Advertisements

विश्व जल दिवस 2023 पर निबंध, कब और क्यों मनाया जाता है? क्या है महत्व, थीम 2023 और इतिहास | Essay on World Water Day history 2023 theme in hindi

विश्व जल दिवस २०२३ थीम, महत्व और इतिहास क्या है?, विश्व जल दिवस पर निबंध (Facts, World Water Day history 2023 theme in hindi)

22 मार्च को पूरे विश्व में विश्व जल दिवस मनाया जाता है। सभी विकसित देशों में सुरक्षित जल और स्वस्थ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना विश्व जल दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य है। इसीलिए 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

Advertisements

विश्व जल दिवस के रूप में इस अभियान की शुरुआत 1993 में हुई थी। यह दिवस जल संरक्षण के महत्व पर जोर देता है। विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि लोगों में पीने योग्य स्वस्थ जल का महत्व, जल संरक्षण और आवश्यकता का महत्व बताया जा सकें। प्रत्येक वर्ष एक नई थीम के साथ जल दिवस मनाया जाता है। आइए आज आपको विश्व जल दिवस के बारे में बताते हैं।

विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता ह।  विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य सभी विकसित देशों में सुरक्षित एवं स्वस्थ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है। इसके अलावा विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण का महत्व, आवश्यकता और पीने योग्य स्वस्थ जल का महत्व बताना भी है।

विश्व जल दिवस मनाने की पहली पहल वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम तथा पर्यावरण पर बैठक रियो डी जेनेरियो ब्राजील में किया गया था।

सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया और इस दिवस का नाम विश्व जल दिवस रखा गया।

विश्व जल दिवस का संक्षिप्त विवरण (World Water Day in hindi)

विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है?स्वस्थ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना
विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?22 मार्च
विश्व जल दिवस को मनाने की पहलसंयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में रियो डी जेनेरियो ब्राजील द्वारा
पहली बार कब शुरु हुआ?22 मार्च 1993
कहां- कहां मनाया जाता है।भारत सहित पूरे विश्व में
विश्व जल दिवस की थीम 2023अक्स्लेटरिंग चेंज
विश्व जल दिवस-Essay-on-world-water-day-in-hindi

विश्व जल दिवस २०२३ थीम क्या है?

विश्व जल दिवस के अवसर पर हर वर्ष 22 मार्च के लिये एक थीम निश्चित की जाती है 2023 में जल दिवस Accelerating Change यानि ‘‘त्वरित परिवर्तन’’ इस साल की थीम को चुना गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वस्तर पर पानी के सरंक्षण के लिये किये जा रहे आंदोलनों में तेजी लाना और लोगों को इसके महत्व के बारे में पूर्ण जानकारी देना हैं।

2020 Themeजल अैर जलवायु परिवर्तन (Water and Climate Change)
2021 Themeपानी का मूल्यांकन (Valuing Water 2021 Theme)
2022 Themeभूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना (Groundwater: Making The Invisible Visible 2022 Theme)
2023 Themeअक्स्लेटरिंग चेंज (Accelerating change world water day 2023 Theme)

विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है?

दोस्तों हम सभी जानते हैं । कि जल के बिना धरती पर मानव जीवन संभव नहीं है जल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पहले के समय में हर गांव में कई सारे तालाब, हर घर के सामने कुमार रहता था सभी लोग कुएं से पानी निकाल कर पिया करते थे।

बारिश के समय में हर गांव जल मग्न हो जाया करता था परंतु वर्तमान समय में नदियां सूख जाते हैं, तालाब बहुत कम रह गए हैं। जिससे स्वच्छ जल का संरक्षण नहीं हो पा रहा है इसलिए इस समस्या से बाहर निकलने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व जल दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

हम सभी जानते हैं “जल ही जीवन है”जल संरक्षण का महत्व बढ़ाने के लिए और पानी की आवश्यकता समझाने के लिए 22 मार्च को प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

सुरक्षित और स्वच्छ जल दुनिया के सभी विकसित देशों में उपलब्धता सुनिश्चित करवाना ही विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य है यह दिवस स्वच्छ जल संरक्षण पर भी जोर देता है।

विश्व जल दिवस का इतिहास-

वर्ष 1992 में विश्व जल दिवस का संयुक्त राष्ट्र विकास और पर्यावरण पर सम्मेलन जिस वर्ष रियो डी जेनेरियओ में हुआ था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उसी वर्ष विश्व जल दिवस के लिए एक प्रस्ताव अपनाया और वर्ष 1993 से इस दिवस को मनाना शुरू किया गया। विश्व जल दिवस 22 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दिवस सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ जल संरक्षण महत्व को बढ़ाने के लिए इस दिन को एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।

अन्य समारोह और कार्यक्रम बाद में इसमें जोड़ा गया इस साल 22 मार्च से 24 मार्च तक 2023 में संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन न्यूयॉर्क में किया जाएगा। “सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के अधिकार” 2010 में United Nations ने मानव अधिकार के रूप में मान्यता दी थी।

विश्व जल दिवस इस वर्ष लोगों का ध्यान जल संरक्षण और जल के महत्व की तरफ आकर्षित करने के लिए मनाया जाएगा।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

विश्व जल दिवस का महत्व-

हम सभी जानते हैं जल के बिना धरती पर मानव जीवन संभव नहीं है जल ही जीवन है पानी की कमी से प्रकृति की समस्या बढ़ती ही जाती है विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य भारत के सभी लोगों को जल संरक्षण के महत्व, आवश्यकता, और जल संरक्षण मुद्दों की तरफ प्रेरित करने और लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

हमारे देश में आए दिन जनसंख्या बढ़ती ही जा रही है जिससे स्वच्छ जल की कमी हो रही है कई जगहों पर पानी की कमी से लोगों की मृत्यु भी हुई है इसलिए हमें लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिवस को मनाना और बढ़ावा देना चाहिए इस समय पानी एक गंभीर समस्या बन चुका है कई जगहों पर पानी की कमी से किसान भी आत्महत्या कर रहे हैं अत्यधिक कृषि पर भारत की अर्थव्यवस्था निर्भर है और कृषि जल की कमी से दिन पर दिन भी कम होती जा रही है।

इस समय बारिश की कमी से खेती भी बहुत कम हो रही है इसलिए हमें जल का अधिक बचाव करना चाहिए व्यर्थ में जल को बहाना नहीं चाहिए जल का उचित उपयोग करें अगर हम जल का सही उपयोग सही तरीके से नहीं करेंगे तो यह समस्या बढ़ती ही जाएगी और आने वाली पीढ़ी के लिए यह विकट समस्या होगी।

विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य –

विश्व जल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारत के लोगों को जल संबंधित मुद्दों की तरफ जागरूक करने का है दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य, मिश्र, बांग्लादेश, जर्मनी, पाकिस्तान, यूएस, भारत आदि देशों द्वारा मनाया जाता है। जल संरक्षण महत्व पर विश्व जल दिवस केंद्रित है।

स्वच्छ जल संरक्षण के प्रोत्साहन के लिए एजेंसी और यूएन सदस्य राज्य गैर सरकारी संगठन और एनजीओ भी जल की जटिल समस्या पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कार्य कर रही हैं इस दिन कार्यक्रम मनाते समय जनता के सामने जल संबंधी समस्या को उजागर किया जाता है और उन्हें बताया जाता है कि किस तरह स्वच्छ जल लोगों की पहुंच से दूर और कमी हो रही है।

HomeGoogle News

FAQ

विश्व जल दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

पहली पहल वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के कार्यक्रम में पर्यावरण पर बैठक रियो डी जेनेरियो ब्राजील में किया गया था। पहली बार इसे अधिकारिक रुप से 22 मार्च सन 1993 में मनाया गया।

विश्व जल दिवस 2023 Theme क्या है?

त्वरित परिवर्तन “Accelerating change”

निबंध-

Leave a Comment