Advertisements

Chess World Cup 2023: जानिए कौन हैं रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा? जिन्होंने 18 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास हारकर भी जीता दिल, जीवन परिचय। R Praggnanandhaa Biography in Hindi

कौन हैं रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा? (R Praggnanandhaa Biography in Hindi) प्रज्ञानानंदा रमेश बाबू का जीवन परिचय जन्म, उम्र, परिवार, करियर एवं पुरस्कार, प्रज्ञानानंद और कार्लसन (FIDE Chess World Cup 2023 Runner Up R Praggnanandhaa life story in Hindi, His Family, Career, Awards, Praggnanandhaa Age, IQ, World Ranking, Rating, Praggnanandhaa Vs Magnus Carlsen News, Praggnanandhaa Which Number Grandmaster of India, World’s second youngest Chess Grandmaster)

Who is Grandmaster R Praggnanandhaa: रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा यह भारत का एक ऐसा नाम है जिससे आज भी बहुत कम भारतीय लोग परिचित हैं लेकिन विश्व स्तर पर आज यह व्यक्ति किसी पहचान का मोहताज नहीं है।

Advertisements

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नाम भारत के युवा चेस ग्रैंडमास्टर का है जो महज 18 साल की उम्र में आज Chess World Cup 2023 Final खेल रहे हैं।

महज 18 साल की उम्र में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदाने FIDE Chess World Cup 2023 में दुनिया के 3 नंबर खिलाड़ी एवं अमेरिका के ग्रैंडमास्टर Fabiano Caruana को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा दिया।

Who-is-R-Praggnanandhaa-Biography-In-Hindi-Chess World Cup 2023-player

इस समय वह मैगनस कार्लसन (Magnus Carlsen) के साथ चेस वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेल रहे हैं।

हालांकि 22 अगस्त 2023 को इस Chess World Cup Final मुकाबले का पहला मैच ड्रॉ हो गया था। Praggnanandhaa और Magnus Carlsen के बीच फाइनल का दूसरा मुकाबला बुधवार 23 अगस्त 2023 को हुआ लेकिन इस मुकाबले में भी कोई निष्कर्ष नहीं आया और ड्रा हो गया।

24 अगस्त 2023 को R Praggnanandhaa Vs Magnus Carlsen आमने सामने थे। आखिरकार R Praggnanandhaa को हराकर Magnus Carlsen FIDE Word Cup 2023 के विजेता बन गए हैं।

लेकिन Chess World Cup 2023 का फाइनल मुकाबला हार कर भी Praggnanandhaa ने एक नया इतिहास रच दिया है और विश्व में आज तक के सबसे कम उम्र के Fide विश्व कप उपविजेता बन गए हैं।

Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

महज 18 साल की उम्र में FIDE Chess World Cup 2023 उपविजेता का खिताब जीतना भारत और प्रज्ञानानंदा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी और आज पूरा भारत इस उपलब्धि के लिए उनकी सराहना कर रहा है। भले ही वह इस मुकाबले में हार गए लेकिन उन्होंने करोड़ों भारतवासियों का दिल जीत लिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2005 में जब नॉकआउट फॉर्मेट की शुरुआत हुई है तब से रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा Chess World Cup Final में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी हैं। लेकिन अब इसी के साथ उन्होंने सबसे कम उम्र के विश्व कप उप विजेता बनने का एक और नया रिकॉर्ड बनाया है।

चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आप सभी को रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा की जीवनी (R Praggnanandhaa Biography In Hindi) के बारे में बताते हैं।

French Footballer- काइलियन एम्बाप्पे का जीवन परिचय

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा कौन हैं? (Who is R Praggnanandhaa?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा एक भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर हैं।

प्रज्ञानानंदा तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई के रहने वाले हैं। 23 जून 2018 का दिन वह दिन था जब प्रज्ञानानंदा महज 12 साल 10 माह की उम्र में एक नया इतिहास रच दिया और वह भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर बन गए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा को चेस खेलने की प्रेरणा उनकी बड़ी बहन आर वैशाली (R Vaishali) से मिली।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

प्रज्ञानानंदा रमेश बाबू का जीवन परिचय (R Praggnanandhaa Biography In Hindi)

रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा 10 अगस्त सन 2005 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पैदा हुए थे।

उनके पिता का नाम के. रमेश बाबू एक बैंक अधिकारी हैं जबकि उनकी मां नगलक्ष्मी एक ग्रहणी महिला है।

आर प्रज्ञानानंदा की बहन आर वैशाली भी एक चेस ग्रैंडमास्टर हैं। साल 2021 में आर वैशाली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मास्टर के तौर पर उभरीं। हालांकि साल 2018 में एक वूमन ग्रैंडमास्टर बन चुकी थी।

प्रज्ञानानंदा रमेश बाबू के बारे में जानकारी (Grandmaster R Praggnanandhaa Biography in Hindi, birth place, father, mother, Age, IQ, World Ranking)

पूरा नाम (Full Name)रमेश बाबू प्रगनानंद
प्रसिद्धी युवा ग्रैंडमास्टर
जन्म  (Date of Birth)10 अगस्त 2005
जन्म का स्थान (Birth Place)चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
उम्र (Age)16 वर्ष (2022)
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
धर्म(Religion)हिंदू
कोच (Coach)शतरंज खिलाड़ी आर.बी रमेश , एम.ए वेलायुधम
पेशा (Occupation)शतरंज खिलाड़ी
लम्बाई (Height)4 फुट 6इंच
वजन (Weight)45 किग्रा
नेटवर्थ 1.5 Million
वर्ल्ड रैंकिंग (World Ranking)29th (अगस्त 2023)
Grandmaster (GM)2018
International Master (IM)2016
FIDE Master (FM)2013
FIDE रेटिंग2707 (2022)
पीक रेटिंग2618 (2021)
परिवार (Family Details)
पिता का नाम (Father’s Name)के.रमेश बाबू (बैंक अधिकारी)
मा का नाम (Mother’s Name)नागलक्ष्मी (ग्रहणी)
बहन (Sister)वैशाली रमेश बाबू (शतरंज खिलाड़ी)
Facebook Link
InstagramLink
TwitterLink

6 साल की उम्र में हुई सफर की शुरुआत –

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा महज़ 6 साल की छोटी उम्र से खेल रहे हैं।

प्रज्ञानानंदा को चेस खेलने की प्रेरणा अपनी बड़ी बहन वैशाली से मिली। और महज 6 साल की उम्र से ही उन्होंने चेस खेलना शुरू कर दिया।

साल 2013 में रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा पहली बार सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने 8 साल की उम्र में विश्व युवा चैंपियनशिप अंडर-8 (World Youth Championship Under 8) का खिताब जीता।

इस जीत के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा एक बाद एक सफलताएं एवं खिताब हासिल करते गए। साल 2015 में उन्होंने विश्व युवा चैंपियनशिप अंडर-10 का खिताब भी जीत लिया।

साल 2016 में प्रज्ञानानंदा महज़ 10 साल 10 माह की उम्र में एक अंतरराष्ट्रीय मास्टर बन गए। विश्व के इतिहास में प्रज्ञानानंदा सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनें।

साल 2023 में R Praggnanandhaa महज 18 साल की उम्र में FIDE Word Cup 2023 का सफर तय किया और फाइनलिस्ट भी बने हालांकि वह फाइनल मुकाबला Magnus Carlsen से हार गए लेकिन फिर भी उन्होंने सबसे कम उम्र में विश्व कप विजेता का टाइटल अपने नाम कर लिया।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं प्रज्ञानानंदा –

आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि खेल जगत में अपनी उपलब्धियों के लिए प्रज्ञानानंदा को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

साल 2022 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित खेल पुरस्कार समारोह में प्रज्ञानानंदा को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन पुरस्कार द्वारा सम्मानित किए गए।

Rameshbabu Praggnanandhaa Vs Magnus Carlsen Chess World Cup 2023 Final Winner –

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा इस समय मैगनस कार्लसन के साथ FIDE Chess World Cup 2023 Final खेल रहे हैं। फाइनल के पहले दो मुकाबला ड्रा हो चुके हैं और आज 24 अगस्त 2023 को FIDE Word Cup 2023 का तीसरा फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इस फाइनल मुकाबले में Magnus Carlsen अपनी बढ़त 1-0 से बढ़ा चुके थे। लेकिन आखिरकार इस मुकाबले में R Praggnanandhaa को हार मिली और Magnus Carlsen विश्व कप के विजेता बन गए।

हालांकि यह मुकाबला हार कर भी R Praggnanandhaa ने करोड़ों भारतवासियों का दिल जीत लिया। जिस लगन से उन्होंने यह मुकाबला विश्व नंबर 1 Magnus Carlsen के साथ लड़ा वह बेहद सराहनीय था।

साल 2023 का यह विश्व कप हर कर भी R Praggnanandhaa भारत के हीरो बन गए हैं। उन्होंने विश्व में सबसे कम उम्र में चेस विश्व कप उपविजेता बनने का खिताब हासिल किया है।

2005 में फॉर्मेट में बदलाव के बाद प्रज्ञानानंदा चेस वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी हैं।

अगर प्रज्ञानानंदाइस बार विश्व कप फाइनल का खिताब जीत लेते हैं तो वह Chess World Cup जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।

आज इस आर्टिकल के जरिए हमने आपके साथ R Praggnanandhaa Biography In Hindi के बारे में बताया। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा।

FAQ

रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा कौन हैं?

रमेश बाबू प्रज्ञानानंदा एक भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर हैं, इन्होंने 16 वर्ष की छोटी आयु से चेस के कई अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीत लिये हैं। अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के ग्रेंडमास्टर हैं।

प्रज्ञानानंदा कहां के रहने वाले है?

चेन्नई, तमिलनाडु, भारत

प्रज्ञानानंदा फाइनल में किसे साथ खेल रहे हैं?

मैग्नस कार्लसन के साथ

प्रज्ञानानंदा ने अपना पहला विश्व खिताब कब जीता था?

8 साल की उम्र में विश्व युवा चैंपियनशिप अंडर-8

Leave a Comment