Advertisements

मई 2023 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस। May Month important days list in hindi

मई 2023 के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों की सूची, महत्वपूर्ण तिथियां (May month Important days list in hindi , May month national and international days in hindi )

इतना तो हम सभी जानते ही हैं की 1 वर्ष में 12 महीने होते हैं और उन 12 महीनो में से 5 वाँ महीना मई है। इस महीने में कुल 31 दिन होते हैं।  हर महीने में कुछ ऐसे दिन आते हैं जिनका अपना इतिहास हैं और वो दिन हम लोगो के लिए कही न कही माईने रखते हैं इनमे से कई दिनों को हम त्यौहार के रूप में मनाते हैं। आम जनता को केवल ख़ास पर्व याद होते हैं  बाकी महत्वपूर्ण दिनों के बारे में पता नहीं होता , पर अब ऐसा नहीं होगा यहाँ पर आपको मई महीने में आने वाले सभी महत्वपूर्ण दिनों के बारे में जानकारी मिलेगी जो हम सभी के लिए जानना ज़रूरी है।

Advertisements

विषय–सूची

मई 2023 कैलेंडर के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, महत्वपूर्ण तिथियां एवं दिवस (April Month Important days list in hindi)

DATE / तिथिIMPORTANT DAYS IN MAY 2023
1 मई 2023अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
3 मई 2023विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
4 मई 2023अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस
4 मई 2023कोयला खदान दिवस
4 मई 2023विश्व अस्थमा दिवस
5 मई 2023बुद्ध पूर्णिमा
7 मई 2023विश्व हास्य दिवस
7 मई 2023विश्व एथलेटिक्स दिवस
8 मई 2023विश्व रेड क्रॉस दिवस
8 मई 2023विश्व थैलेसीमिया दिवस
9 मई 2023रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
11 मई 2023राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
12 मई 2023अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
14 मई 2023मातृ दिवस (मदर्स डे)
15 मई 2023अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस
15 मई 2023सशस्त्र सेना दिवस
17 मई 2023विश्व दूरसंचार दिवस
18 मई 2023विश्व एड्स टीका दिवस
18 मई 2023अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
21 मई 2023राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस
21 मई 2023आतंकवाद विरोधी दिवस
22 मई 2023अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस
24 मई 2023राष्ट्रमंडल दिवस
31 मई 2023विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
31 मई 2023राष्ट्रीय स्मृति दिवस (मई का अंतिम सोमवार)
मई 2023 कैलेंडर के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस | May-Month-Important-days-list-in-hindi

1 मई – अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (INTERNATIONAL LABOUR DAY)

1 मई यानि कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस , इस दिन को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाता है। अमेरिका में 1 मई 1886 को अमेरिका के मजदूरों ने फैसा किया के वह 8 घंटे से ज़्यादा काम नहीं करेंगे, इसी मांग के साथ उन्होंने हड़ताल भी की इसी के दौरान शिकागों के हे बाजार में एक बम का धमाका हुआ जिसके बाद पुलिस ने मजदूरों पर गोलियां चलायी और 100 से ज़्यादा मजदूरों की हत्या हुई और कई घायल हुए। पेरिस में 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव में कहा गया की 1 मई को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाए और इस दिन सभी श्रमिकों का अवकाश रहे। भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत 1923 में की गयी और आज भारत समेत 80 से भी ज़्यादा देशो में यह दिन मनाया जाता है।

3 मई – विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (PRESS FREEDOM DAY)

3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।  संयुक्त राष्ट्र महासंघ ( UNO ) ने 3 मई 1993 को यह फैसला करा की हर साल यह दिन मनाया जाएगा। यह दिन दुनिया में प्रेस की आज़ादी और इसके महत्व को लेकर लोगो को सचेत करने  मनाया गया। 1991 में दक्षिण अफ्रीका के पत्रकारों ने मीडिया की आज़ादी को लेकर आवाज़ उठाई थी इसके बाद 3 मई को डिक्लेरेशन ऑफ़ विंडहोएक के नाम से प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़ा एक सिद्धांत जारी किया था। UNO ने इसे लेकर एक बड़ा फैसला किया और यह ऐलान किया की हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

4 मई – अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (INTERNATIONAL FIREFIGHTER DAY)

हर साल 4 मई को अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को वर्ष 1999 से लगातार अग्निशामकों के बलिदान को चिन्हित और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य फायर फाइटरों को सम्मान और धन्यवाद देना है जो अपनी जान दाव पर लगा कर लोगो की जान आग से बचाते है। इसे पहली बार 1999 में मनाया गया था जब ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्थित लिंक्टन की झाड़ियों में  आग लगी थी ,इस आग को बुझाने की टीम के सदस्यों की हवा के विपरीत दिशा में चलने से मौत हो गयी थी। हवा की दिशा बदलने से 5 फायर फाइटर ली मृत्यु हो गयी और उन्ही के सम्मान में 4 मई को हर साल यह दिन मनाया जाता है।

7 मई – विश्व हास्य दिवस (WORLD LAUGHTER DAY)

हर साल 7 मई को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है।  ये दिन मई माह के पहले रविवार को होता है। इस दिन की शुरुवात 1998 में हुई थी।  इस दिन को मानाने का श्रय वर्ल्ड लाफ्टर योग मूमेंट के संस्थापक मदन कटारिया को  जाता है, इन्होंने 1998 में मुंबई में पहली बार विश्व हास्य दिवस को मनाया था।  इन्होने लोगो के बीच लाफ्टर थेरेपी का महत्व बताया और लोगो में बढ़ रहे स्ट्रेस और टेंशन को दूर करने के लिए वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुरुवात की। उनका मानना था की हसने से हमारे अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी आती है जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी है।

8 मई – विश्व रेडक्रॉस डे (INTERNATIONAL REDCROSS DAY)

हर साल 8 मई को इंटरनेशनल रेडक्रॉस डे मनाया जाता है। इसके संस्थापक जॉन हेनरी दुनांत के जन्मदिवस पर यह दिन मनाया जाता है।  इनके प्रयासों से 1864 में जनेवा समझौते के ज़रिये अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस मोमेंट की स्तापना हुई थी। हेनरी दुनांत को पहला नोबल शांति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। रेडक्रॉस एक स्वयं सेवी संस्था है और देश के किसी भी भाग में प्राकृतिक या मानवीय आपदा के शिकार के लोगो को बचाने में बोहोत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। पिछले कुछ सालो के दौरान आयी प्राकृतिक आपदाये , बाढ़ और सुनामी लेहेरो के दौरान अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस ने जो भूमिका निभाई उससे  महत्व और बढ़ गया है। भारत में रेडक्रॉस 1920 में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तहत की गयी थी ,और उसके 9 साल के बाद उसकी गतिविधियों को ध्यान में रख कर अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस आंदोलन ने इसे मान्यता दी।

11 मई – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (NATIONAL TECHNOLOGY DAY)

हर वर्ष 11 मई को भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है , आज ही के दिन देश में तकनीक क्रांति आई थी।  इसी दिन भारत ने 1998 में दूसरी बार परमाणु परिक्षण किया था।  यह दिन देश की तकनीकी क्रांति के लिए याद करा जाता है। भारत ने इसी दिन ऑपरेशन शक्ति मिसाइल को भी सफलता पूर्वक पूरा करा था। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने सफलता पूर्वक इस परिक्षण को अंजाम दिया। इस परिक्षण के तहत 5 विस्फोट किये गए थे , जिनके बारे में किसी को नहीं पता था। 

12 मई – अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (INTERNATIONAL NURSE DAY)

 12 मई को हर साल अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे मनाया जाता है , यह दिन नर्स के कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इंटरनॅशनल कॉउन्सिल ऑफ़ नर्सेस ने 1974 मेमे नर्स डे मानाने की घोषणा की थी।इस दिन को मानाने की प्रेरणा ब्रिटश नर्स और समाज सुधारक फ्लोरेंस नाइटिंगेल , इन्होने स्वस्थ्य क्षेत्र के सुधर के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिए।  आज के दिन इनका जन्म हुआ था।  इसीलिए यह दिन अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

14 मई – मातृ दिवस (MOTHERS DAY)

यह दिन हर साल 14 मई को मनाया जाता है ,यह मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।  यह  माँ को सम्मान और आदर देने के लिए मनाया जाता है।  जैसा की सभी जानते है की माँ भगवन का रूप होती है , भगवान् हर जगह नहीं जा सकते इसलिए उन्होंने माँ बनायीं। माँ का महत्व सभी के जीवन  महत्वपूर्ण होता है।  माँ के बारे में तो जितना कहा जाए उतना कम है।

15 मई – अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस ( INTERNATIONAL FAMILY DAY)

विश्व भर में हर साल 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। यह दिन पारिवारिक एकता और खुशहाली के लिए मनाया जाता है।  हर साल मई के महीने में मनाये जाने वाले इस परिवार दिवस को संयुक्त परिवार के महत्व और जीवन में परिवार की ज़रूरत के प्रति लोगो में जागरूकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है।  इसकी शुरुवात 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की वैश्विक समुदाय परिवारों को जोड़ने के रूप में हुआ था। परिवार दिवस का प्रतीक चिह्न एक हरे रंग का गोल घेरा है जिसके अंदर एक घर बना हुआ है जिसमे एक दिल बना हुआ है जो समाज का केंद्र यानी परिवार को दर्शाता है ,यानि परिवार के बिना समाज अधूरा है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

17 मई – विश्व दूरसंचार दिवस (WORLD TELECOM DAY) 

 हर वर्ष 17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुवात 17 मई 1865 में हुई थी परन्तु आधुनिक समय में इसकी शुरुवात 1969 में हुई थी। इस आधुनिक समय में फ़ोन , इंटरनेट लोगो की ज़रुरत बन चुकी है। आज लोग अपने जीवन की कल्पना इसके बिना नहीं कर सकते।  एक समय था जब लोग एक दुसरे से बात करने के लिए बोहोत कठिनाई होती थी , पर आज के समय में एक दूसरे से बात करना , एक देश से दोदरे देशो में बात करना बोहोत आसान हो गया है। यह सब केवल दूरसंचार की क्रांति से ही संभव हो पाया है।

22 मई – अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस (INTERNATIONAL BIOLOGICAL DIVIERSITY DAY)

22 मई यानि कि अंतर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस।  यह दिन धरती पर मौजूद जीव -जन्तुओ और पेड़ – पोधो के बीच के संतुलन को बनाये रखने के लिए मनाया जाता है , इस दिन की शुरुवात 1993 को हुई थी। इस दिन को विश्व जैव – विविधता संरक्षण दिवस भी कहा जाता है।  हमारे जीवन में जैव – विविधता का काफी महत्व है।   नैरोबी में 29 दिसंबर 1992 को हुए जैव – विविधता सम्मलेन में यह निर्णेय लिया गया था।  पर कई देशो द्वारा व्यवहारिक कठिनाइयां जाहिर करने के कारण इस दिन को 29  मई की जगह 22 मई को मानाने का निर्णय लिया गया। 

24 मई – राष्ट्रमंडल दिवस ( COMMON WEALTH DAY )

हर वर्ष 24 मई को रेष्ट्रमण्डल दिवस मनाया जाता है , सन्न 1901 में महारानी विक्टोरिया ने अपने जन्मदिन ये  तरह के संगठन के बारे में सोचा था और इनकी मृत्यु के 1 साल बाद पहली बार एम्पायर डे सन्न 1902 में आयोजित किया।  कुछ समय बाद 1958 में , हेरोल्ड मैकमिलन ने इसका नाम  बदल कर राष्ट्र मंडल दिवस कर दिए। इस को मानाने का उद्देश्य अपने पूर्वजो के बलिदान को भी याद करना है जो उन्होंने स्वतंत्रता हांसिल करने के लिए दिया था।  इस साल यानि 2023 में में राष्ट्रमंडल दिवस की थीम है , डिलिवरिंग ए कॉमन फ्यूचर।  इसका अर्थ है जलवायु परिवर्तन से लड़ने , ग्लोबल वार्मिंग कम करने और राष्ट्रों के बीच आर्थिक समझ में सुधार करना है।

31 मई – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (WORLD NO TOBACCO DAY)

हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगो के बीच उनकी सेहत को ठीक बनाये रखने से है।  लोगो को ऐसी चीज़ो से दूर करना जिनसे उनके स्वास्थय को हानि पोहोचति हो।  WHO ने इस दिन की शुरुवात 1987 में की थी।  1987  में तम्बाकू की वजह से होने वाली मौतों की वृद्धि को देखते हुए इसे एक महामारी माना गया।  इसके बाद पहली बार 7 अप्रैल 1987 को WHO की वर्ष गाठ पर इसे मनाया गया और  साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन का उद्देश्य तम्बाकू का सेवन न करने या तंबाकू का उत्पादन न होने से लोगो को जागरूक करना है।  इस वर्ष इस दिन की थीम है “ वी नीड फ़ूड , नॉट टोबैको।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
HomeGoogle News

Leave a Comment