीतने वाली टीम रही हैं। ब्राजील ने सबसे अधिक पांच बार (सन 1958, 1962, 1970, 1994, 2002) फीफा वर्ल्ड कप में चैम्पियन बना हैं। इटली और जर्मनी ने चार बार, फ्रांस, अर्जेटिंना, उरुग्वे ने दो बार, इंग्लैंड और स्पेन ने एक बार यह खिताब हासिल किया हैं।

क्र.सं.वर्ष – मेजबान देशविजेता देश
11930 (उरुग्वे )उरुग्वे
21934 (इटली)इटली
31938 (फ्रांस)इटली
41950 (ब्राजील)उरुग्वे
51954 (स्विट्जरलैंड)पश्चिमी जर्मनी
61958 (स्वीडन)स्वीडन
71962 (चिली)चेकोस्लोवकिया
81966 (इंग्लैंड)वेस्ट जर्मनी
91970 (मेक्सिको)इटली
10.1974 (जर्मनी)नीदरलैंड
11.1978 (अर्जेंटीना)नीदरलैंड
12.1982 (स्पेन)पश्चिमी जर्मनी
13.1986 (अर्जेंटीना)पश्चिमी जर्मनी
14.1990 (इटली)अर्जेटिना
15.संयुक्त राष्ट्र (1994)इटली
16.फ्रांस (1998)ब्राजील
17.जापान (2002)जर्मनी
18.जर्मनी (2006)फ्रांस
19.द. अफ्रीका (2010)नीदरलैंड
20.ब्राजील (2014)अर्जेटिना
21.रूस (2018)क्रोएशिया
22.अर्जेंटीना (2022)फ्रांस

2022 FIFA World Cup से जुड़े कुछ अनसुने रोचक तथ्य (Interesting facts related to 2022 FIFA World Cup in hindi)

जैसा कि आप जानते हैं 2022 में फिर से फीफा वर्ल्ड कप कतर में आयोजित किया जा रहा है परंतु 2022 के फीफा वर्ल्ड कप के कुछ ऐसे रोचक तथ्य आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा।

पहला शीतकालीन वर्ल्ड कप

पहली बार फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शीत ऋतु के समय आयोजित किया जा रहा है। देखा जाए तो 1930 से लेकर 2018 तक फीफा वर्ल्ड कप हर बार जून से जुलाई के महीने में किया जाता है परंतु इस बार यह नवंबर के महीने में आयोजित किया गया है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कतर मध्य पूर्व में स्थित देश है जहां पर जून या जुलाई में 50 डिग्री से भी ज्यादा का तापमान हो जाता है। इसलिए कतर देश में यह विश्व कप का आयोजन नवंबर के माह में किया गया।

सबसे महंगे विश्व कप का आयोजन

2022 के फीफा वर्ल्ड कप से संबंधित एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि फीफा विश्व कप को होस्ट करने वाला कतर देश इस बार इस विश्वकप की परियोजनाओं में $200 अरब खर्च कर रहा है।

इसमें राजमार्ग स्टेडियम होटल इत्यादि का निर्माण शामिल है। यह खर्च फीफा वर्ल्ड कप का खेल के इतिहास में सबसे महंगे विश्व कपों में से एक बना देगा।

सबसे कम स्टेडियम

कतर में होने वाले फीफा विश्वकप में केवल 8 स्टेडियम तैयार किए गए हैं। यह सुनकर कई लोगों को अचंभा भी महसूस हुआ होगा। सन 1978 में अर्जेंटीना द्वारा जब फीफा विश्व कप की मेजबानी की गई थी तो वहां पर केवल छह स्टेडियम थे।

दूसरी बार कतर में सबसे कम स्टेडियम में या मेजबानी की जाएगी। सभी आठ स्टेडियम में से केवल एक स्टेडियम को ही नया रूप दिया गया है बाकी साथ स्टेडियम का निर्माण कार्य अभी भी जारी है।

दर्शकों की सबसे अधिक संख्या

2022 के फीफा विश्व कप की सबसे दिलचस्प तथ्य यह हो सकता है कि इस विश्वकप के आयोजन के दौरान कतर देश में आने वाले दर्शकों की संख्या सबसे अधिक होगी जो कि पिछले विश्व कप के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।

ऐसा इसलिए होगा क्योंकि कतर मध्य पूर्व के सबसे बेहतरीन देशों के बीच में है और इस समय इस देश की भौगोलिक स्थिति भी काफी अच्छी होगी, इसलिए यहां पर इस विश्वकप को देखने वालों की संख्या अधिक हो सकती है।

एशिया में दूसरी बार विश्व कप का आयोजन

फीफा विश्वकप की अन्य अचंभित करने वाला तथ्य यह है कि कतर ना केवल 2022 फीफा विश्व कप की होस्टिंग करने वाला पहला मध्य पूर्वी देश होगा बल्कि ऐसा दूसरी बार होगा जब फीफा विश्वकप का आयोजन एशिया में हो रहा है।

इसके पहले 2002 में जापान और दक्षिण कोरिया ने जब इस विश्व कप की मेजबानी की थी तो भी यह कार्यक्रम एशिया में किया गया था।

फीफा वर्ल्ड कप से संबंधित अन्य रोचक तथ्य (Interesting Facts about FIFA World Cup)

  1. सन 1950 में भारत ने फीफा वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया था क्योंकि फीफा के नियमों के अनुसार भारत को जूते पहनकर फुटबॉल खेलना था और भारत को नंगे पैर फुटबॉल खेलने की आदत थी।
  1. ओलिवर काहन ही केवल एक ऐसे गोलकीपर हैं जिन्हें फीफा विश्व कप में गोल्डन बॉल ट्रॉफी से नवाजा गया था।
  1. FIFA विश्व कप को खेलने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी नॉर्मन व्हाईटसाइड है, जिन्होंने केवल 17 वर्ष की उम्र में ही 1982 के फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था।
  1. FIFA विश्व कप में खेलने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी रोजर थे, जिन्होंने 42 वर्ष की उम्र में सन 1992 के वर्ल्ड कप में गोल किए थे।
  1. अब तक फीफा वर्ल्ड कप को देखने वाले दर्शकों की संख्या सबसे अधिक रियो डी जेनेरियो की है। जुलाई 1950 में जब यह फीफा विश्वकप आयोजित हुआ था तो वहां पर 1,99,854 दर्शक मैच देखने आए थे। उम्मीद है कि 2022 में कतर देश यह रिकॉर्ड तोड़ देगा।
  1. अभी तक कुल 19 फीफा वर्ल्ड कप हो चुके हैं जिसमें साउथ अमेरिका और यूरोपियन देशों ने ही सबसे अधिक बार जीत हासिल की है।
  1. रोनाल्डो एक ऐसे ब्राजीलियन फुटबॉलर हैं जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने विश्व कप में कुल 15 गोल किए हैं।
  1. सन 1966 में कुत्ते ने विश्व कप की ट्रॉफी को ढूंढा था। 1966 के वर्ल्ड कप की ट्रॉफी चोरी हुई थी जिसे ढूंढने में कुत्ते ने मदद की थी।
  1. फीफा वर्ल्ड कप में 1986 में खिलाड़ियों को टी शर्ट उतारने पर बैन कर दिया गया था क्योंकि फीफा नहीं चाहता था कि खिलाड़ी बिना टीशर्ट के दिखें।
  1. केवल मेक्सिको ही एक ऐसा देश है जिसने फीफा वर्ल्ड कप की दो बार मेजबानी की है।
  1. जिनेडिन जिदाने को फुटबॉल का शोमैन कहा जाता है क्योंकि इन्हे फीफा वर्ल्ड कप में लगभग 4 बार येलो कार्ड और दो बार रेड कार्ड दिखाया गया है।
  1. एंटोनियो कारबाजाल ऐसे फुटबॉल के खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार फीफा वर्ल्ड कप खेला है। सन 1950, 1954, 1958, 1962 और 1968 में एंटोनियो फीफा विश्वकप में भाग लिया था।

निष्कर्ष

आज के इस लेख मे हमने आपको फीफा वर्ल्ड कप से जुड़े रोचक तथ्य बताए। उम्मीद है आपको इस लेख मे बताए गए तथ्य पसंद आए होंगे। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी अवश्य साझा करें।

FAQ

फीफा वर्ल्ड कप 2022 कब और कहां होगा?

2022 का फीफा वर्ल्ड कप 24 नवंबर से कतर में आयोजित किया जा रहा हैं।

फीफा का खिताब सबसे अधिक बार किस देश ने जीता है?

अभी तक ब्राजील देश ने सबसे अधिक 5 बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है।

फीफा की स्थापना कब हुई इसका मुख्यालय कहां पर है?

फीफा (International Federation of Association Football) की स्थापना पेरिस में 21 मई 1904 को की गई थी, जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में है।

Leave a Comment