Advertisements

Footballer Sunil Chhetri Biography in hindi: मेसी और रोनाल्डो के बाद दुनियां के टॉप पांच फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल है नाम, जानिए कौन हैं सुनील छेत्री? जीवन परिचय|

सुनील छेत्री का जीवन परिचय, सुनील छेत्री टोटल गोल्स (Sunil Chhetri Total Goal, Footballer Sunil Chhetri Biography in hindi) सुनील छेत्री फुटबॉल करियर, उम्र, जन्मतिथि, माता-पिता, पत्नी, फुटबॉल गोल्स, पुरस्कार (Football Career, Age, DOB, Parents, Wife, Football Goals, Awards, Records)

एक वक्त था जब फुटबॉल की दुनिया में भारतीय खिलाड़ियों का कहीं नामोनिशान तक नहीं था। एक तरफ जहां भारत की फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में निचले पायदान पर गिरती जा रही थी वही जापान समेत दूसरे एशियाई देश तेजी से फुटबॉल की दुनिया में अपनी बढ़त बना रहे थे।

Advertisements

लेकिन इसी बीच भारतीय फुटबॉल टीम में एक ऐसा बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हुआ जिसने न केवल फुटबॉल की दुनिया में भारत की अपनी पहचान बनाई बल्कि आज भारत की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड रैंकिंग की टॉप 100 टीमों में पहुंचा दिया है।

भारत का वह बेहतरीन खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री हैं जिनकी तुलना आज क्रिस्टीयानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी से की जाती हैं। आज सुनील छेत्री फुटबॉल में 92 टोटल गोल्स के साथ दुनिया के ऑल टाइम गोल स्कोरर खिलाड़ियों की सूची में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। केवल इतना ही नहीं वह आज के समय में दुनिया के तीसरे सबसे सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं।

ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्हें अभी तक Sunil Chhetri के बारे में अच्छे से जानकारी नहीं होंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुनील छेत्री भारत के ऐसे महान खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने फुटबॉल करियर में कुछ ऐसे महान कारनामे दिखाए हैं जिसकी वजह से भारतीय फुटबॉल टीम आज इन पर बड़ा गर्व करती हैं।

Sunil Chhetri ने ना सिर्फ भारत की फुटबॉल टीम में बल्कि सभी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हैं। आपको बता दें कि आने वाले समय में फुटबॉल को भी वही दर्जा दिया जाएगा जो कि क्रिकेट को दिया जाता है।

आगे इस पोस्ट में हम आपको Footballer Sunil Chhetri Biography in Hindi से संबंधित सभी बातें बताएंगे ताकि आप भी इनके बारे में जानकर इनसे प्रेरणा ले सकें।

इन्हें भी जानें- फीफा वर्ल्ड कप का इतिहास इससे जुड़े रोचक तथ्य

Footballer-Sunil-Chhetri-Biography-in-hindi

कौन हैं सुनील छेत्री? भारत के नंबर वन फुटबॉलर सुनील छेत्री का जीवन परिचय (Footballer Sunil Chhetri Biography in hindi)

सुनील छेत्री का प्रारम्भिक जीवन

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Sunil Chhetri का जन्म 3 अगस्त 1986 में आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में हुआ था। इनकी माता का नाम सुशीला छेत्री है तथा पिता का केवी छेत्री हैं। इनके पिता Indian Army में एक काबिल ऑफिसर रह चुके हैं।

इसके अलावा इनके घर पर इनकी एक छोटी बहन भी है जोकि पढ़ाई कर रही हैं। Sunil Chhetri बताते हैं कि इनका पूरा परिवार फुटबॉल में काफी ज्यादा दिलचस्पी रखता है। जब इनके पिताजी ने देखा कि सुनील छेत्री भी बचपन से ही फुटबॉल के खेल में दिलचस्पी रखते हैं तो उन्होंने भी इन्हें हमेशा ही सपोर्ट किया।

जब Sunil Chhetri केवल 17 वर्ष के थे तो तभी से ही उन्होंने ठान लिया था कि, उन्हें एक बहुत ही काबिल फुटबॉल प्लेयर बनना है इसीलिए वह जी तोड़ मेहनत करते थे। आज इनकी मेहनत का ही नतीजा है कि वह हर एक भारतीय के दिल में बसते हैं।

सुनील छेत्री की शिक्षा (Sunil Chhetri Education)

आपको बता दें कि Sunil Chhetri की शिक्षा के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कभी सुनील छेत्री ने पढ़ाई के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बताया। उनका कहना है कि उन्होंने स्कूल की पढ़ाई अलग-अलग जगह से की है क्योंकि सुनील छेत्री के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे इसलिए उन्हें अलग-अलग जगह से पढ़ाई करनी पड़ी।

 Sunil Chhetri ने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के लिए आशुतोष कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन जानकारी के अनुसार बताया गया है इनको ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल नहीं हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने से पहले ही इनका सिलेक्शन भारतीय फुटबॉल टीम में हो गया था।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

दुनियां के पांच सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबाल के महान खिलाड़ियों में सुनिल छेत्री का नाम आता है।

क्र.फुटबाल खिलाड़ीदेशगोलकुल मैच
1क्रिस्टियानो रोनाल्डो-पुर्तगाल123200
2अली डेई- ईरान109148
3लियोनेल मेसी- अर्जेंटीना103175
4सुनील छेत्री- भारत91139
5मोख्तार डहारी – मलेशिया89142
6फेरेंक पुस्कास- हंगरी8485
7.अली मबखौत- संयुक्त अरब अमीरात81109
8.गॉडफ्रे चितालु- जाम्बिया79111
9.हुसैन सईद- इराक़78137
10.रॉबर्ट लेवानडॉस्की- पोलैंड78140

सुनील छेत्री का फुटबॉल कैरियर (Sunil Chhetri Career)

Sunil Chhetri की आयु 17 वर्ष यह थी जब उन्होंने फुटबॉल खेलना शुरू किया था। जब Sunil Chhetri डॉमेस्टिक लेवल पर फुटबॉल खेला करते थे तो इस दौरान उन्होंने दिल्ली सिटी फुटबॉल क्लब के लिए फुटबॉल खेला था। इतना ही नहीं इसके साथ-साथ इन्होंने दूसरे टीमों के लिए भी फुटबॉल खेला और हर बार शानदार परफॉर्मेंस की जिस वजह से सुनील छेत्री काफी जल्दी ही सभी लोगों की नजरों में आ गए थे।

अच्छे फुटबॉल प्लेयर होने की वजह से ही Sunil Chhetri को वर्ष 2002 में मोहन बागान फुटबॉल क्लब की ओर से फुटबॉल खेलने का मौका मिला। इसी प्रकार सुनील छेत्री आगे बढ़ते रहे और वर्ष 2005 में सुनील छेत्री को इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम का हिस्सा बनाया गया।

इन्होंने भारतीय टीम को वर्ष 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में जीत दिलाई थी जिसके बाद यह टीम में सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। देखते ही देखते सुनील छेत्री इतने ज्यादा मशहूर हो गए कि, आज यह अपनी मेहनत के दम पर भारतीय फुटबॉल क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और दूसरे सभी खिलाड़ी इन्हें देखकर सीखते हैं।

इस समय सुनील छेत्री टोटल 92 फुटबॉल गोल्स के साथ दुनिया के चौथे ऑल टाइम सर्वाधिक स्कोरर हैं जबकि मौजूदा समय में दुनिया के सबसे सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में Cristiano Ronaldo तथा लियोनेल मेसी के बाद तीसरे स्थान पर काबिज़ हैं।

हाल ही में सुनील छेत्री के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम ने नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 में सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और कुवैत के बीच में हुआ है जिसमें भारतीय टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से कुवैत को हरा दिया।

सुनील छेत्री ने की थी, देशवासियों से अपील

इस बात को तो हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में लोग फुटबॉल से ज्यादा क्रिकेट को देखना पसंद करते हैं। इसी वजह से जब भी फुटबॉल का मैच होता था तो तब सुनील छेत्री हमेशा ही देखते थे कि, बहुत ही कम लोग ऐसे होते थे जो मैच देखने के लिए आते थे। इसी बात को लेकर सुनील छेत्री काफी ज्यादा परेशान थे।

फिर उन्होंने सभी लोगों से यह आग्रह है किया था कि आप लोगों को मैच देखने के लिए जरूर आना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम अच्छा नहीं खेलते हैं तो चाहे आप हमें गालियां दे परंतु आपको मैच देखने के लिए जरूर आना चाहिए।

Sunil Chhetri को सबसे ज्यादा दुख तो तब हुआ था जब उन्होंने Chinese और Taipei के बीच खेले गए मैच में हैट्रिक लगाई थी। इस मैच में उनकी टीम 5-0 से मैच जीती थी परंतु जो दर्शकों की संख्या थी वह 2000 से भी कम थी इसी वजह से सुनील छेत्री काफी ज्यादा परेशान हुए थे।

इसके बाद जब दूसरा मैच खेला गया तो उससे पहले ही सुनील छेत्री ने एक वीडियो के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचाया की आप चाहे हमें गाली दो, चाहे हमें मारो, चाहे आप हमारी आलोचना करो परंतु आप हमारे मैच देखने जरूर आए। सुनील छेत्री के द्वारा की गई अपील विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों ने भी सोनी और अपील को बढ़ावा दिया जिसकी वजह से जब मैच शुरू हुआ तो स्टेडियम में दर्शकों की काफी भीड़ होने लगी।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

सुनील छेत्री की संपत्ति (Sunil Chhetri Net-worth)

Sunil Chhetri ने भारतीय फुटबॉल टीम में खेलने के पश्चात बहुत ही कम समय मे सुनील छेत्री ने काफी संपत्ति प्राप्त की हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हैं। उनकी परफॉर्मेंस क्योंकि सुनील छेत्री ने ऐसे कई परफॉर्मेंस किए जिसमें उन्हें कई इनाम और मेडल मिले। इसके साथ-साथ इन्होंने खूब नाम भी कमाया हैं।

बता दें कि सुनील छेत्री के पास वर्तमान समय में एक मिलियन डॉलर की संपत्ति हैं। अगर इस संपत्ति को भारत के रुपए मे देखा जाए तो यह 7500000 रुपए हैं लेकिन कई लोगों का यह कहना है कि अगर सुनील छेत्री क्रिकेट टीम में होते तो सुनील छेत्री के पास इस समय अरबों की दौलत होती। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे देश में जितना महत्व क्रिकेट को दिया जाता है इतना महत्व फुटबॉल खेल को नहीं दिया जाता है।

सुनील छेत्री को दिए गए पुरस्कारों की सूची

सुनील छेत्री को वर्ष 2019 में राष्ट्रपति के द्वारा “पद्मश्री” के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा सुनील छेत्री को वर्ष 2011 में फुटबॉल खेल के लिए “अर्जुन पुरस्कार” मिला था। इसके बाद लगातार इनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए वर्ष 2021 में फिर से इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अर्जुन पुरस्कार एक ऐसा पुरस्कार होता है जो सबसे सबसे खिलाड़ी को ही दिया जाता हैं। हम सभी लोगों को सुनील छेत्री पर गर्व होना चाहिए कि उन्हें अपनी मेहनत के दम पर पद्मा श्री व अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

निष्कर्ष –

उम्मीद करते हैं कि आपको Sunil Chhetri Biography in Hindi से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। हमने आपको इस पोस्ट में सुनील छेत्री की शिक्षा कैरियर व उनके द्वारा खेले गए मैच के बारे में भी बताया हैं।

इसके अतिरिक्त यह भी बताया है कि Sunil Chhetri  कितने अच्छे फुटबॉल प्लेयर हैं। जो खिलाड़ी अभी नेशनल लेवल पर फुटबॉल खेलते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं तो उन्हें सुनील छेत्री बायोग्राफी इन हिंदी से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

HomeGoogle News

Leave a Comment