Advertisements

वृक्ष हमारे मित्र पर निबंध हिंदी में | Trees our Best Friend Essay in Hindi

वृक्ष हमारे मित्र पर निबंध 200, 500, 1000 words (Trees our Best Friend Essay in Hindi, vriksh hamare sache mitra par nibandh)

हमारे जीवन में पेड़ पौधे अत्यंत आवश्यक हैं, वृक्ष हमारे सच्चे मित्र होते हैं।वृक्षों के बिना धरती पर मानव जीवन संभव नहीं है, पौधे हमें जीवित रहने के लिए प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

Advertisements

 पेड़ पौधे वातावरण को संतुलित बनाने में सहायक होने के साथ-साथ गर्मियों में हमें शीतल छाया भी प्रदान करते हैं, यह हमारे लिए कई तरह से काम आते हैं। हमारे द्वारा छोड़े गए कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करके वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

तो दोस्तों आइए आज हम आपको वृक्ष हमारे मित्र पर निबंध के बारे में जानकारी देंगे।

Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

वृक्ष हमारे मित्र पर निबंध हिंदी में (Trees our Best Friend Essay in Hindi)

प्रस्तावना-

मानव जीवन के लिए वृक्ष का होना अत्यंत आवश्यक होता हैं।वृक्ष हमारे सच्चे मित्र होते हैं, यह हमारे महत्वपूर्ण जीवन के लिए ऑक्सीजन देने के साथ-साथ वर्षा करने तथा पेड़ पौधे को हरे-भरे बनाये रखने में भी सहायक है। प्रकृति में पेड़ निस्वार्थ होकर हमें जीवन दान देते हैं।

हमारे निजी जीवन में भी पेड़ पौधे कई तरह से काम आते हैं, पेड़ों से हमें लकड़ियां प्राप्त होती हैं और साथ ही पेड़ों के द्वारा बनाई गई कुर्सियां, मेज, दरवाजे, खिड़कियां आदि पेड़ों से बनी चीजें हमारे काम आती हैं।

 हम सभी जानते हैं कि हमारे भारतीय संस्कृत में पेड़ों की  पूजा की जाती है, क्योंकि पेड़ों में देव का वास होता है।इसलिए हमारे देश में कई सारे पेड़ों की पूजा की जाती है। जैसे-तुलसी, नीम, पीपल, बरगद आदि।

वृक्ष हमारे मित्र पर निबंध हिंदी में | Trees our Best Friend Essay in Hindi

वृक्षों का महत्व-

वृक्ष से हमें कई सारी उपयोगी वस्तुएं और पदार्थ प्राप्त होते है। वृक्षों से ही हमें खाद्य पदार्थ, पीने योग्य पानी,  फल, आदि प्राप्त होते हैं।

हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत ही महत्व होता है, वृक्षों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। वृक्षों से हमें अनेक प्रकार का लाभ भी प्राप्त होता है जो निम्नलिखित इस प्रकार हैं –

  • वृक्ष हमें कई प्रकार की आवश्यक और लाभदायक पदार्थ प्रदान करते हैं। जैसे-औषधि, फूल, फल, ईंधन और चारा आदि।
  • वृक्षों पर कई सारे उद्योग भी आश्रित हैं, कई प्रकार की औषधियां, तेल, भवन निर्माण उद्योग, खाद्य पदार्थ आदि।
  • हमारे मन को प्रसन्नता और शांति वृक्षों के प्राकृतिक दृश्य से होता है।
  • वृक्ष वर्षा को आकर्षित करते हुए बाढ़ को रोकने में हमारी बहुत मदद करते हैं। और साथ ही पर्यावरण को भी संतुलित करते हुए हमारे लिए उपयोगी मिट्टी को क्षरण करते हैं।

वृक्ष काटने का नुकसान-

वृक्षों की कटाई से जीवन में हमें कई सारी समस्याओं का सामना करने के साथ-साथ कई सारी घातक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-बाढ़, सूखा, बारिश आदि।

अगर वनों की कटाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो एक दिन मानव जीवन खतरे में आ जाएगा और जीने के लिए हमें ऑक्सीजन भी नहीं मिलेगा।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

वर्तमान समय में वाहन के धुए से बढ़ते प्रदूषण को वृक्ष अपने अंदर अवशोषित करके हमे ऑक्सीजन प्रदान करता है। जो हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।

वनों की कटाई पूरी धरती के लिए घातक साबित हो सकती है। और साथ ही हमारे लिए भी गंभीर समस्या बन सकती है, इसलिए हमें वनों की कटाई पर नियंत्रण पाना अत्यंत आवश्यक है।

इन्हें भी जाने:-

वृक्षों के बारे में कुछ आवश्यक तथ्य-

वृक्ष हमारा निस्वार्थ  होकर सहायता करते हैं, वृक्षों पर लगे फल व आकर्षक फूल हमारे मन को एक अलग ही खुशी और शांति प्रदान करता है। वृक्ष प्रदूषण को दूर करके पर्यावरण को शुद्ध बनाने में सहायक होता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

कई प्रकार से वृक्ष हमारे लिए आवश्यक होता है, वृक्षों से ही बाढ़ और मिट्टी के कटान पर नियंत्रण पाया जाता है। वृक्षों के कुछ आवश्यक तथ्य इस प्रकार है-

वृक्ष हमें क्या देते हैं?

वृक्ष हमें खाने के लिए भोजन, फल, फूल, तेल, सब्जियां, घास, औषधियां आदि पदार्थ देने के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध बनाने में भी सहायक होते है।

वृक्ष हमारे लिए क्यों जरूरी हैं?

वृक्षों के द्वारा हमें भोजन, रहने के लिए घर व ऑक्सीजन प्राप्त होता है, वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से उपयोगी और लाभकारी भी है। जो इस प्रकार है-

  1. ओजोन परत को सुरक्षित बनाने में वृक्ष का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
  2. भारतीय संस्कृति में पेड़ों की पूजा की जाती है, क्योंकि पेड़ों में देवों का वास होता है। और पेड़ इधन का भी प्रमुख साधन होता है।
  3. पेड़ों से हमें उपयोगी और आवश्यक जड़ी बूटियां प्राप्त होती हैं जो दवाई बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
  4. वृक्षों के द्वारा हमें स्वादिष्ट फल, भोजन, लकड़ी, और कई आवश्यक पदार्थ प्राप्त होता है।
  5. गर्मियों में वृक्षों से हमें शीतल छाया का आनंद मिलता है, और वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखता है।

एक पीपल का पेड़ कितना अक्सीजन देता है?

पीपल का पेड़ एक ऐसा वृक्ष है जो हमें 24 घंटा ऑक्सीजन प्रदान करता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पीपल के वृक्ष अत्यंत उपयोगी होते हैं, क्योंकि पर्यावरण संरक्षण में इन वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

भारतीय संस्कृति में पेड़ों की पूजा की जाती है, उन्हें वन देवता के रूप में पूजा जाता है। तुलसी और नीम के पेड़ को औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है।

नीम 75 फ़ीसदी,तुलसी 95, बरगद 80, और पीपल का वृक्ष 100 फ़ीसदी ऑक्सीजन देता है।

वृक्षोन्मूलन अर्थात् वृक्षों को काटने से होने वाली हानियां –

हरे -भरे पेड़ पौधे प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाते हैं। हम सभी को मिलकर वनों की कटाई पर नियंत्रण करना चाहिए क्योंकि यह हमारे लिए एक गंभीर समस्या बन सकती हैं।

वनों की कटाई से हमें कई प्रकार की हानिया व समस्या होती हैं जो निम्नलिखित इस प्रकार है-

  • वनों की कटाई से वातावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा और वर्षा की कमी होगी।
  • जिन इलाकों में वृक्ष की कमी है, वहां वर्षा कम होता है। और साथ ही जीव-जंतुओं को कई सारी हानिया होंगी।
  • धरती का तापमान वनों की कटाई की वजह से बढ़ता जा रहा है।
  • मनुष्य को कई सारी आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है, मौसम काफी समय निश्चित नहीं है।
  • वनों की कटाई से प्रदूषण फैलता जा रहा है जिससे मानव जीवन के लिए गंभीरता बढ़ती जा रही है।

उपसंहार-

हम सभी को वृक्षारोपण करते हुए वृक्षों के महत्व को समझना चाहिए। क्योंकि वृक्ष हमारे लिए बहुत आवश्यक है, यह हमारे सच्चे मित्र हैं।

वृक्षारोपण के लिए हमें सभी नागरिक को जागरूक करना चाहिए। पृथ्वी पर वातावरण संतुलित बनाए रखने के लिए हमें पेड़ पौधे हमेशा लगाते रहना चाहिए।और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।

वृक्ष मानव जीवन के लिए सच्चे मित्र का कार्य करते हैं, तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम भी अपना कर्तव्य करें और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं।

महत्वपूर्ण दिवस पर निबंध, इतिहास, महत्व
1विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
2विश्व पर्यावरण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
3विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
4विश्व ओज़ोन दिवस कब मनाया जाता है?
5राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण व निबंध
6राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण व निबंध

Leave a Comment