Kargil Vijay Diwas Quotes & Wishes in Hindi: आज है कारगिल विजय दिवस कोट्स के जरिए जगाए देशभक्ति, करें शहीदों को याद।

Advertisements

Kargil Vijay diwas Quotes & Wishes In Hindi, Kargil Vijay Diwas Wishes in Hindi – Kargil Vijay Diwas Quotes in Hindi – Kargil Vijay Diwas Poem & Wishes Quotes Images 2023,

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

Kargil Vijay Diwas Quotes & Wishes In Hindi: 26 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्व रखता है क्योंकि इस दिन को प्रति वर्ष कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। 26 जुलाई के दिन ही भारतीय सेना की शौर्य पराक्रम के सामने पाकिस्तान कि सेना को घुटने टेकने पड़े और कारगिल युद्ध में भारत की विजय हुई।

आज 26 जुलाई 2023 का दिन है तथा पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Advertisements

यह युद्ध भारत पाकिस्तान के बीच जम्मू कश्मीर की कारगिल में लड़ा गया था जिसमें कई भारतीय वीर जवान शहीद भी हो गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह युद्ध लगभग 2 महीने तक चला था लेकिन अंततः भारत ने पाकिस्तान को इस युद्ध में धूल चटा दी और भारतीय सेना विजई हुई।

इसीलिए इतिहास में इस दिन का महत्व कायम बनाए रखने के लिए तथा कारगिल युद्ध में भारतीय वीरों की शहादत को सदैव याद रखने के लिए हर साल 26 जुलाई का दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन भारत ने कारगिल में पाकिस्तान से युद्ध में विजय प्राप्त की इसीलिए इसे कारगिल विजय दिवस कहा जाता है। आज 26 जुलाई 2023 को भारत के उन्ही वीरों की शहादत में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है जिन्होंने भारत माता की लाज बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर भारतीय लोग कारगिल विजय दिवस में वीरों की शहादत को याद रखने के लिए एक दूसरे को कारगिल विजय दिवस पर कोट्स, पोस्टर, स्लोगन और विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।

अगर आप भी कारगिल विजय दिवस पर स्टेट्स लगाकर वीरों की कुर्बानी को शहादत देना चाहते हैं तथा उन्हें याद करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कोट्स से कारगिल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

26-July-Kargil-Vijay-Diwas-Quotes-&-WIshes-in-hindi

कारगिल विजय दिवस पर सुविचार एवं शुभकामनाएं (Kargil Vijay Diwas Quotes & Wishes In Hindi)

जग से प्यारी तेरी मिट्टी,
सबसे प्यारा तेरा नाम!

निज कोख से वीर जने हैं,
भारत मां तुझे सलाम!

कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को शत शत नमन!
दिल में शहादत का तूफान रखते हैं,
अपने देश की मिट्टी का गुमान रखते हैं!

वक्त आए कभी तो आजमा लेना,
भारतीय सैनिक हथेली पर जान रखते हैं!

कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में शहीद सभी वीरों को शत शत नमन।
ना तन चाहिए ना ही धन चाहिए,
ताउम्र के लिए बस वतन चाहिए!

जिंदगी है हमारी वतन के लिए,
जब मरूं तो तिरंगा कफ़न चाहिए!

कारगिल युद्ध के वीर शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
जब तलक यह मेरी जिंदगानी रहे,
इस वतन में मेरी एक कहानी रहे!

कुर्बान हो जाऊं इस तिरंगे की शान में,
मेरे देश के नाम यह जवानी रहे!

भारतीय वीरों को शत शत नमन!
दुनिया करती है सलाम,
जय हो भारत के जवान!

दुश्मन को तुमने धूल चटाई,
भारत मां की आन बचाई!

हम सबका तुम्हें सलाम,
जय हो भारत के जवान!
वतन पर जो उठी गर्दन,
तो उसको खींच देंगे हम!

जब मां बलिदान मांगेगी,
लहू से सींच देंगे हम!

कारगिल विजय भारतीय सैनिकों को शत शत नमन।
आज पूरा भारत कारगिल विजय दिवस मना रहा है,
लेकिन शायद बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि इस विजय दिवस के पीछे भारतीय वीर सैनिकों की शहादत छिपी हुई है। कारगिल युद्ध में तकरीबन 500 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और 1000 से भी ज्यादा सैनिक घायल थे।

भारत माता के ऐसे वीर जवान सैनिकों को ह्रदय से  प्रणाम।
सभी भारतीय एक नजर आते हैं,
इस मिट्टी का रंग ही ऐसा है!

भारत माता को अपनी शहादत चढ़ाते हैं,
शहीदों की पूजा का ढंग ही ऐसा है!

कारगिल विजय में बलिदान हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि तथा शत शत नमन।

तो दोस्तों आज इस लेख के जरिए हमने आपको Kargil Vijay Diwas Quotes & Wishes In Hindi पर सुविचार के बारे में बताया। उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आप सभी को पसंद आया होगा।

Hindikhoji.net की तरफ से आप सभी को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं। कारगिल विजय दिवस में जिन शहीदों ने अपनी शहादत दी उन्हें हम दिल से नमन करते हैं। हमें अपने वीरों की शहादत सदैव याद रखनी चाहिए।

निबंध-

Leave a Comment