Advertisements

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Suryakumar Yadav Biography in Hindi

सूर्यकुमार यादव कौन हैं? कहां के रहने वाले हैं?, पत्नी, उम्र (Suryakumar Yadav kahan ke rahane wale hain, Suryakumar Yadav Biography in Hindi, Father Name, Birth Place, cast, home town, wife, age)

सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेलते हैं। उन्हें क्रिकेट जगत की दुनिया में SKY (स्काई) नाम से भी जाना जाता है। सूर्यकुमार यादव खासकर अपने स्वीप शॉट के लिए जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग IPL में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलते हैं। इतना ही नहीं कई बार उन्होंने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी भी की है।

Advertisements

अपने बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर सूर्यकुमार यादव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। खासकर जब T20 फॉर्मेट की बात हो तो सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे बेहतरीन और अद्भुत खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। जो किसी भी गेंदबाज के छक्के छुड़ा सकते हैं।

अब तक की सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने वाले ईशान किशन का जीवन परिचय

विषय–सूची

T20 इंटरनेशनल में एक वर्ष में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनें सूर्य कुमार –

T20 वर्ल्ड कप 2022 के मैचों के दौरान सूर्य कुमार ने एक नया खिताब हासिल किया है। सूर्य कुमार यादव एक वर्ष में T20 इंटरनेशनल में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

इसी रिकॉर्ड के साथ सूर्य कुमार यादव 2022 में T20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं।

जहां आईसीसी T20 रैंकिंग में कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी नहीं है वही सूर्यकुमार यादव ने शीर्ष दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज किया है।

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के बल पर हाल ही में कुछ और नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय (Suryakumar Yadav Biography in Hindi) और सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर के बारें में जानते हैं।

Surya-Kumar-Yadav-Biography-in-hindi

सूर्यकुमार यादव की जीवनी (Suryakumar Yadav Biography in Hindi)

सूर्यकुमार यादव एक भारतीय बल्लेबाज हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए बल्लेबाजी करते हैं। सूर्यकुमार यादव T20 फॉर्मेट में बल्लेबाजी के लिए लोकप्रिय हैं। दर्शक और उनके फैन उनका स्वीप शॉट देखना काफी पसंद करते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग IPL में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिला।

सूर्यकुमार यादव महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। वह 14 सितंबर 1990 को महाराष्ट्र की माया नगरी मुंबई में पैदा हुए थे। सूर्यकुमार यादव उत्तर प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। उनका पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हथौड़ा गांव में है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है जिन्होंने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर BARC के लिए एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के तौर पर काम किया है। सूर्यकुमार यादव की माता का नाम स्वप्ना यादव है।

सूर्यकुमार यादव और उनका परिवार हिन्दू धर्म के अहीर जाति से संबंध रखते हैं। उनके पिता पहले बनारस में रहा करते थे लेकिन नौकरी में तबादले की वजह से बाद में उन्हें मुंबई आना पड़ा। सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव ने ही सूर्यकुमार को शुरुआती दौर में क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया था।

इन्हें भी जानें – कौन हैं अर्शदीप सिंह, जीवन परिचय

सूर्यकुमार यादव के बारे में जानकारी (Who is Suryakumar Yadav bio, age, caste Education, family, father, mother name)

पूरा नाम (Full Name)सूर्यकुमार यादव
निक नेमस्काई, आकाश
पद एव प्रसिद्धिभारतीय बल्लेबाज
जन्म (Date of Birth)14 सितंबर 1990
जन्म स्थान (Place of Birth)महाराष्ट्र
पैतृक गांव (Village)हथौड़ा गांव, जिला गाजीपुर
उम्र (Age)32 वर्ष (2022)
ऊंचाई (Height)5 Ft 11 इंच
राष्ट्रीयता (Nationality)भारत
धर्म (Religion)हिंदू
जाति (Cast)अहीर जाति
पेशा (Profession)भारतीय बल्लेबाज
स्कूली शिक्षापरमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय
शिक्षा (Education Qualification)वाणिज्य से स्नातक (Commerce Graduate)
कॉलेजएटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज
पिल्लई कॉलेज आफ आर्ट्स कमर्स एंड साइंस
पिता (Father Name)अशोक कुमार यादव
माता (Mother Name)स्वप्ना यादव
वैवाहिक स्थितिवैवाहिक
विवाह की तारीख7 जुलाई 2016
पत्नीदेविशा शेट्टी

क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव की रूचि

सूर्यकुमार यादव बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन दोनों खेलों में बहुत ज्यादा रुचि रखते थे। जब वह अपने पिता के साथ बनारस में रहते थे तो वहां गलियों में दोस्तों के साथ दिन भर क्रिकेट खेला करते थे।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

महज 10 साल की उम्र में जब उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट खेलते हुए देखा तो उन्हें लगा कि अगर सूर्यकुमार यादव को क्रिकेट खेलने का मौका मिले तो वह निखर सकते हैं। चूंकि सूर्यकुमार यादव बैडमिंटन और क्रिकेट दोनों खेलना पसंद करते थे इसलिए इनके पिता अशोक कुमार यादव ने सूर्यकुमार यादव से बैडमिंटन और क्रिकेट में से किसी एक चीज को चुनने के लिए कहा। परिणाम स्वरूप सूर्यकुमार ने क्रिकेट को अपने भविष्य के रूप में चुना।

इनके पिता ने उन्हें बार्क कॉलोनी में ही अणुशक्ति नगर में क्रिकेट शिविर में दाखिल करवा दिया। उन्हें वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी से अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ और इएलएफ वेंगसंकर अकादमी द्वारा आयोजित आयु वर्ग क्रिकेट में मुंबई की तरफ से खेलने का मौका मिला।

सूर्यकुमार यादव की शिक्षा (Education)

सूर्यकुमार यादव ने वाणिज्य (Commerce) से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

सूर्यकुमार यादव को उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से मिली। जिसके बाद उन्होंने परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया।

बाद में सूर्यकुमार यादव ने पिल्लई कॉलेज आफ आर्ट्स कमर्स एंड साइंस से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की। सूर्यकुमार यादव ने अपना प्रशिक्षण ELF वेंगसरकर अकादमी से प्राप्त किया।

इन्हें भी पढ़ें-

सूर्यकुमार यादव का वैवाहिक जीवन

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ लव मैरिज की है। देविशा एक नृत्यांगना और डांस कोचिंग हैं। देवीशा और सूर्य कुमार की पहली मुलाकात साल 2012 में मुंबई के आर.ए. पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई थी जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्रेम में पड़ गए थे।

पहली मुलाकात के 4 साल बाद 7 जुलाई 2016 को सूर्यकुमार यादव और देवीशा ने एक दूसरे से शादी कर ली।

सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर

20 साल की उम्र में सूर्य कुमार यादव ने डोमेस्टिक क्रिकेट की रणजी ट्रॉफी में अपने पांव रखे। यही से इन क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई।

घरेलू क्रिकेट करियर

सूर्यकुमार यादव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेट के रणजी ट्रॉफी से की थी। 2010-11 में पहली बार उन्होंने मुंबई की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मैच खेला। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली और मुंबई की तरफ से इनिंग में अर्धशतक मारने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने।

2018-19 और 2019-20 में सूर्यकुमार यादव को देवधर ट्राफी के लिए इंडिया की टीम C के लिए चुना गया।

इतना ही नहीं साल 2020-21 में उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से न केवल खेलने का मौका मिला बल्कि टीम के कप्तान भी बनाए गए।

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर (Suryakumar Yadav IPL Career)

साल 2012 में पहली बार सूर्य कुमार यादव को आईपीएल खेलने का मौका मिला। 2012 में आईपीएल की मुंबई टीम ने सूर्यकुमार यादव को खरीदा और उन्हें इस पूरे सीजन में केवल एक मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह बिना रन बनाए आउट हो गए।

साल 2014 में एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में खरीदा।

साल 2015 में सूर्य कुमार ने कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया। एक मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 46 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और यहीं से वह सुर्खियों में आ गए।

बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें अपनी टीम का उप कप्तान भी बना दिया। लेकिन साल 2018 में मुंबई इंडियंस टीम ने सूर्यकुमार यादव को 3.2 करोड़ में खरीद लिया। तब से लेकर अब तक सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हैं और मुंबई इंडियंस के सबसे चहेते खिलाड़ी बन गए हैं।

इन्हें भी जानें-

सूर्यकुमार यादव का अंतरराष्ट्रीय करियर (Suryakumar Yadav international Career)

रणजी ट्रॉफी और आईपीएल में बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद भी सूर्यकुमार यादव को कई सालों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन आखिरकार 30 साल की उम्र में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया।

फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20 श्रृंखला के टीम सिलेक्शन के दौरान सूर्यकुमार यादव को चुना गया। 14 मार्च 2021 को सूर्य कुमार यादव पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर T20 मैच खेलने मैदान में उतरे हालांकि उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिला।

18 मार्च 2021 को श्रृंखला के अगले मैच में सूर्यकुमार यादव ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के T20 फॉर्मेट में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पहली बॉल पर शानदार छक्का जड़कर शुरुआत की। इसी छक्के के साथ सूर्यकुमार यादव T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के के साथ आंकड़ा शुरु करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

अगर बात करें वनडे फॉर्मेट में तो सूर्यकुमार यादव को जून 2021 में वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए चुना गया। 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया। इसी श्रृंखला के दौरान 21 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए एकदिवसीय अर्धशतक बनाया।

सूर्यकुमार यादव को सितंबर 2022 में आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वह T20 क्रिकेट फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं।

सूर्यकुमार यादव की आईसीसी रैंकिंग (Surya Kumar Yadav ICC Ranking 2022)

सूर्यकुमार इस समय ICC T20I 2022 के नए किंग बन गए हैं। ICC की इस साल T20 रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार यादव इस समय शीर्ष प्रथम स्थान पर है। ICC T20 रैंकिंग को लेकर पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और सूर्य कुमार यादव में कई दिनों से खींचातानी चल रही थी। इस दौरान सूर्यकुमार यादव कुछ समय के लिए पहले स्थान पर भी आए थे लेकिन बाद में वह सिर्फ दूसरे स्थान पर आ गए जबकि पहले स्थान पर मोहम्मद रिजवान काबिज़ हो गए थे।

लेकिन T20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में प्रदर्शन के चलते सूर्य कुमार यादव ने अपनी बढ़त बना ली है और पाकिस्तानी खिलाड़ी और बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर आईसीसी T20 रैंकिंग में टॉप 1 पर आ गए हैं।

सूर्यकुमार यादव विराट कोहली को छोड़कर आईसीसी T20 फर्स्ट बैटिंग रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ विराट कोहली भी आईसीसी T20 फर्स्ट रैंकिंग में टॉप टेन में शामिल हो गए हैं।

आज इस आर्टिकल के जरिए हमने सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय Suryakumar Yadav Biography in Hindi के बारे में चर्चा की। तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि सूर्यकुमार यादव से जुड़ा हुआ यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा।

आइये इन्हे भी जाने:-
>  मैग्निफिसेंट मैरी’ मैरी कॉम कौन हैं?
>  लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय
>  बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु की जीवनी
>  प्रवीण तांबे कौन है? प्रवीण तांबे का जीवन परिचय
>  शेन वार्न का जीवन परिचय

FAQ

सूर्यकुमार यादव कौन है?

सूर्यकुमार यादव एक भारतीय बल्लेबाज हैं जो T20 फॉर्मेट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

सूर्यकुमार यादव का फेवरेट क्रिकेट शॉट कौन सा है?

सूर्यकुमार यादव का फेवरेट क्रिकेट शॉट स्वीप शॉट है जिसे सूर्यकुमार यादव और उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

सूर्यकुमार यादव का निक नेम क्या है?

सूर्यकुमार यादव को SKY निक नेम से जाना जाता है।

सूर्यकुमार यादव का गांव कहां हैं?

सूर्यकुमार यादव का पैतृक गांव गाजीपुर जिले के हथौड़ा रामपुर है।

सूर्यकुमार यादव की उम्र कितनी है?

वर्तमान समय में सूर्यकुमार यादव 32 साल के हैं।

सूर्यकुमार यादव किस IPL टीम के लिये खेलते हैं?

मुंबई इंडियंस टीम

सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नाम क्या है?

सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नाम देवीशा शेट्टी है।

Leave a Comment