Advertisements

पानी की बचत कैसे करें?, जल संरक्षण पर निबंध हिंदी में | Save Water Essay in Hindi

पानी की बचत कैसे करें पर निबंध, जल संरक्षण पर निबंध, विश्व जल दिवस कब है?, जल संरक्षण कैसे करें, जल संरक्षण के उपाय, जल संरक्षण पर निबंध प्रस्तावना सहित (Save Water Essay in Hindi, World Water Day, Jal sanrakshan Per Nibandh, Essay on Save Water Essay Hindi) पानी की बचत कैसे करें?

जल संरक्षण पर निबंध- जल के बिना मानव जीवन संभव नहीं है जल हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है हमारा कर्तव्य है कि हम जल को बचाए। क्योंकि धरती पर पेड़ पौधे, जीव जंतु, प्रकृति बिना जल के संभव नहीं है बिना जल के धरती पर हम मानव जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है

Advertisements

तो आइए आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको जल संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से देंगे जो हमारे मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है।

जल के उपयोगी इस्तेमाल एवं जलसरंक्षण हेतु प्रत्येक वर्ष विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाते हैं। पहली बार यह दिवस सन 1993 में ब्राजील के रियो द जेनेरियो के संयुक्त राष्ट्र सम्मेल में मनाया गया था।

निबंध-

प्रस्तावना –

जल एक प्राकृतिक संपत्ति है जल के बिना धरती पर मानव जीवन संभव नहीं है जल के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते क्योंकि जल हमारे लिए अमूल्य है वैसे तो 70 % भाग धरती पर जल का है जिसमें 1% पीने योग्य उपयोगी जल ही है इसलिए जल संरक्षण करना बहुत ही जरूरी है।

जलवायु का परिवर्तन जल की समस्या बढ़ने के कारण होता है जिसके कारण हमारे जीवन में जल की समस्या उत्पन्न होती है इसी कारण अनेकों कार्य हमारे विश्व में जल संरक्षण के लिए किया जा रहा है भारत सरकार हमारे देश में अनेकों स्थान पर जल संरक्षण के लिए तालाब, नाहर और पोखरा का निर्माण करा रही है।

केवल पीने का पानी ही जल संरक्षण नहीं होता बल्कि वर्षा का भी पानी का संरक्षण करना चाहिए उसको अपने उपयोग में लाना चाहिए।

Save-Water-Essay-in-Hindi-Jal-sanrakshan-Nibandh

जल संरक्षण क्या है?

जल संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण उपाय जल संरक्षण है जल संरक्षण के माध्यम से हम जल को संरक्षित कर सकते हैं एक सीमित मात्रा में जल का उपयोग करना जल संरक्षण का मुख्य उपाय है। जल को स्टोर रखने के लिए जल संरक्षण करना अधिक आवश्यक है, हमारे वायुमंडल को भी जल संरक्षण की वजह से काफी लाभ होता है।

एक अहम भूमिका जल की वायुमंडलीय क्षेत्र में भी है बिना जल के वायुमंडल भी प्रदूषित हो जाएगा जिससे मानव जीवन संभव नहीं है इस कारण से कई सारे आंदोलन जल संरक्षण के सभी देशों की सरकार चला रही है।

पानी की बचत कैसे करें? जल संरक्षण के 10 उपाय-

जल संरक्षण की पहली शुरुआत हमें खुद से चालू करनी चाहिए और जल संरक्षण का सभी लोगों में अधिक से अधिक बढ़ावा करना चाहिए इसके लिए हमें कम से कम पानी का उपयोग अपने दैनिक गतिविधियों के लिए करना होगा क्योंकि एक बड़ा परिणाम हमारे द्वारा किए गए एक छोटा प्रयास दे सकता है। हम निम्नलिखित तरीकों से जल का संरक्षण कर सकते हैं जो इस प्रकार हैं –

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
  • वर्षा का जल व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए क्योंकि वर्षा का जल शुद्ध होता है हमें वर्षा के जल का संरक्षण करने के लिए तालाबों  और जलाशय बनवाना चाहिए जिससे हम वर्षा का जल संरक्षण कर सके।
  • भूमि प्रदूषण को बढ़ावा वन की कटाई से हो रहा है जिसके कारण भूगर्भ जल भी दूषित हो रहा है इसलिए हमें भूगर्भ जल का भी रक्षण करना चाहिए।
  • बर्तन धोने और स्नान करते वक्त अधिक जल व्यर्थ नहीं करना चाहिए और साथ ही नलको बहता भी नहीं छोड़ना चाहिए।
  • सागर के खारे पानी को मीठे पानी में विज्ञान की मदद से शुद्धिकरण करना चाहिए इसके साथ ही इसको कारखाना और कृषि के लिए उपयोग में ला सकते हैं।
  • हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए की शुद्ध जल में फैक्ट्री या कारखानों से निकला गंदा पानी ना मिलने पाये।
  • वर्षा जल संचयन के प्रोजेक्ट हमारे देश में ज्यादा से ज्यादा शुरू करना चाहिए और साथ ही यह भी ध्यान देना चाहिए कि कहीं कोई जल का पाइप या सार्वजनिक नल लिक तो नहीं कर रहा है अगर ऐसा है तो उसकी तुरंत मरम्मत करवाना चाहिए।
  • टपक सिंचाई पद्धति खेतों की सिंचाई के लिए उपयोग करना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए क्योंकि पेड़ पौधों की वजह से ही वर्षा होती है।
  • जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए हमें महिलाओं और बच्चों के लिए छोटे-छोटे अभियान चलाने चाहिए।
  • दैनिक कार्यों के उपयोग के लिए वर्षा का पानी भी उपयोग कर सकते हैं इसके लिए वर्षा जल संरक्षण के लिए घर के छत ऊपर टंकी बनवाना चाहिए।
  • पानी का फालतू उपयोग ना खुद करें और ना दूसरों को करने दे इसके लिए सभी घरों में पानी के मीटर लगवाना चाहिए जिससे पानी का व्यर्थ उपयोग ना हो।

जल संरक्षण की आवश्यकता-

दोस्तों जैसा कि हम सभी को पता है धरती पर अधिकांश जल समुद्र का है और समुद्र का जल खारा होता है इस समय बढ़ती जनसंख्या के कारण शुद्ध जल की अधिक कमी देखने को मिल रही है बढ़ती जनसंख्या की वजह से जल का उपयोग भी बढ़ गया है वर्षा ऋतु का चक्र ग्लोबल वार्मिंग के कारण समतल हो गया है।

एक सर्वे के अनुसार 13 वां देश भारत जल संकट से गुजरने वाला है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि 200000 आदमी भारत के जल की कमी के कारण अपनी जान गवा रहे हैं इसलिए हमें वर्तमान समय में जल संरक्षण की आ सकता अनिवार्य हो गई है। पृथ्वी पर जल के बिना कोई कारण संभव नहीं है जल के बिना फसल, बिजली, मानव जीवन, पेड़ पौधे कोई भी कार्य संभव नहीं है। इसलिए जल संरक्षण करना हमारा मुख्य कर्तव्य होता है हमें जल का सही और उचित उपयोग करना होगा।

जल संरक्षण क्यों जरूरी है?

बढ़ती जनसंख्या के कारण जल का उपयोग भी बढ़ता जा रहा है परंतु एक सीमित जल संग्रह हमारे पास बचा हुआ है जिसके कारण हमारे पास जल संरक्षण में एक मात्र उपाय है जिससे जल संकट से हम आने वाली पीढ़ी से बचा सकते हैं। अगर हम जल संरक्षण में देरी करेंगे तो जल का बहुत अभाव हमारे जीवन में हो जाएगा जिससे विकट समस्या मेरे जीवन में आ सकती है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

जल की कमी से मानव जीवन पर कई प्रकार से संकट आ सकते हैं उपवन, वन, पर्यावरण संतुलन आदि अनेक प्रकार के संकट आ सकते हैं जिसका एकमात्र उपाय जल संरक्षण है। पूरी जीव सृष्टि के लिए जल महत्वपूर्ण है इसलिए हमें जल संरक्षण की तरफ ध्यान देना अत्यंत जरूरी है। वरना आने वाली पीढ़ी के लिए अनेक प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कैसे करें जल संरक्षण-

हमारा एक छोटा सा प्रयास हमें बड़ा परिणाम दे सकता है और साथ ही जल संरक्षण के कई सारे तरीके हैं जिसे अपनाकर हम जल संरक्षण कर सकते हैं जो निम्नलिखित इस प्रकार है –

  • जल का दैनिक कार्यों में सही उपयोग।
  • तालाब, नदी का बचाव।
  • भूगर्भ जल का संरक्षण।
  • वर्षा का पानी संरक्षण करना ।
  • पेड़ पौधों को काटने से रोकना।
  • अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना।
  • गंदे पानी को स्वच्छ पानी में मिलने से रोकना।
  • जल का उचित उपयोग करना।

निष्कर्ष-

जल मनुष्य का जीवन आधार है जल के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है जल की कमी से कई जगहों पर विकट समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है जिसका एकमात्र समाधान जल संरक्षण है अधिक जल का दुरुपयोग करने से यह समस्या बढ़ती ही जा रही हैं इसका समाधान हम सभी को मिलकर करना होगा एक छोटा सा प्रयास हम सभी का जल की समस्या को दूर कर सकता है।

आज आपने इस पोस्ट के जरिए आपको जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी है उम्मीद करते हैं या जानकारी आपको पसंद आएगी इस पोस्ट के लिए कोई भी संदेश आपको देना रहे तो आप कमेंट बॉक्स के जरिए दे सकते हैं धन्यवाद!

HomeGoogle News

FAQ

जल संरक्षण क्यों आवश्यक है?

पृथ्वी पर 70 प्रतिशत जल मौजूद है लेकिन 1 प्रतिशत जल ही पीने योग्य है। बढ़ती हुई आबादी के कारण पर्यावरण में असंतुलन निरंतर बढ़ता जा है। जिसके साफ और पीने योग्य जल को सरंक्षित करना और उसके व्यर्थ की बरबादी को रोकना अति आवश्यक है।

विश्व जल सरंक्षण दिवस कब है?

विश्व जल दिवस 22 मार्च को हैं।

जल संरक्षण के 5 उपाय क्या हैं?

1. बर्तन धोने और स्नान करते वक्त अधिक जल व्यर्थ न करें।
2. भूगर्भ जल को सरंक्षित रखें।
3. सांफ जलाशयों (नदियों, तलाबों) में कारखानों, फ्रैक्ट्री के गंदे पानी को मिलने न दें।
4. खेतों की सिंचाई के लिए टपक सिंचाई पद्धति का उपयोग करें।
5. वर्षा के जल को सरंक्षित करें इसके लिये हम तालाबों पर बनायें, छतों की टंकियों में वर्षा के जल को एकत्रित करें।

निबंध

Leave a Comment