Advertisements

स्टारबक्स CEO लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय | Starbucks New CEO Laxman Narsimhan Biography in Hindi

आइये जानते हैं कौन हैं स्टारबक्स के नए CEO लक्ष्मण नरसिम्हान जीवन परिचय, नेटवर्थ, कुल सम्पत्ति (Starbucks New CEO Laxman Narsimhan Biography in Hindi, career, education, age, children, Net-worth)

दोस्तों दुनिया की जानी मानी काफी की कम्पनी स्टारबक्स Starbucks ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना नया CEO अर्थात मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) के रूप में नियुक्त करने का ऐलान किया है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी भारतीय मूल के बिजनेसमैन ने दुनिया की जानी-मानी कंपनियों की कमान संभाली हो। इससे पहले आपने गूगल Google कंपनी के CEO सुंदर पिचाई और ट्विटर Twitter के CEO पराग अग्रवाल का नाम तो सुना ही होगा, उनके अलावा माइक्रोसॉफ्ट Microsoft जैसी कंपनी की कमान भी भारतीय मूल के सत्या नडेला के हाथ में थमा दी गई थी जो आज पूरी दुनिया में इन कंपनियों को फैलाने का और सफल बनाने का काम कर रहे हैं।

लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय (Laxman Narsimhan biography in hindi)

असली नाम (Real Name)लक्ष्मण नरसिम्हन
जन्म (Date of Birth)15 अप्रैल 1967
जन्म स्थान (Place of Birth)शहर पुणे , महाराष्ट्र, भारत
नागरिकताभारतीय अमेरिकी (NRI)
धर्महिन्दू
आयु55 वर्ष (2022)
शिक्षा (Education)मैकेनिकल इंजीनियरिंग (स्नातक)
एमबीए फाइनेंस (परास्नातक)
कॉलेजपुणे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय,
पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में व्हार्टन स्कूल
भाषाएं6 भाषाओं का ज्ञान (English, Hindi, German)
कुल सम्पत्ति (Net worth)अनुमानित 25.9 मिलियन डॉलर
वैवाहिक स्थितिवैवाहिक

कौन हैं लक्ष्मण नरसिम्हन? (Who is Laxman Narsimhan, biography in hindi)

लक्ष्मण नरसिम्हन भारतीय मूल के बिजनेसमैन हैं जो इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक हैं। 1 सितंबर 2022 को स्टारबक्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने लक्ष्मण नरसिम्हन का नाम अपनी काफी कंपनी स्टारबक्स के अगले सीईओ के रूप में घोषित किया है।

1 अक्टूबर 2022 से लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स कंपनी में शामिल होंगे और 1 अप्रैल 2023 को स्टारबक्स के CEO की कमान संभालेंगे। तब तक कंपनी के मौजूदा CEO हावर्ड शुल्तस Howard Schultz स्टारबक्स के अंतरिम प्रमुख पद पर बने रहेंगे।

Advertisements

स्टारबक्स बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की अध्यक्षा मेलोडी हॉब्सन का मानना है कि लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स के लिए उपयुक्त असाधारण लीडर है। वह अपने तकनीकी परिवर्तन से चलाए गए व्यापारिक अनुभव की सहायता से स्टारबक्स को तेजी के साथ एक नए अध्याय में ले जाएंगे।

इससे पहले लक्ष्मण नरसिम्हन रेकिट Reckitt Benckiser के मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO रह चुके हैं। इन सबके अलावा उन्होंने PepsiCo के मुख्य कमर्शियल ऑफिसर और मैनेजमेंट कंसलटेंसी फर्म McKinsey में भी काम किया है l

तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम भारत के इस दिग्गज बिजनेस लीडर के जीवन के बारे में जानते हैं।

Laxman Narsimhan Biography in Hindi

लक्ष्मण नरसिम्हन का जन्म, शिक्षा और शुरूआती जीवन –

Starbucks के अगले CEO और भारतीय मूल के दिग्गज बिजनेसमैन लक्ष्मण नरसिम्हन का जन्म 15 अप्रैल 1967 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। लक्ष्मण नरसिम्हन पूर्ण को उनकी प्रारंभिक शिक्षा भारत से ही मिली।

इन्होंने कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, पुणे में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। College of Engineering, Pune, Maharashtra से ग्रेजुएट होने के बाद इन्होंने अपने आगे की शिक्षा पेंसिल्वानिया यूनिवर्सिटी से प्राप्त की।

लक्ष्मण नरसिम्हन ने Pennsylvania University के The Lauder Institute से जर्मन भाषा और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में परास्नातक PG की डिग्री हासिल की। इन सबके अलावा उन्होंने Wharton School at University Of Pennsylvania से फाइनेंस में MBA की डिग्री भी हासिल की।

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कंसल्टेंसी फर्म मैकिंजी Mckinsey को ज्वाइन कर लिया और यहीं से उनके बिजनेस करियर की शुरुआत हुई। आपको बता दें कि लक्ष्मण नरसिम्हन का विवाह हो चुका है और उनके दो बच्चे भी हैं जो ग्रीन विचार कनेक्टिकट में रहते हैं।

इन सब चीजों के अलावा लक्ष्मण नरसिम्हन कि विदेशी भाषाओं पर पकड़ भी बहुत मजबूत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्हें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कुल मिलाकर 6 भाषाओं का ज्ञान है।

आइये इन्हें भी जानें-

लक्ष्मण नरसिम्हन का बिजनेस करियर –

लक्ष्मण नरसिम्हन के बिजनेस करियर की शुरुआत साल 1993 में मैनेजमेंट कंसलटेंसी फर्म McKinsey से हुई जहां इन्होंने लगभग 19 वर्षों तक काम किया। साल 2012 में इन्होंने McKinsey छोड़कर PepsiCo को ज्वाइन कर लिया जहां आगे चलकर यह ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किए गए।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

पेप्सिको कंपनी रेडी टू ड्रिंक उत्पादों के लिए स्टारबक्स की पार्टनर कंपनी है। ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर बनने के बाद लक्ष्मण नरसिम्हन ने इस कंपनी की व्यापारिक बढ़ोतरी में खूब योगदान दिया जिसके कारण उनकी काफी सराहना की गई और स्टारबक्स के लोग उनसे प्रभावित भी हुए।

लगभग 7 साल PepsiCo में काम करने के बाद साल 2019 में लक्ष्मण नरसिम्हन जी रैकिट्ट बेंकाइजर ग्रुप पीएलसी Reckitt Benckiser Group PLC के CEO बनाएगए। लेकिन 1 सितंबर को उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। साल 1999 में रैकेट बेंकाइजर की स्थापना के बाद से लक्ष्मण नरसिम्हन इसमें पदाधिकारी बनने वाले पहले बाहरी उम्मीद्वार व्यक्ति थे।

इस कंपनी की कमान संभालने के बाद उन्होंने इसकी बिक्री में हो रही गिरावट को मजबूती से संभाला और कंपनी को पुनर्जीवित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके कारण उन्होंने बिजनेस एग्जीक्यूशन की दुनिया में खूब नाम कमाया।

लेकिन अब लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स जैसी काफी की दिग्गज कंपनी के साथ जुड़ने जा रहे हैं। 1 अक्टूबर 2022 को लक्ष्मण स्टारबक्स में शामिल होंगे और 1 अप्रैल 2023 को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर के तौर पर कंपनी की कमान संभालेंगे। 1 अप्रैल 2023 तक हावर्ड इस कंपनी के अंतरिम प्रमुख के तौर पर कार्य करेंगे।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

आनंद महिंद्रा ने यह खबर सुनने के बाद एक ट्वीट के जरिए अपनी मंशा जाहिर की। उनका कहना है कि अब समय बदल गया है पहले जिस भारत को व्यापार की दुनिया में एक बूंद की तरह आप आ जाता था आज वह समुद्र की तरह अथाह और गहरी हो गई है।

दुनिया भर की बड़ी-बड़ी कंपनियां और लोग भारतीयों को जिम्मेदार मानते हैं और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने में संदेह नहीं करते क्योंकि उन्हें पता है कि वह बेहतर कर लेंगे।

स्टारबक्स क्या है? What Is Starbucks?

दोस्तों अब आपने से कुछ लोग यह सोच रहे होंगे कि आखिर यह स्टारबक्स क्या है?

स्टारबक्स दुनिया की जानी मानी और सबसे बड़ी हाउस चैन काफी कंपनी है। यह एक अमेरिकी कंपनी है जिसका मुख्यालय वाशिंगटन के सियाटेल में है।

स्टारबक्स कारपोरेशन अमेरिका की जानी-मानी कंपनी है जो अमेरिका के शेयर मार्केट में लिस्टेड भी है। इस समय स्टारबक्स दुनिया के 50 से अधिक देशों में फैला हुआ है जहां इसके लगभग 16858 भंडार Stores उपलब्ध हैं।

जबकि इसके सर्वाधिक स्टोर् संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में स्थित है। अमेरिका में लगभग स्टारबक्स के 11000 तथा कनाडा में 1000 काफी हाउस है। इन सबके अलावा भारत में भी इसके बहुत सारे काफी हाउस उपलब्ध हैं।

लक्ष्मण नरसिम्हन का स्टारबक्स के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर नियुक्त होना देश के लिए गर्व की बात है। उम्मीद करते हैं कि लक्ष्मण नरसिम्हन के जीवन और बिजनेस कैरियर से जुड़ा यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा।

HomeGoogle News

FAQ

लक्ष्मण नरसिम्हन कौन है?

लक्ष्मण नरसिम्हन एक भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन हैं जिन्हें स्टारबक्स का नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर CEO बनाने का ऐलान किया गया है। 1 अप्रैल 2023 को यह CEO के तौर पर स्टारबक्स की कमान संभालेंगे।

लक्ष्मण नरसिम्हन कहां के नागरिक हैं?

लक्ष्मण नरसिम्हन संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक हैं हालांकि वह भारतीय मूल के हैं।

स्टारबक्स के पूर्व लक्ष्मण नरसिम्हन किस कंपनी के CEO थे?

स्टारबक्स सीईओ बनने के पूर्व लक्ष्मण नरसिम्हन Reckitt Benckiser Group PLC के CEO थे।

लक्ष्मण नरसिम्हन भारत के किस स्थान से संबंधित है?

लक्ष्मण नरसिम्हन महाराष्ट्र के पुणे से संबंधित हैं यहीं पर उनका जन्म हुआ था और यहीं से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री भी हासिल की थी।

लक्ष्मण नरसिम्हन की नेटवर्थ कितनी है?

25.9 मिलियन डॉलर

स्टारबक्स क्या है?

स्टारबक्स कॉफी की नामचीन कंपनी है जो काफी समेत अन्य कई पेय उत्पाद बनाती है।

स्टारबक्स के वर्तमान CEO कौन है ?

Howard Schultz स्टारबक्स के वर्तमान CEO हैं जो 1 अप्रैल 2023 तक अंतरिम प्रमुख के तौर पर बने रहेंगे और इसी दिन लक्ष्मण नरसिम्हन कंपनी के सीईओ बनेंगे।

स्टारबक्स कहां की कंपनी है?

स्टारबक्स अमेरिकन कंपनी है जो 50 से अधिक देशों में फैली हुई है जिनमें अमेरिका और कनाडा में सबसे ज्यादा स्टोर उपलब्ध हैं।

Leave a Comment