Advertisements

कौन हैं YouTube के नए सीईओ, नील मोहन का जीवन परिचय | YouTube CEO Neal Mohan Biography in Hindi

कौन हैं YouTube के नए सीईओ नील मोहन, (YouTube CEO Neal Mohan Biography in Hindi, Neal Mohan age, wife, career, caste, life story hindi)

भारतीय मूल के लोग दुनिया भर की कई दिग्गज कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में Google, Microsoft और Adobe इन सभी बड़ी-बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय मूल के ही हैं।

Advertisements

हाल ही में भारतीय मूल के नील मोहन भी विदेशी कंपनियों की CEO लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जहां भारतीय मूल के लोग ही CEO के पद पर कई बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस लिस्ट में गूगल Alphabet कंपनी के CEO सुंदर पिचाई, Microsoft कम्पनी के CEO सत्या नडेला और Adobe कंपनी के CEO शांतनु नारायण जैसे भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। अब इस लिफ्ट में नील मोहन जी का नाम भी जुड़ चुका है।

नील मोहन को YouTube का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO बनाया गया है। नील मोहन साल 2015 से ही YouTube के लिए काम कर रहे थे। इस दौरान वह YouTube कंपनी के लिए चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे।

लेकिन हाल ही में YouTube की पुरानी CEO Susan Wojcicki ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद यूट्यूब कंपनी ने लंबे समय से चीफ प्रोडक्ट ऑफीसर के तौर पर काम कर रहे भारतीय मूल के नील मोहन को कंपनी का नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर घोषित किया है।

YouTube का CEO बनने के बाद ज्यादातर लोग नील मोहन के बारे में जानना चाहते हैं। इसीलिए आज के इस लेख में हम आपके लिए YouTube के नए CEO नील मोहन का जीवन परिचय (YouTube CEO Neal Mohan Biography In Hindi) लेकर आए हैं।

नील मोहन कौन हैं? (Who is Neal Mohan Biography In Hindi)

नील मोहन यूट्यूब के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर (CEO) हैं। वह भारतीय मूल के हैं और 16 फरवरी 2023 को यूट्यूब के नए CEO बनें हैं।

YouTube CEO Neal Mohan Biography in Hindi

YouTube के नए सीईओ, नील मोहन का जीवन परिचय(YouTube CEO Neal Mohan Biography in Hindi)

पूरा नाम (Full Name)नील मोहन
उपनामनील
प्रसिद्ध, पद्YouTube के नए सीईओ
जन्म स्थान (Birth Place)लखनऊ, भारत
जन्म (Date of Birth)1976
उम्र46 आयु
शैक्षिक योग्यताबी.टेक(इलेक्ट्रिकल इंजिनियर), स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट
कॉलेजस्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए
नागरिकता (Nationality)भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक
धर्म (religion)हिंदू
जातिब्रहाम्ण
नेटवर्थ (Net worth)150 मिलीयन डॉलर
परिवार (Family Details)
पिता (Father Name)डॉ. आदित्य मोहन
माता (Mother Name)डॉ. दीपा मोहन
भाई (Brother Name)कपिल मोहन और अनुज मोहन
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह की तारीख1984, महाशिवरात्रि के दिन
पत्नी का नामहेमा सरीम

नील मोहन का शुरुआती जीवन और परिवार

YouTube के नए CEO बनने वाले नील मोहन भारतीय मूल के हैं। साल 1974 में नील मोहन भारत में ही लखनऊ, उत्तर प्रदेश के एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए थे।

उनके पिताजी का नाम डॉ. आदित्य मोहन है जबकि इनकी माता का नाम डॉ. दीपा मोहन है।

नील मोहन के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनके दो भाई भी हैं जो इनसे छोटे हैं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

नील मोहन के इन दोनों भाइयों का नाम कपिल मोहन और अनुज मोहन है।

अगर वैवाहिक जीवन की बात करें तो नील मोहन का विवाह हेमा सरीन मोहन के साथ हुआ है। नील मोहन की तीन बेटियां भी हैं। नील मोहन ने अपने जीवन के कुछ शुरुआती साल भारत में ही बिताए लेकिन बाद में अमेरिका चले गए।

नील मोहन की शिक्षा (Neal Mohan Education)

नील मोहन के पिता अपनी पीएचडी पूरी करने के लिए परिवार के साथ अमेरिका चले गए थे। वहां जाने के बाद नील मोहन ने अपनी पढ़ाई के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया।

उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से पढ़ाई पूरी की और साल 1996 में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

इसके बाद साल 2003 में नील मोहन ने कैलिफोर्निया की इसी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री भी हासिल कर ली।

नील मोहन का करियर (Neal Mohan Career)

ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद नील मोहन ने अपने करियर की शुरुआत की। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद नील मोहन Accenture कंपनी के लिए काम करने लगे। कहा जाता है कि बाद में नील मोहन नेट ग्रेविटी नाम के नए स्टार्टअप से जुड़ गए।

साल 1997 में अमेरिकी विज्ञापन कंपनी डबल क्लिक नाम के साथ जुड़ जाने के बाद नील मोहन कैलिफोर्निया से न्यू यॉर्क शहर में कंपनी के हेड क्वार्टर में स्थानांतरित हो गए।

DoubleClick अमेरिकी विज्ञापन कंपनी में काम करने के दौरान ही साल 2003 में नील मोहन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA कर लिया। आखिरकार साल 2007 में गूगल ने इस विज्ञापन कंपनी को खरीद लिया और इस तरह नील मोहन भी गूगल कम्पनी का हिस्सा बन गए।

साल 2015 में नील मोहन YouTube कंपनी में शामिल हुए। इस दौरान नील मोहन को यूट्यूब कंपनी में चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर का पद दिया गया। YouTube के साथ जुड़ने के बाद नील मोहन ने लगातार YouTube कंपनी के बेहतर भविष्य के लिए काम किया।

आखिरकार 16 फरवरी 2023 को यूट्यूब कंपनी की पुरानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी Susan Wojcicki ने अपने CEO पद से इस्तीफा दे दिया और नील मोहन YouTube के नए CEO बन गए। इससे पहले Susan Wojcicki यह कार्यभार संभाल रही थी जबकि नील मोहन YouTube कंपनी में मुख्य उत्पाद अधिकारी थे।

नील मोहन की नेटवर्थ, कुल संपत्ति (Neal Mohan Net Worth)

साल 2023 के मुताबिक इस समय नील मोहन की कुल संपत्ति तकरीबन 150 मिलियन डॉलर के करीब है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल कंपनी ने नील मोहन को ट्विटर कंपनी में जाने से रोकने के लिए 100 मिलियन डॉलर दिए थे।

इस समय कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नील मोहन की अनुमानित संपत्ति तकरीबन 150 मिलियन डॉलर मानी जा रही है। यानी कि अगर भारतीय रुपयों में बात करें तो नील मोहन की कुल संपत्ति तकरीबन 1242 करोड़ रुपए के लगभग होगी।

हालांकि कुछ दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स में नील मोहन की संपत्ति को लेकर अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं।

नील मोहन से जुड़ी कुछ ख़ास बातें –

  • नील मोहन भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं।
  • नील मोहन का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह हिंदू धर्म का पालन करते हैं।
  • कहा जाता है कि गूगल और YouTube के अलावा उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के लिए भी काम किया है।
  • 16 फरवरी 2023 को नील मोहन YouTube के नए सीईओ बन गए हैं। यूट्यूब कंपनी की पुरानी सीईओ के इस्तीफे के बाद उनका इस पद पर प्रमोशन हुआ।
  • CEO बनने के बाद नील मोहन भारतीय मूल की सीईओ लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिसमें सुंदर पिचाई सत्य नडेला और शांतनु नारायण आदि शामिल हैं।

तो दोस्तों आज इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको YouTube के नए CEO नील मोहन का जीवन परिचय (YouTube CEO Neal Mohan Biography in Hindi) के बारे में बताया। उम्मीद करते हैं, कि यह लेख आपको पसंद आया होगा।

आइये इन्हें भी जानें-

FAQ

नील मोहन कौन हैं?

हाल में 16 फरवरी 2023 को भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नील मोहन को यूट्यूब का नया सीईओ बनाया गया हैं। उन्होंने 2008 में यूट्यूब को ज्वाइन किया था। 2015 में उन्हें चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बनाया गया था।

नील की पत्नी के नाम क्या है?

डॉ. दीपा मोहन

यूट्यूब के पुराने सीईओ कौन था?

सुज़ैन वोजित्स्की

नील मोहन का जन्म कब और कहां हुआ था?

उनका जन्म सन् 1976 में भारत लखनऊ में हुआ था।

नील मोहन की जाति क्या है?

हिंदू ब्रहाम्ण

HomeGoogle News

Leave a Comment