मीरा बाई चानू ने जीता Tokyo Olympic में पहला रजत पदक (Silver Medal), (Saikhom Mirabai Chanu Biography Hindi) (Won Medal in Tokyo Olympic, 49 kg Category ) (Weightlifting, State, Coach, religion ) (mirabai chanu kaun wikipedia)
भारतीय महिला वेटलिफ्टर, साइखोम मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu biography in hindi) जिसको 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा सवौच्च भारत खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था। इन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में पहला मेडल दिलवाकर भारत को पहली सफलता दिलाकर भारतीय ओलम्पिक टीम में एक नई ऊर्जा दी है। भारत के लिए औलम्पिक में रजत पदक (Silver Medal) हासिल करने वाली वह अब पहली महिला वेटलिफ्टर बन गई हैं। उन्होंने 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले सुश्री कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलम्पिक 2000 में कास्यपदक जीता था।
इससे पहले भी मीराबाई चानू ने भारत के लिए भारोत्तल में कई पदक जीते हैं और वह अपनी काबिलियत दिखा चुकी हैं। इस कामयाबी को हासिल करने में इन्हें काफी मुसिबतों का सामना करना पड़ा है इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने के बावजूद इनके माता-पिता ने इनके खान-पान और खुराक पर पूरा ध्यान दिया। एक समय ऐसा भी था जब इन्हें अपने भाईओं के साथ पहाड़ो से सूखी लकड़ी बीनकर लानी पड़ती थी।
विषय–सूची
मीरा बाई चानू कौन है? इनका जन्म व प्रारभिक शिक्षा
इनका पूरा नाम साइखोम मीराबाई चानू है इनका जन्म 8 अगस्त 1994 मणिपुर इंफाल से 20 किमी दूर एक छोटे से गांव नोकपोक काकचिंग में हुआ। यह परिवार में सबसे छोटी थी इनके दो बड़े भाई है। इन्होंने अपनी शिक्षा गांव से ही पूरी की। मात्र 24 वर्ष की उम्र में बहुत से रिकार्ड बनाने में सफलता हासिल की है।
बचपन में वेटलिफ्टिंग से पहले मीराबाई को तीरदाजी का बहुत शौक था। लेकिन बाद में इनका झुकाव वेटलिफटिंग की ओर मुड गया।
मीराबाई चानू के बारे में जानकारी (Mirabai Chanu biography in hindi)
पुरा नाम (Full Name) | साइखोम मीरा बाई चानू |
Nick Name | चानू |
पिता (Father Name) | साइकोहं कृति मैतेई |
माता (Mother Name) | साइकोहं ऊँगबी तोम्बी लीमा |
जन्म (Date of Birth) | 8 अगस्त 1994 |
Birth Place | गांव नोकपोक काकचिंग, मणिपुर इंफाल |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारत |
धर्म (Religion) | हिंदु |
पेशा (Occupation) | खिलाड़ी, भारोत्तोलन (वेटलिफ्टर) |
कोच (Coach) | कुंजरानी देवी (वेटलिफ्टर) |
लम्बाई (Height) | 4 फिट 11 इंच (1.5 Meter) |
वजन (Weight) | 48 किग्रा |
रंग (Colour) | गोरा |
स्वर्ण पदक (Gold Medals) | 2 स्वर्ण पदक (Gold Medals) 1. 2017 वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (World Weightlifting Championship) 2. 2018 कामनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) |
रजत पदक (Silver Medal) | 2 (Silver) 1. 2014 कामनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) 2. 2020 टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) |
मीरा बाई चानू की कोच का नाम क्या है?
भारोत्तल में मीराबाई की कोच, कुंजरानी देवी है जोकि की मणिपुर इम्फाल की निवासी है। कुंजरानी देवी भारत की दिग्गज वेटलिफटर है इन्होेंने भी भारत के लिए काफी मेडल अर्जित किये है। यह भारत के लिए सबसे अधिक मेडल अर्जित करने वाली भारतीय वेटलिफटर महिला खिलाड़ी हैं।
मीरा बाई चानू की उपलब्धियां व रिकार्ड्स
- साल 2014 ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमन वेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मैडल जीता। यहां इन्होंने कुल मिलाकर 170 किलो वजन उठाया।
- साल 2017 में अमेरिका कैलिफोर्निया, अनाहाइम में आयोजित हुई। इस वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चौंपियनशिप में चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मैडल हासिल करके भारत को गौरान्वित किया।
- इस वर्ष 2018 में भी इन्होने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड हासिल कर इंडिया को पहला गोल्ड दिलवाया। यह गोल्ड भी महिलाओं की 48 किलोग्राम वेट लिफ्रिटंग में ही है। इसके साथ ही इन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किग्रा श्रेणी का रिकार्ड भी तोड़ा था।
- 2016 में संपन्न हुये ब्राजील रिओ ओलिंपिक में मीराबाई ने क्वालिफाई तो किया लेकिन दुर्भाग्यवश वे इस प्रतियोगिता में इंडिया को कोई भी मैडल दिलाने में सफल नहीं हो पाई।
- सन् 2016 में गुवाहाटी में आयोजित हुए 12वें साउथ एशियन गेम्स में भी गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
- 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में विश्व रिकार्ड बनाने और गौल्ड मेडल जीतने पर मणिपुर के मुख्यमंत्री ने 20 लाख की राशि देकर सम्मानित किया।
- 2018 में इनको पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इन्हें भी पढ़े : > मनिका बत्रा भारतीय महिला टीम की टेबल टेनिस की सबसे दिग्गज खिलाड़ी > भारत की बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु की जीवनी > ‘‘सुपर मोम’’ मैरी कॉम का जीवन परिचय
मीराबाई चानू के बारे में (FAQ’s)
मीराबाई चानू का संबंध किस खेल से है?
उत्तर: भारोत्तोलन (वेटलिफ्टर)
मीराबाई चानू कौन सा खेल से संबधित हैं?
उत्तर: यह मणिपुर इंफाल की रहने वाली हैं।
मीराबाई चानू के पिता का नाम क्या है?
उत्तर: इनके पिता का नाम साइकोहं कृति मैतेई हैं। वह PWD में नौकरी कर रहे हैं।
मीराबाई चानू शादीशुदा है या नहीं?
उत्तर: अभी तक मीराबाई चानू की शादी नहीं हुई हैं ।