Advertisements

कौन हैं अर्शदीप सिंह, जीवन परिचय | Arshdeep Singh Biography in Hindi

कौन हैं अर्शदीप सिंह? अर्शदीप सिंह (क्रिकेटर, तेज गेंदबाज) की जीवनी, उम्र, पत्नि, हाइट, लंबाई, परिवार, शिक्षा, क्रिकेट करियर और रिकॉर्ड्स, नेटवर्थ (Who Is Arshdeep Singh Biography in Hindi, Arshdeep Singh Age, wife, height, bowling speed, Net worth)

अर्शदीप सिंह एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अर्शदीप सिंह भारतीय राष्ट्रीय टीम के युवा तेज़ गेंदबाज हैं जो बाएं हाथ से गेंदबाज़ी करते हैं। जुलाई 2022 में अर्शदीप सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई और उन्हें भारत की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। हालांकि इससे पहले अर्शदीप सिंह 2018 ICC U19 अंडर-19 वर्ल्ड कप में विजयी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisements

7 जुलाई 2022 को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर T20 क्रिकेट में पदार्पण किया। हालांकि अभी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद अर्शदीप सिंह को एशिया कप 2022 के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया। और इस समय T20 विश्व कप में भारतीय राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेल रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद लगातार अर्शदीप सिंह ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित किया है और इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं।

तो आइए आज आर्टिकल के जरिए हम आपको अर्शदीप सिंह के जीवन परिचय (Arshdeep Singh Biography in Hindi) के बारे में बताते हैं।

आइये इन्हें भी जानें

तेज़ गेंदबाज arshdeep-singh-biography-in-hindi

कौन हैं अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय (Brief Description of Arshdeep Singh Biography in Hindi)

असली नाम (Real Name)अर्शदीप सिंह
उपनाम (Nick Name)अरषु
जन्म (Date of Birth)5 फरवरी 1999
जन्म स्थान (Place of Birth)गुना, मध्यप्रदेश (भारत)
वर्तमान पताखरार प्रांत, पंजाब
उम्र (Age)23 वर्ष (2022)
धर्म सिख
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
पेशाक्रिकेटर, गेंदबाज
गेंदबाजी की शैलीबाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज
गेंदबाजी की स्पीड (Bowling Speed) 145 किमी प्रति घंटा (लगभग)
नेटवर्थ (Net Worth)लगभग 4 से 5 मिलियन डॉलर
शारीरिक विशेषता (Physical Appearance)
वजन70 KG
रंगसांवला
आंखो का रंगकाला
लंबाई (Height)6 फीट 3 इंच (180 सेंमी)
बाल (Hair)काले
परिवार (Family Details)
माता का नाम (Mother Name)बलजीत कौर
पिता (Father Name)दर्शन सिंह
भाई (Brother)एक
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
पत्नी का नाम (Wife)शादी नहीं हुई हैं

अर्शदीप सिंह की जीवनी: जन्म और शुरूआती जीवन –

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह बाएं हाथ के मध्यम तेज़ गेंदबाज हैं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। हालांकि वे भारतीय टीम में एक गेंदबाज के तौर पर शामिल किए गए हैं।

अर्शदीप सिंह 5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना में पैदा हुए थे। अर्शदीप सिंह का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था और उनका गृहनगर खरार, पंजाब है। अर्शदीप सिंह और उनका पूरा परिवार सिख धर्म के अनुयायी हैं।

अर्शदीप सिंह के पिता का नाम दर्शन सिंह डीसीएम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी हैं और उनकी माता का नाम बलजीत कौर है जो एक गृहणी हैं। अर्शदीप अभी अविवाहित हैं। उनका एक बड़ा भाई भी है जो कनाडा में रहता है। अर्शदीप सिंह 2 नंबर की जर्सी पहनते हैं और इस समय उनकी उम्र 23 साल है।

अर्शदीप जब महज 13 साल के थे तभी से उन्हें क्रिकेट में बेहद रूचि थी। 13 साल की उम्र में उन्होंने अपने स्कूल टीम से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से हुई थी। इनके कोच का नाम जसवंत रॉय है।

अर्शदीप सिंह को कई बार बड़े विवादों का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज की जानकारी के साथ छेड़छाड़ हुई थी जिसमें किसी अपंजीकृत उपयोगकर्ता ने अर्शदीप सिंह का नाम सिख अलगाववादी विचारधारा खालिस्तानी आंदोलन से जोड़ दिया था।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

किसी अपंजीकृत उपयोगकर्ता ने विकीपीडिया पेज की जानकारी से छेड़छाड़ करके भारत की जगह खालिस्तान लिख दिया था और अर्शदीप सिंह का नाम बदलकर मेजर अर्शदीप सिंह लांगरा कर दिया था।

हालांकि नजर पड़ते ही विकिपीडिया के संपादकों ने जानकारी में हुई छेड़छाड़ का सुधार किया और पाकिस्तानी उपयोगकर्ता द्वारा छेड़छाड़ का हवाला दिया।

इसके अलावा 5 नवंबर को एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ कैच ड्रॉप करने पर भी अर्शदीप सिंह काफ़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

अर्शदीप सिंह का क्रिकेट करियर (Arshdeep Singh Cricket Career)

अर्शदीप सिंह ने घरेलू स्तर पर पंजाब और चंडीगढ़ की टीम से राज्य स्तरीय मैच भी खेले।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

साल 2017 में चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने 7 विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी और इस प्रर्दशन को देखते हुए उन्हें 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय युवा टीम के खेमे में शामिल कर लिया गया। अर्शदीप सिंह ने 2018 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन गेंदबाजी की और भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भी हासिल किया।

10 नवंबर 2017 को मलेशिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय युवा क्रिकेट में डेब्यू किया।

साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने अर्शदीप सिंह को आईपीएल 2019 के लिए अपनी टीम में शामिल किया। 16 अप्रैल 2019 को पहली बार अर्शदीप सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में अपना 20-20 डेब्यू किया।

जून 2021 में उन्हें भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले में 5 नेट गेंदबाजों में शामिल किया गया।

7 जुलाई 2022 को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले T20I मुकाबले में पहली बार अर्शदीप सिंह ने अपना पदार्पण किया। इसके बाद उन्हें एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी भी की।

हालांकि एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ एक पेज छोड़ने के कारण उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। लेकिन इन सब से उबरते हुए अर्शदीप सिंह ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के जरिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।

अर्शदीप सिंह को T20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने लगातार बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश और अन्य टीमों के साथ मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई।

इस समय अर्शदीप सिंह T20 वर्ल्ड कप 2022 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल है।

FAQ

र्शदीप सिंह कौन है?

अर्शदीप सिंह एक भारतीय क्रिकेटर और गेंदबाज हैं जो बाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं।

अर्शदीप सिंह की उम्र कितनी है?

इस समय अर्शदीप सिंह की उम्र 23 वर्ष है।

अर्शदीप सिंह का जन्म कब हुआ था?

अर्शदीप सिंह 5 फरवरी 1999 को गुना, मध्य प्रदेश में पैदा हुए थे।

अर्शदीप सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कब हुई?

7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ अर्शदीप सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई और उन्होंने T20I अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया।

इन्हें भी पढ़ें-

Leave a Comment