Advertisements

जानिए अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 2023 का इतिहास और महत्व, निबंध | Essay on International Family Day in hindi

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस का इतिहास, महत्व और 2023 थीम क्या है, अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर निबंध हिंदी में – Essay on International Family Day in hindi (International Family Day history facts & significance in hindi )

आज के इस लेख के माध्यम से आप परिवार दिवस के बारे में जानेंगे | वैसे तो आप सब परिवार के महत्व को अच्छे से समझते होंगे पर इस निबंध से आप सभी को यह जानकारी मिलेगी कि यह दिन मनाया क्यों जाता है, इस दिन को मनाने की शुरुआत किसने की?, कब और कहा की? इस वर्ष की 2023 थीम क्या है? और इस दिन को मानाने के पीछे का इतिहास भी जानेगे। आइये दोस्तों पढ़ते हैं इस निबंध को|

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 2023 पर निबंध, इसका इतिहास और महत्व (Essay on International Family Day in hindi)

प्रस्तावना : अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हर साल 15 मई को मनाया जाता है। समाज में परिवार सबसे छोटी इकाई है। परिवार सामाजिक संगठन की मौलिक इकाई है। परिवार के बिना मनुष्य  संगठन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हर व्यक्ति किसी न किसी परिवार का सदस्य होता है, हमारे समाज की परम्पराओ और सभ्यताओं में कितने भी बदलाव हो जाए पर परिवार के अस्तित्व पर कोई भी आंच नहीं आना चाहिए।

सर्वप्रथम संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने वर्ष 1994 में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस को मानाने की घोषणा की। पूरे संसार में लोगो को परिवार का महत्व समझाने के लिए हर साल परिवार दिवस मनाया जाता है तथा 1995 से यह दिन हर साल मनाया जा रहा है। इस दिन के महत्व को समझाने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते है। इस दिन का अपना प्रतीक/चिन्ह है। इस चिन्ह में हरे रंग के एक गोले में एक दिल और एक घर दर्शाया गया है, जिससे साफ पता चलता है की किसी भी समाज का केंद्र परिवार ही होता है।

Essay History & Facts International-Family-Day-in-hindi

कब आता है अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस?

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हर वर्ष विश्व भर में 15 मई को मनाया जाता है, यह दिन हर बार बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यानी 2023 को भी यह दिन 15 मई को ही मनाया जा रहा है।

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस?

 अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस संयुक्त परिवार के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। यह हर साल विभिन्न परिवारों के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ने और परिवारों के महत्व को समझने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है की सभी परिवार के सदस्यों को एक साथ रहना चाहिए, किसी को अकेलापन महसूस न हो। परिवार साथ होने से एक भावनात्मक शक्ति बनी रहती है। अंतररष्ट्रीय परिवार दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि किसी भी कारण परिवार एकता न टूट जाये। युवाओ को परिवार के साथ रहने और सभी सदस्यों की इज्ज़त करने के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है।

परिवार का प्रार्थमिक कार्य आम ज़रूरतों को पूरा करना है , जैसे- खाना , रहना , शिक्षा, स्वास्थ्य, और भावनात्मक समर्थन पर परिवार की भूमिका केवल इन कार्यो तक ही सीमित नहीं हैं, यह नागरिकता का पहले विद्यालय है। इसी महत्व को समझने के लिए यह दिन मानना ज़रूरी है।

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस को मनाने की शुरुआत किसने, कब और कहा की?

पहली बार विश्व परिवार दिवस 1994 में मनाया गया, इस दिन को मनाने के लिए नीवं 1989 में रखी गयी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जीवन में परिवार के महत्व को बताने के उद्देश्य से 9  दिसम्बर 1989 में हर साल परिवार दिवस मनाने की घोषणा की।  1993 में यूएन जेनरल असेम्ब्ली के एक संकल्प में परिवार दिवस को मानाने के लिए 15 मई तारीख तय कर दी।  तभी से यह दिन 15 मई को हर साल मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण दिवस:-

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 2023 थीम?

जब से इस दिन स्थापना हुई है तब से इसकी हर साल एक नयी थीम होती है और इस साल यानि 2023 को इस दिन की थीम है जनसांख्यिकी रुझान और परिवार है।

परिवार दिवस के बारे में 10 वाक्य

  1. अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस को सबसे पहले 15 मई 1994 मनाने की घोषणा की गई।
  2. 15 मई 1995 से यह दिन हर वर्ष मनाया जाने लगा।
  3. इस साल यानि 2023 को इस साल की थीम , जनसांख्यिकी रुझान और परिवार है।
  4. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगो के बीच परिवार के प्रति महत्व को समझना है।
  5. इस दिन को हमे अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए।
  6. हमे  परिवार के सभी सदस्यों की इज्जत करनी चाहिए क्युकी वही हमारे सुख दुःख के साथी होते हैं।
  7. परिवार का हमारे जीवन में एक विशेष स्थान होता है।
  8. अपने परिवार के प्रति प्यार की भावना लानी चाहिए।
  9. हमे परिवार से बहुत प्रेम करना चाहिए।

निष्कर्ष

यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है क्योकि इस व्यस्त दुनियां में यह लोगो को परिवार का अर्थ समझाता है और परिवार के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करता है। इस आधुनिक काल में लोग जैसे-जैसे आधुनिकता की ओर जा रहे हैं वैसे ही अपनी पुरानी परम्पराओ से दूर होते जा रहे हैं, और इन्ही चीजो में से एक दूरी परिवार से भी बनती जा रही है।

यह दिन हम सभी को अपने परिवार के साथ मिलजुलकर मानना चाहिए, जिससे हमारे सम्बन्ध परिवार के सदस्यों के साथ मजबूत हो और परिवार में एकता बनी रहे।  इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य ही परिवार के साथ एकता बनाये रखना है।

Homepage Follow us on Google News

FAQ

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस कब मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हर वर्ष 15 मई को मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय  परिवार दिवस को मनाने के लिए घोषणा कब हुई थी?

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस को मानाने की घोषणा सन्न 1994 में की गयी।

सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस किस वर्ष मनाया गया?

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस सर्वप्रथम 1995 में मनाया गया और तभी से हर वर्ष यह दिन मनाया जाने लगा।

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस का प्रतीक क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस का प्रतीक, एक गोल घेरे में दिल और घर दर्शाया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 2023 की थीम क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 2023 की थीम , जनसांख्यिकी रुझान और परिवार है।

Leave a Comment