Advertisements

मल्लिकार्जुन खड़गे का जीवन परिचय | Mallikarjun Kharge Biography in hindi

मल्लिकार्जुन खड़गे कौन है? कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जीवन परिचय, राजनीतिक सफ़र, कुल संपत्ति, जाति (Mallikarjun Kharge Biography in hindi, Net Worth, cast, family, achievement, political career )

मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ राजनेता हैं। वर्तमान समय में वह कर्नाटक के गुलबर्गा से लोकसभा के सदस्य भी हैं। मलिकार्जुन खड़गे भारत सरकार में पूर्व रेल मंत्री रह चुके हैं।

Advertisements

मलिकार्जुन खड़गे ने लगातार 9 बार विधानसभा सदस्य का चुनाव जीता है। मल्लिकार्जुन खड़गे 2008 में कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के प्रमुख भी रहे। इसके अलावा वह कर्नाटक के गुलबर्गा से सांसद भी रह चुके हैं।

17 अक्टूबर 2022 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने मतदान किया। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सदस्य शशि थरूर और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आमने सामने हैं। बहुत सालों बाद कांग्रेस पार्टी परिवार के बाहरी इंसान को अपना अध्यक्ष चुन रही है।

19 अक्टूबर 2022 को अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इस चुनावी दौड़ में शशि थरूर से आगे माने जा रहे हैं।

तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मल्लिकार्जुन खड़गे के जीवन परिचय (Mallikarjun Kharge Biography in hindi) और उनके राजनीतिक सफर के बारे में बताते हैं।

विषय–सूची

कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं मलिकार्जुन खड़गे

19 अगस्त 2022 को कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कराए गए चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। शशि थरूर को मतदान में पीछे छोड़कर मलिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं। 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बना है। पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए तकरीबन 9 हज़ार 400 वोट पड़े थे, जिसमें से 7897 वोट मल्लिकार्जुन खड़गे को मिले और महज 1072 वोट शशि थरूर को मिले जबकि लगभग 416 वोट अवैध पाए गए।

Mallikarjun-Kharge-Biography-in-hindi

मलिकार्जुन खडगे का जन्म और शुरुआती जीवन –

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं जो भारत सरकार में पूर्व रेल मंत्री रह चुके हैं। इनका पूरा नाम मपन्ना मल्लिकार्जुन खड़गे है।

कर्नाटक के लोग इन्हें सोलिल्लादा सरदारा के उपनाम से भी बुलाते हैं जिसका अर्थ बिना हार के नेता होता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि मल्लिकार्जुन खडगे कर्नाटक के गुलबर्गा से लगातार 9 बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। इतना ही नहीं वह गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। 1972 से लेकर सन 2008 तक लगातार मलिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में विधानसभा का चुनाव जीता और विधानसभा सदस्य बने।

मल्लिकार्जुन खड़गे 21 जुलाई 1942 को वारवट्टी बीदर, कर्नाटक में पैदा हुए थे हालांकि उस समय बीदर जिला ब्रिटिश भारत के हैदराबाद में आता था। छोटी सी उम्र में ही इन्हें कर्नाटक में हुए सांप्रदायिक दंगों में अपनी मां को खोना पड़ा। इनका पूरा परिवार कर्नाटक में हुए सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलस गया और मजबूरन उन्हें गुलबर्गा जिले में जाना पड़ा। हालांकि वर्तमान में गुलबर्गा जिले को कुलबर्गी के नाम से जाना जाता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

मल्लिकार्जुन खडगे के पिता का नाम मपन्ना खड़गे और उनकी माता का नाम साईबाव्वा खड़गे है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के बारे में पूरी जानकारी (Who is Mallikarjun Kharge biography in hindi, age, caste, education, family, father, mother name)

पूरा नाम (Full Name)मपन्ना मल्लिकार्जुन खड़गे
पद एव प्रसिद्धिकांग्रेस के वरिष्ठ नेता
जन्म (Date of Birth)21 जुलाई 1942
जन्म स्थान (Place of Birth)वारवाटी, हैदराबाद
उम्र (Age)80 वर्ष (2022)
ऊंचाई (Height)5 Ft 10 इंच
राष्ट्रीयता (Nationality)भारत
धर्म (Religion)हिंदू, बौद्ध 
जाति (Cast)दलित
पेशा (Profession)रानीतिज्ञ, नेता, वकील
राजनितिज्ञ दल (Political Party)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
स्कूल (School)नूतन विद्यालय, गुलबर्गा
शिक्षा (Education Qualification)बीए, एलएलबी
कॉलेज (College)सेठ शंकरलाल लाहोटी लॉ कॉलेज, गुलबर्गा
भाषा का ज्ञान (Languages)कन्नड़, हिंदी व इंग्लिश
कुल संपत्ति (Net Worth)20 करोड़ रुपये

मल्लिकार्जुन खड़गे की शादी और परिवार (Family Details)

पिता (Father Name)मपन्ना खड़गे
माता (Mother Name)साईबाव्वा खड़गे
वैवाहिक स्थिति (Marriage)विवाहित
शादी की तारीख (Date of Marriage)13 मई 1968
पत्नी का नाम (Wife)राधाबाई खड़गे
बच्चे (Children)5
बेटी का नाम (Daughter)प्रियदर्शिनी खड़गे
बेटों के नाम (Son)प्रियांक, राहुल खड़गे

मलिकार्जुन खड़गे की पत्नी का नाम राधाबाई खड़गे है जो एक गृहणि हैं। 13 मई 1968 को राधाबाई और मल्लिकार्जुन खड़गे का विवाह हुआ था। इस दंपति के तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

इनके बेटे प्रियंक खरगे कर्नाटक विधानसभा के सदस्य भी हैं जबकि इनकी एक बेटी प्रियदर्शनी खड़गे के डॉक्टर हैं। जबकि इनका एक और बेटा राहुल खड़गे आईटी सलाहकार है। हालांकि इनके तीसरे बेटे और दूसरी बेटी की कोई जानकारी हमारे पास नहीं है।

इन्हें भी जानें

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

मल्लिकार्जुन खड़गे की शिक्षा (Education)

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, गुलबर्गा से बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने सेठ शंकरलाल लाहोटी लॉ कॉलेज, गुलबर्गा से बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ (एलएलबी) भी की है।

मल्लिकार्जुन खड़गे का राजनीतिक सफ़र–

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य बने और तब से लेकर अब तक कांग्रेस की प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

  • साल 1972 में पहली बार मल्लिकार्जुन खड़गे राजनीति के मैदान में उतरे और गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ा। इसी 1972 में गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक का चुनाव जीतकर उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।
  • 1976 में पहली बार मंत्रिपरिषद में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल हुआ। वह मौजूदा सरकार में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री नियुक्त किए गए।
  • 1978 में एक बार फिर से मल्लिकार्जुन खड़गे गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से ही दोबारा विधायक बने। इसी कार्यकाल के दौरान साल 1979 में उन्हें कर्नाटक की मौजूदा कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। राज्य मंत्री मंडल में उन्हें उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री के रूप में चुना गया।
  • 1980 से लेकर 1983 तक मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक की मौजूदा कांग्रेस सरकार में राजस्व और कैबिनेट मंत्री रहे।
  • 1983 में एक बार फिर मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा सदस्य बनने की हैट्रिक लगा दी। इसी साल उन्हें कर्नाटक विधानसभा के सचिव के रूप में भी नियुक्त किया गया।
  • साल 1983 से लेकर 1985 तक मल्लिकार्जुन खरगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कर्नाटक के महासचिव नियुक्त किए गए।
  • 1985 में एक बार फिर मल्लिकार्जुन खड़गे गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार ही विधायक बन गए।
  • इसी तरह १९८९ १९९४, 1999,2004 में भी मलिकार्जुन खड़गे गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक बने। इस तरह लगातार वह गुरमितकाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।
  • 2009 में उन्होंने कर्नाटक के गुलबर्गा लोकसभा  का चुनाव लड़ा और लोकसभा सांसद चुने गए। सांसद बनने के बाद 31 मई 2009 को वह केंद्र मंत्रालय में शामिल हुए और कैबिनेट मंत्री बनाए गए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान श्रम और रोजगार मंत्री के रूप में काम किया। 17 जून 2013 तक वह इस पद पर बने रहे।
  • 17 जून 2013 को मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव किए गए और मल्लिकार्जुन खड़गे को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और रेल मंत्री बना दिया गया। 26 मई 2014 के पूर्व वह इस पद पर बने रहे लेकिन 2014 में कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार गई और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आ गई।
  • लेकिन फिर भी 2014 की लोकसभा चुनाव में वह गुलबर्गा विधानसभा से एक बार फिर सांसद का चुनाव जीते।
  • 2018 में मल्लिकार्जुन खरगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बनाए गए। इसी साल वह सीडब्ल्यूसी के सदस्य भी बने।
  • लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में मलिकार्जुन खड़गे कांग्रेस की डूबती छवि और भाजपा के बढ़ते दबदबे के कारण गुलबर्गा से लोकसभा चुनाव हार गए।
  • जून 2020 में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया। इसके बाद फरवरी 2021 में वह कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा के नेता बनाए गए।

क्यों चर्चा में है मल्लिकार्जुन खड़गे–

कई सालों बाद कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी ने यह निर्णय लिया है कि अब कांग्रेस का नया अध्यक्ष कोई परिवार का सदस्य नहीं बल्कि पार्टी का ही कोई अन्य सदस्य होगा।

17 अक्टूबर 2022 को कांग्रेस पार्टी ने अपने अध्यक्ष की तलाश के लिए मतदान कराए जिसमें शशि थरूर और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एक दूसरे के आमने सामने नजर आए। 19 अक्टूबर 2022 को इस चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें मलिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं।

वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को इस चुनाव में 7800 वोटों प्राप्त हुये, जिसमें शाशि थरुर को केवल 1072 मत ही मिल। इस बात का अंदाजा राजनीति के पंडितों ने पहले ही लगा लिया था कि खड़गे की अनुभवशीलता व राजनीति की समझ के आगे कोई भी प्रतिद्वंदी नहीं टिक पायेगा।

मलिकर्जुन खड़गे की कुल संपत्ति–

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मलिकार्जुन खडगे ने एक एफिडेविट प्रस्तुत किया था जिसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 15,77,22,896 थी। हालांकि इस समय उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपए के लगभग बताई जा रही है।

HomeGoogle News

FAQ

मल्लिकार्जुन खड़गे कौन हैं?

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष और एक वरिष्ठ नेता हैं।

मलिकार्जुन खड़गे की कुल संपत्ति कितनी है?

2019 में मल्लिकार्जुन खड़गे की संपत्ति 15,77,22,896 थी। हालांकि अब यह संपत्ति बढ़कर तकरीबन 20 करोड़ रुपए हो गई है।

कांग्रेस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

मल्लिकार्जुन खडगे कांग्रेस पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

मलिकार्जुन खडगे कब और कहां पैदा हुए थे?

21 जुलाई 1942 को मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के बीदर जिले में पैदा हुए थे।

मल्लिकार्जुन खडगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता कब बने थे?

16 फरवरी 2021 को मल्लिकार्जुन राज्यसभा में विपक्ष के नेता बने और 1 अक्टूबर 2022 तक रहे।

Leave a Comment