Advertisements

Guru Purnima Wishes and Quotes in Hindi: गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर गुरुजनों को भेजें यह शुभकामना संदेश।

Guru Purnima Wishes and Quotes in Hindi : भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी बढ़कर होता है क्योंकि हमें जीवन की सही राह गुरु ही दिखाते हैं। शायद यही वजह भी है कि भारत में गुरुओं को भगवान से भी बढ़कर दर्जा दिया जाता है।

भारतीय संस्कृति की हर रीति रिवाज में गुरु की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हमें गुरु ही जीवन की सही दिशा दिखाते हैं।

Advertisements

इसीलिए गुरु की महिमा का गुणगान तथा जीवन में उनकी भूमिका के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्रतिवर्ष हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।

पौराणिक ग्रंथ एवं मान्यताओं के अनुसार इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। यही कारण है कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा भी गुरु पूर्णिमा से कई सारी पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई है।

भारतीय संस्कृति में गुरु का ज्ञान केवल भौतिक जीवन तक ही सीमित नहीं है बल्कि मान्यताएं हैं कि अलौकिक और परम ब्रह्म का ज्ञान भी गुरु की ही कृपा से होता है।

आज 03 जुलाई 2023 को आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि के उपलक्ष में गुरु पूर्णिमा 2023 मनाई जा रही है। इस खास मौके पर लोग अपने गुरु की भूमिका के प्रति अपनी पूर्ण कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उन्हें शुभकामना संदेश भेजते हैं।

इसलिए आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए हम गुरु पूर्णिमा पर शुभकामना संदेश लेकर आए हैं।

Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं (Guru Purnima Wishes and Quotes in Hindi)

गुरु ज्ञान की खान हैं,
नहीं है जिसका छोर!

अज्ञानता मिट जाएगी,
चलो गुरु की ओर!!
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं | Guru-Purnima-Wishes-and-Quotes-in-Hindi
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

गुरु ब्रह्म हैं, गुरु विष्णु हैं,
गुरु है इस जग के पतवार!

इनका टेक लिया जिसने भी,
हो जाएगा भव सागर पार!

Happy Guru Purnima!
HomeGoogle News
Happy Guru Purnima!

गुरु ज्ञान की ज्योत हैं,
गुरु से है उजियार!

बिन गुरु ज्ञान न उबरै,
रहे घोर अंधियार!

Guru Purnima Wishes In Hindi
गुरु ज्ञान उपकार का,
कैसे चुकाए मोल,

सद्गुरु हैं दुर्लभ सदा,
सद्गुरु हैं अनमोल!

Happy Guru Purnima!
Happy Guru Purnima 2023!

गुरु शिष्य की परंपरा,
संस्कृति की पहचान!

सदा हृदय से कीजिए,
निज गुरुओं का सम्मान!

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
गुरु पूर्णिमा पर सुविचार (Guru Purnima Wishes In Hindi)

सत जीवन की राह दिखाएं,
जीवन का अज्ञान मिटाएं!

चलो गुरु की शरण में जाएं,
अपना जीवन सफल बनाएं!
Happy Guru Purnima!

गुरु का सुमिरन कीजिए,
गुरु ज्ञान के सार!

गुरु लगाएं जीवन नौका,
भव सागर के पार!
Happy Guru Purnima!

गुरु बिन ज्ञान कभी ना होगा,
बरपा जाएगा अंधकार!

दीक्षा देकर के शिक्षा की
गुरु मंत्र को करें स्वीकार!
(Guru Purnima quotes In Hindi)
Happy Guru Purnima!

मानव के जीवन में गुरु की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है! भारतीय संस्कृति में कहा गया है कि गुरु ब्रह्मा हैं गुरु विष्णु हैं तथा गुरु शिव भी हैं। गुरु साक्षात परम् ब्रह्म हैं इसलिए गुरु को नमन!

Happy Guru Purnima!

ईश्वर भले ही इस शरीर की संरचना करते हैं लेकिन इस शरीर की सार्थकता गुरु से प्राप्त होती है। 

गुरु ही सत्य जीवन की राह दिखाते हैं। गुरु ही धर्म और अधर्म में विभेद करना सीखते हैं। गुरु ही सही और गलत बतलाते हैं इसीलिए हमारी संस्कृति में गुरु सदैव पूजे जाते हैं। 

आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! 
Happy Guru Purnima!

जीवन की डोर गुरु के हाथ,
जीवन की नौका गुरु का साथ!

Happy Guru Purnima!

भारतीय सभ्यता संस्कृति में गुरु का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। 

भारतीय संस्कृति का कोई ऐसा रीती रिवाज नहीं है, जिसमें गुरु की आराधना नहीं की जाती। गुरु देवों से भी श्रेष्ठ हैं। ऐसे श्री परम् ब्रह्म स्वरूप गुरु को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शत-शत नमन
Happy Guru Purnima!

भारतीय संस्कृति में गुरुओं को कितना अधिक महत्त्व दिया जाता है यह हम सभी जानते हैं! गुरु हमारे जीवन को एक नया आयाम और एक नई दिशा देते हैं! 

वह हमें नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर ले जाते हैं। अधर्म से धर्म असत्य से सत्य की राह दिखाते हैं। हमें ऐसे परम गुरुओं की सदैव सेवा और पूजा करनी चाहिए!
इसी में जीवन का कल्याण है! 

आप सभी को Hindikhoji.net की ओर से गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! 

Happy Guru Purnima 2023!

हम उम्मीद करते हैं कि गुरु पूर्णिमा पर शुभकामना संदेश (Guru Purnima Wishes and Quotes in Hindi) आप सभी को पसंद आए होंगे।

क्रमांकशुभकामना संदेश यहां पढ़ें
1.गणतंत्र दिवस पर कोट्स, कविता के जरिए भेजें शुभकामनाएं
2.रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभकामना संदेश
3.बेहतरीन Wishes के जरिए भेजें महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
4.दिवाली पर कोट्स, अनमोल विचार, शायरी, कविताएं
5.आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता और अनमोल विचार
6.भारतीय सेना को समर्पित कविताएं और शुभकामना संदेश
7.26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शायरी के अंदाज में भेंजे शुभकामना संदेश
8.विजयदशमी दशहरा पर निबंध, भाषण एवं कविता

Leave a Comment