Advertisements

अनुभव दुबे का जीवन परिचय, चाय सुट्टा बार का मालिक कौन है? | Success Story Chai Sutta Bar, Anubhav Dubey Biography in hindi

कौन हैं अभिनव दुबे का जीवन परिचय, नेटवर्थ, उम्र, चाय सुट्टा बार अभिनव दुबे की सफलता की कहानी (Anubhav Dubey Biography in hindi, age, net worth, success story of Chai Sutta Bar franchise)

जहां आजकल के युवाओं में सरकारी नौकरी का पागलपन छाया रहता है वहीं अनुभव दुबे इस समय भारतीय युवाओं के लिए बिजनेस स्टार्ट अप के प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। आजकल ज्यादातर युवा पीढ़ी के लोग सरकारी नौकरी के पीछे भागते हैं और कई साल बर्बाद करने के बाद भी सिलेक्शन नहीं हो पाता अंततः उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ता है।

Advertisements

परिवार वालों की भी यही सोच रहती है कि उनका बेटा या बेटी सरकारी पद पर नियुक्त हों लेकिन आज समय की मांग कुछ और है। सरकारी नौकरी के पीछे भागती युवा पीढ़ी खुद को सवारने का अपना कीमती समय खोकर पिछड़ती जा रही है।

जिंदगी में सरकारी नौकरी के अलावा भी बहुत कुछ है जिसके जरिए हम सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। कुछ ऐसा ही जलवा चाय सुट्टा बार के फाउंडर अनुभव दुबे ने दिखाया जिन्होंने यूपीएससी की तैयारी छोड़कर अपने खुद के बिजनेस स्टार्टअप को अपना करियर बना लिया और आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनकी बुलंदी के झंडे लगे हुए हैं।

कमाल की बात यह है कि अनुभव दुबे न केवल सफल हुए बल्कि आज 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के कारोबार के मालिक भी बन चुके हैं।

आज अनुभव दुबे से प्रेरित होकर भारत में युवाओं ने बिजनेस स्टार्टअप की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है और बहुत से लोगों ने स्टार्टअप शुरु कर दिया है।

आज का यह लेख एक inspiration और motivation स्टोरी से जुड़ा है। आज इस लेख (Anubhav Dubey Biography in hindi) में हम आपको अनुभव दुबे जीवन के बारे में बताने वाले हैं। यदि आप नहीं जानते कि अनुभव दुबे कौन है तो हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहे।

अनुभव दुबे वो व्यक्ति है जिन्होंने अपने जीवन में अनेकों बार संघर्ष किया और हर बार फेल हुए परन्तु अपने बुलंद हौसलों के चलते उन्होंने हर नहीं मानी और आज कि डेट में ये Chai Sutta Bar जैसे successful स्टार्टअप को own करते हैं। आइए इनके जीवन परिचय मे आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Chai-Sutta-bar-anubhav-dubey-biography-in-hindi

चाय सुट्टा बार क्या है? (Chai Sutta Bar Kya Hai)

चाय सुट्टा बार एक ब्रांड है, जो चाय के business से जुड़ा हुआ है। चाय सुट्टा बार कुल्हड़ वाली चाय के लिए फेमस है। वर्तमान समय में इसके 160 से ज्यादा फ्रेंचाइजी है। इसकी शुरुआत इंदौर मध्य प्रदेश से की गई थी।

चाय सुट्टा बार को शॉर्ट फॉर्म में CSB भी कहते हैं। इन आउटलेट की खास बात यह है कि आप यहां पर स्मोकिंग नहीं कर सकते। इन Outlet पर आप लगभग 10 तरह की चाय का स्वाद ले सकते हैं। चाय सुट्टा बार के द्वारा 1 दिन में लगभग तीन लाख कुल्हड़ वाली चाय बेची जाती है।

अभिनव दुबे का जीवन परिचय (Success Story of Anubhav Dubey)

अनुभव दुबे, एक successful businessman है और यह brand, चाय सुट्टा बार के co founder है। इनका जन्म 1996 में हुआ है। इनकी उम्र 25 साल है। अनुभव का होम टाउन मध्य प्रदेश, रीवा में है। यह चाय का बिजनेस करते हैं और इनके brand का नाम चाय सुट्टा बार है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

कुल्हड़ वाली चाय इनके चाय सुट्टा बार की speciality है, जिसकी वजह से यह famous हुए हैं। अनुभव दुबे की हाइट 5 फुट 8 इंच है और वजन 50 से 60 किलोग्राम है। अनुभव दुबे को ट्रैवलिंग, रीडिंग और दोस्तों के साथ घूमने का शौक है।

अनुभव दुबे ने अपने बचपन और जीवन के शुरुआती दिनों में बड़ी कठिनाई से गुजारे का अनुभव किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक थी जिस कारण उन्हें एक ही स्कूल ड्रेस धोकर प्रत्येक दिन पहननी पड़ती थी।

लेकिन अनुभव ने बचपन से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखा था और इंदौर आने के बाद उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के प्रयास भी शुरू करती है और आज पूरे भारत के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।

सफलता की कहानी- एमबीए चायवाला प्रफुल्ल बिल्लौरे कौन है?

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

अनुभव दुबे की शिक्षा एवं प्रारंभिक जीवन

अनुभव दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा Maharishi Vidya Mandir स्कूल से प्राप्त की है।

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुभव के परिवार ने उन्हें आगे की पढ़ाई और ग्रेजुएशन करने के लिए इंदौर भेज दिया। 12वीं कक्षा उतीर्ण करने के बाद उन्होंने Renaissance college of commerce and management में दाखिला लिया और अपनी graduation पूरी की।

इसके बाद वह UPSC की preparation के लिए दिल्ली चले गए। परंतु उन्होंने अपना business शुरू करने के लिए IAS बनने के सपने को drop कर दिया और full time चाय के business पर फोकस किया।

आइये इन्हें भी जानें-

अनुभव दुबे की सफलता की कहानी (Success Story)

अनुभव दुबे ने अपना चाय का बिजनेस Indore से शुरू किया है। अनुभव मध्य प्रदेश से दिल्ली UPSC की तैयारी करने के लिए आए थे। चाय बेचने का आईडिया अनुभव दुबे और उनके दोस्त अनंत नायक ने कॉलेज टाइम में ही सोच लिया था। उनके दोस्त अनंत नायक ने उन्हे फोन करके business शुरू करने का जिकर किया तो उन्होंने अपने माता पिता को बताए बिना अपने दोस्त के साथ मिलकर चाय बेचने का काम शुरू कर दिया।

वह चाय बेचने का काम शुरू करने के लिए जगह ढूँढने लगे। उनके पास काम शुरू करने के लिए  सेविंग के ₹300000 थे। उन्होंने अपने चाय का काम cement के खाली वेयरहाउस से शुरू किया था, जिसका नाम उन्होंने चाय सुट्टा बार रखा। उन्होंने अपना यह चाय सुट्टा बार girls hostel के सामने खोला था ताकि उनके shop पर youth आये और उनके customers बड़ सके।

पहले दिन उन्होंने सभी कस्टमर्स के लिए फ्री चाय रखी थी परंतु उनकी एक cup चाय भी नही बिक पाई, फिर उन्होंने मार्केटिंग के purpose से अपनी शॉप पर Fake crowd इकट्ठा  किया। यह Fake crowd वाली strategy काम कर गयी और उनकी शॉप पर genuine customer का walk-in बड़ गया।  कुछ ही महीनों में उनका कारोबार बहुत अच्छा चल पड़ा और उन्हें 5-6 helpers रखने पड़े।

चाय सुट्टा बार के आज के समय में देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी 165 से ज्यादा फ्रेंचाइजी है। भारत के साथ-साथ दुबई, ओमान, नेपाल आदि में इनकी फ्रेंचाइजी हैं।

अनुभव दुबे की कुल सम्पति (Net Worth)

अनूभव दुबे की सालाना income लगभग 8 करोड है। इनके मंथली इनकम लगभग ₹3700000 है। Anubhav  dubey बताते हैं कि 4 साल में उनकी कंपनी, 100 करोड का बिजनेस कर चुकी है। अच्छी इनकम के साथ-साथ उन्होंने 15000 से अधिक लोगों को रोजगार भी दिया है।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी कैसे लें

इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म Submit करना होता है, जिसमें आपका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नाम और लोकेशन आदि basic जानकारी के साथ कंपनी को मैसेज करना होता है। आपको लगभग ₹600000 में फ्रेंचाइजी मिल जाती है, परंतु यदि दुकान का इंटीरियर और अन्य सामानों को जोड़ें तो इस फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए कम से कम 10 लाख की शुरुआती इन्वेस्टमेंट है।

इसमें तीन अलग-अलग मॉडल की फ्रेंचाइजी है पहली own company operated, दूसरी owned franchise operated  और तीसरी company owned company operated.  आपकी इन्वेस्टमेंट और इनकम इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस तरह की फ्रेंचाइजी लेते हैं।

अनुभव दुबे का सोशल मीडिया पर अकाउंट

अनुभव दुबे एक सफल बिजनेसमैन होने के साथ-साथ एक सोशल मीडिया influencer भी है। इनके इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोवर है। इनका फेसबुक पर भी अकाउंट है। उनके फेसबुक पेज पर 20,000 से ज्यादा followers है।

अभिनव दुबे ने 2019 में यूट्यूब पर चाय सुट्टा बार के नाम से चैनल की शुरुआत की है। जिसके एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइब पर है। इस चैनल के जरिए वह अपने ब्रांड को प्रमोट करते हैं उनका सबसे ज्यादा लोकप्रिय वीडियो को लगभग 2 मिलियन लोगों ने देखा है।

Anubhav Dubey की  social media accounts ID’s

  • twitter account की ID @tbhAnubhav  है।
  • Instagram account की ID @anubhavdubey1 है।
  • Chai sutta bar  के नाम से इनका एक  youtube channel है।

अभिनव दुबे की वाइफ और गर्लफ्रेंड

अभिनव दुबे की शादी नहीं हुई है और अभी तक की जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में अभिनव दुबे की कोई गर्लफ्रेंड भी नहीं है। यदि इस तरह की कोई जानकारी मिलती है तो आपको अपडेट कर दिया जाएगा।

बिजनेस स्टार्ट अप को लेकर अनुभव दुबे के विचार –

एक इंटरव्यू के दौरान अनुभव दुबे ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए निर्णय लेने का भरपूर साहस होना चाहिए। दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर मित्र आनंद का फोन आने के बाद उन्होंने बिजनेस स्टार्टअप का निर्णय नहीं लिया होता तो आज इस मुकाम तक नहीं पहुंचते।

उनका मानना है कि आपका निर्णायक फैसला ही आपके भविष्य को तय करता है। अगर कभी ऐसी स्थिति आए कि आपको झटपट भविष्य के लिए निर्णय लेना पड़े तो परिस्थितियों से डरे नहीं और निर्भीक होकर साहस के साथ अपना अंतिम निर्णय लें और उसे आत्मसात करके आगे बढ़े। बढ़ते रहने का नाम ही जिंदगी है।

निष्कर्ष

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने आपको Anubhav Dubey Biography in hindi के बारे में जानकारी दी है। इस लेख के माध्यम से हमने चाय सुट्टा बार के बारे में विस्तार रूप से जाना और हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा यदि इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं।

Leave a Comment