होली की शुभकामनाएं, अनमोल विचार, शायरियां और कविताएं (Poem on Holi Festival 2026 Holi Quotes, Wishes In Hindi, Holi Par Shayari. Quotes on Holi in hindi)
Holi Quotes & Shayari in Hindi: होली का त्यौहार भारत में मनाए जाने वाले सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक है।
होली के त्यौहार को “रंगों का त्यौहार” भी कहा जाता है और यह साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, इसलिए इस त्यौहर को “फगुआ” और “रंग पंचमी” के नाम से भी जाना जाता है।
रंगो के इस खास त्यौहार के मौके पर लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाते हैं। होली के दिन गुजिया खाने का प्रचलन बहुत सालों से चला रहा है होली के विशेष अवसर पर हर घर में विशेष प्रकार के पकवान पकाए जाते हैं जिसमें गुझिया (Holi Quotes & Shayari in Hindi) भी एक है।
होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गले से लगाते हैं और आपस में प्यार बांटते हैं। होली के दिन जो लोग घर से दूर या फिर कहीं बाहर होते हैं वह अपनों को “होली पर कोट्स शायरी और कविता” के माध्यम से एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं।
इस बार होली का त्यौहार बुधवार 04 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। संपूर्ण देश में होली को लेकर बहुत तेजी से तैयारी शुरू हो गई है। होली के दिन देश भर में लोग अपने दोस्तों प्रियजनों और रिश्तेदारों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए कोट्स की तलाश करते हैं।
अगर आप भी अपने दोस्तों, प्रियजनों और रिश्तेदारों को शायराना अंदाज में होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं (Holi Wishes In Hindi) भेजना चाहते हैं तो नीचे हम आपके लिए लेकर आए हैं, होली पर कोट्स कविताएं और शायरियां (Happy Holi Wishes, Quotes & Shayari In Hindi)
- होलिका दहन कब है? होलिका का समय 2026 शुभ मुहूर्त
- महिला दिवस पर विशेष : भारतीय इतिहास की 10 महान महिलाएं
विषय–सूची
हैप्पी होली की शुभकामनाएं (Happy Holi Quotes & Shayari in Hindi)
नए रंगों की नई शाम आने वाली है।
नई खुशियों का पैगाम लाने वाली है।
इन खुशियों को अपने जहन में बसाना है।
इन्हीं रंगों से अबकी सबको रंगे जाना है।।
हैप्पी होली 🤭

रंग आंखों को यूं लुभाते हैं!
हम सब और भूल जाते हैं!!
आईए मिलकर एक साथ हम!
अबकी रंग पंचमी मानते हैं!
HAPPY HOLI ❣️
उड़ रहे है चारों तरफ अबीर और गुलाल!
रंगते जा रहें है लोग एक दूसरों के गाल!
आपके भी रह न जाए कोई भी मलाल!
उत्साह से सब होली मनाइए इस साल!!
HAPPY HOLI ❣️

बरस रही है देखो यारों रंगों की फुहार! बरस रहा है देखो यारो अपनों का प्यार! मिलकर चलो मानते हैं हम होली का त्यौहार! रंग लगाते एक दूजे को सदा और बांटते प्यार! Happy Holi To All Of You!
रंग बिरंगा आया देखो होली का त्यौहार! बरस रही है खुशियां हर घर बरस रहा है प्यार! इस होली के रंग में रंगता जाए हर परिवार! आप सभी को मुबारक हो यह होली का त्यौहार!
हैप्पी होली की शुभकामनाएं (Happy Holi Wishes In Hindi)
प्यार के रंगों से भर कर पिचकारी,
होली मनाएगी यह दुनिया सारी।
हम भी रंग जाएंगे अपनों के रंग,
होली मनाएंगे अपनों के संग।
भगवान करें इस बार यह रंगों का त्योहार आपकी जिंदगी में खुशियों के नए रंग भर दे।
मेरी तरफ से आपके पूरे परिवार को और आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
होलिका दहन में आपके सारे दुख दर्द जलकर राख हो जाएं, होली के रंग आपके जीवन को खुशहाल और रंगीन बना दें ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है!
रंगो के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

खूबसूरत रंगों की आई है बहार, चारों तरफ फैली है खुशियां और प्यार। आओ चलो रंगकर एक दूसरे को यार, हम भी मना लें रंगो का त्यौहार! Happy Holi Dear Friends!
गुलाल जाकर लिपटे हैं उनके गालों से,
उनके चेहरे पर रंगों ने खलल डाला है।
नजर मिला लें एक दफा तो नशा चढ़ जाए,
उनकी आंखें, आंखें नहीं मधुशाला है।।
– सौरभ शुक्ला
रंगों में रंग देंगे खुशियां और प्यार।
ऐसे मनाएंगे होली का त्योहार।।
हैप्पी होली।

खुशियों की महक, रंगों की बहार,
दिल में हो सबके लिए खट्टा मीठा प्यार।
होली है कुछ दिन में आने को तैयार,
खुशियों से रंग जाए आपका पूरा संसार।।
हैप्पी होली।।
फिर से जुटेगी यारों की टोली।
जमकर होगी आंख मिचौली।
खुशियों से ईश्वर भर दे सबकी झोली।
मेरी तरफ से आपको हैप्पी होली।।
होली का हर रंग सुहाना,
इन रंगों में रंग रंगते जाना।
दुआ यही है रब से मेरी,
हमेशा तुम यूं ही मुस्काना।
Happy Holi!

प्रकृति ने बनाए हैं जितने भी रंग,
सिमट जाएं आप की खुशियों के संग।
खुशियां हों आपकी रंग-बिरंग,
होली मुबारक हो रंगों के संग।।
होली पर कविता…. उड़ रहे हैं अबीर गुलाल, अबकी होली में (Happy Holi Poem in Hindi)
होली की हार्दिक शुभकामनाएं (Holi Wishes In Hindi)
उड़ रहे हैं अबीर गुलाल, अबकी होली में!
रंग बिखरे हैं सुर्ख लाल, अबकी होली में!
उसकी कातिल अदाएं पूछो मत,
खुशबू से सने हैं बाल, अबकी होली में!
भांग का है नशा चढ़ा लेकिन,
वही ऐंठन भरी है चाल अबकी होली में!
बड़ी ख्वाइश है हांथ छू लें उसे,
और फिर रंग दे उसके गाल अबकी होली में!
वह मेरे सामने है और मैं बेकाबू हूं,
चाहिए अब तो कुछ कमाल अबकी होली में!
उड़ रहे हैं अबीर गुलाल, अबकी होली में!
रंग बिखरे हैं सुर्ख लाल, अबकी होली में!
-सौरभ शुक्ला

होली पर शायरी (Holi Par Shayari in Hindi)
जब से तेरे रंग में रंगे जाना, कोई और रंग रास ना आया। जिंदगी में बहुत से लोग मिले, लेकिन कोई तुझसा खास ना आया।
सारी दुनिया के रंग फीके हैं,
एक तेरा रंग चढ़ गया जब से!
Happy Holi
रंग तो रंग है चढ़ता है उतर जाता है,
इश्क का रंग पर जब हद से गुजर जाता है।
लाख कोशिश करें मिटाने की नहीं मिटता,
फीका पड़ता ही नहीं और चढ़ता जाता है।।
हैप्पी होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Holi! इश्क का रंग सफ़ेद नहीं होता, बल्कि की इश्क का रंग एक ऐसा रंग है, जिसमें दुनिया और प्रकृति के हर रंग की झलक होती है। Happy Holi! बड़ी ख्वाहिश थी तेरे संग मनाऊं होली, सुना है यार तुझे गुलाल से एलर्जी है!
Funny Happy Holi! रंग जाता मैं तेरे रंग में इस होली पर, छूने पाता जो तेरा अंग मैं इस होली पर। कहीं छुप कर फेंक देता गुम्बारे तुझ पर, ऐसे करता तुझे तंग मैं इस होली पर। मेरे हाथों की तड़प दिल को भी सुकून मिले, लगा देता तुझे जो रंग मैं इस होली पर। बड़ा अफसोस है, गिला भी है, और चाहत भी, काश होते जो तेरे संग हम इस होली पर। Happy Holi! बिन तेरे होली भी फीकी सी हो गई जाना, रंग तो लगते हैं पर फीकापन नहीं जाता! Happy Holi! बहुत महसूस कर रहा हूं तुझे, खुद में इस रंग भर रहा हूं तुझे! आज होली है और तू पास नहीं, मैं बहुत याद कर रहा हूं तुझे!
Happy Holi!
तुम्हारी अहमियत मेरे लिए किसी रंग से कम नहीं थी। तुम वह रंग हो जिसने मेरी खाली तस्वीर को पूरा किया। तुम्हारे रंग में रंगने के बाद ही मेरी तस्वीर में खूबसूरती आई। तुम्हारा रंग होली का रंग नहीं है जो होली के अगले दिन छूट जाता है, तुम्हारा रंग शाश्वत है।
मैं रोज तुम्हारे इस रंग में रंगता हूं तुम्हारे साथ मेरा बिताया हुआ हर पल, हर दिन होली है!
Happy Holi!
तुमसे बिछड़ने के बाद मुझे पता चला कि फीकापन क्या होता है? तुम्हारी मौजूदगी बिलकुल एक रंग जैसी थी, जिसके ढलने के बाद मैं फीका पड़ गया। तुम्हारी गैर मौजूदगी में मैं कभी दिल से होली ना मना सका क्योंकि मैंने बस एक रंग में रंगा खुद को और वह था तुम्हारा रंग!
Happy Holi shayari in hindi
"रंग और खुशबू से जुदा हुए फूल!"
तुम्हारा ना होना बिल्कुल वैसा ही है जैसे रंग और खुशबू से जुदा हुए फूल! जिन्हें सिर्फ मसला जा सकता है! ना चढ़ाया जा सकता है, ना सजाया जा सकता है।
रंग और खुशबू से हीन पुष्प की पंखुड़ियां ना कभी संवारी जाती हैं और ना ही उन्हें किसी किताब के पन्नों में दफनाया जाता है। ऐसे फूल सिर्फ भ्रम बनाए रखने के लिए साथ रखे जाते हैं।
अब भला वह फूल भी कोई फूल है? जो बेरंग हो जिसमें कोई खुशबू ही ना हो! बेशक वह कोई फूल नहीं हो सकता और अगर होगा भी तो कोई कागज का फूल!
लेकिन कागजी फूलों की एक ख़ास बात कहूं... ऐसे फूलों में भले रंग और खुशबू हो ना हो, फूल के जज्बात जरूर होते हैं, जो समर्पित होना चाहते हैं किसी की भेंट में! उमंगों की किरण से खिलना चाहते हैं, और आखिर में मुरझा भी जाते हैं! तब कोई अंतर नहीं रह जाता, रंग और खुशबू के नगीनों से जड़े फूल भी कागज़ी फूल बनकर रह जाते हैं।
– सौरभ शुक्ला
तो दोस्तों इस लेख के जरिए आज हमने आप को होली पर कोट्स शायरी और कविता (Holi Wishes, Quotes & Shayari In Hindi) के बारे में बताया। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा।
इन्हें भी पढ़ें–