Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर शायरी, कोट्स और कविताएं । International Women’s Day Quotes Shayari in Hindi

Latest Updates of International Women’s Day Quotes shayari in hindi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर कोट्स, शायरी और कविताएं Antarrashtriya mahila Diwas 2025, Women’s Day 2025 Wishes in hindi, Poem on International Women’s Day & wishes In Hindi, Women’s Day Quotes 2025, Women’s Day Shayari in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के दिन विश्वभर में मनाया जाता है। इस बार 8 मार्च 2025 को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम Accelerate Action महिलाओं के जीवन की प्रगति एवं विकास के लिये “कार्रवाई में तेज़ी लाना” निर्धारित की गई है जबकि Accelerate Action थीम के साथ कैम्पेंग चलाया जा रहा है।

Advertisements

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सबसे प्रमुख उद्देश्य है, विश्व स्तर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और महिलाओं को स्वावलंबी बनाना। महिला और पुरुष दोनों समाज में एक दूसरे के पूरक हैं।

आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर में योगदान दे रही हैं। इस समय देश की उन्नति के कायाकल्प में भी महिलाओं का भरपूर योगदान मिल रहा है।

इसीलिए हर वर्ष 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदानों के प्रति सम्मान जताते हुए उनकी सराहना की जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विश्व भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण दिए जाते हैं।

इन कार्यक्रमों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला 2024 दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अलावा भारत में राष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

अगर आप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर संबंधित महिलाओं को उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला पर शुभकामनाएं (International Women’s Day Wishes In Hindi) भेजना चाहते हैं, तो हमारा यह लेख आपके लिए काफी मददगार होने वाला है।

क्योंकि आज इस लेख के जरिए हम आपके साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर कोट्स, शायरी और कविताएं (International Women’s Day 2025 Quotes, Shayari In Hindi) साझा करने वाले हैं।

8 मार्च से सम्बिंधित लेख-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर कोट्स (International Women’s Day 2025 Quotes in Hindi)

नारी हूं, पर अपने लिए मैं खुद लड़ सकती हूं। मेरा पर्यायवाची अबला नहीं है क्योंकि मैं ही शिव की शक्ति हूं, मैं ही इस मानव जगत की जननी हूं। मैं गर्व से कहती हूं हां मैं एक स्त्री हूं।
जीवन के हर ख्वाब सजाती हैं औरतें।
मकान को एक घर बनाती हैं औरतें।

ताउम्र सौंप देती हैं करती हैं जिससे प्रेम,
रिश्तों को बखूबी निभाती है औरतें।।
Happy International Women's Day

कौन कहता है पराई होती हैं औरतें?
हर मर्ज की दवाई होती हैं औरतें!
बेटी, बहू, बहन, पत्नी और माताएं,
हर रूप में दिखाई देती है औरतें।
International Women's Day Quotes Shayari in Hindi
Happy Women's Day quotes wishes hindi

क्यों कहते हैं कमजोर है नारी?
जब हर जीवन की डोर है नारी!

Happy Women's Day

नारी का सम्मान जहां है!
देवों का स्थान वहां है!
Happy International Women's Day!

जीवन की आभा है नारी!
हर घर की शोभा है नारी!
हर नारी का सम्मान करो,
जीवन का कल्याण करो !
Women's Day

ममता की मूरत होती हैं औरतें,
हर घर की ही जरूरत होती हैं औरतें! 

जैसी भी हो बनावट जैसा भी रूप रंग,
पर दिल से खूबसूरत होती हैं औरतें!

तकलीफ हो लेकिन करती नहीं जाहिर, 
आंचल में मुंह छिपा कर रोती है औरतें!

पानी की तरह बहना फितरत है उनकी,
समझो तो सागर की मोती है औरतें!

नाजुक भले हों लेकिन कमजोर नहीं हैं,
कंधे पर रखे बोझ भी ढोतीं हैं औरतें!

Women’s Day Quotes Shayari in Hindi (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर शायरी, कोट्स और कविताएं)

Happy Women's Day quotes wishes hindi

हकीकत में अपनी हाथों की सींक से 
बुनती हैं हर घर के ख्वाब बेटियां!

Happy Women's Day Wishes!

हर एक पीढ़ी को संवारती हैं औरतें,
मुसीबतों से कभी ना हारती हैं औरतें!
ममता की आंचल में ढककर के बच्चे,
मां बनकर स्नेह से दुलारती हैं औरतें!

Happy Women's Day!

त्याग और बलिदान की मूरत है नारियां,
ममता की सजीव सूरत है नारियां!

Happy Women's Day!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर कोट्स, कोट्स व शुभकामना संदेश (Women’s Day wishes in Hindi)

प्रेम और ममता की मूरत हैं औरतें,
शायद इसीलिए खूबसूरत हैं औरतें!

औरत न हो मौजूद तो वह घर नहीं होता,
हर घर की बनावट की जरूरत हैं औरतें!

Happy Women's Day!

प्यार और दुलार से पलती है बेटियां,
हर दौर को आकर के बदलती हैं बेटियां!

बेटे नहीं ढल पाते एक घर के दरमियां,
दो घर के दरमियान भी ढलती हैं बेटियां!

Happy International Women’s Day 2025 Quotes in Hindi!

Happy International Women's Day Wishes In Hindi!

नारी में नर निहित है, यह उत्पत्ति का सबसे बड़ा आधार है। महिलाओं का सम्मान करें और उन्हें समान अवसर प्रदान करें!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं!


उत्पत्ति का आधार है नारी,
दया भाव का सार है नारी!

मानव को उपजाने वाली,
शोषण से लाचार है नारी!

लेकिन जब क्रोध उमड़ता है,
तो बन जाती तलवार है नारी!

पत्नी और प्रेमिका के लिए महिला दिवस पर कोट्स व शुभकामना संदेश –

कैसे बताऊं तुम्हें? कि कौन हो तुम?
मेरा स्वर भी हो! मेरा मौन हो तुम! 

जिसे देखकर मेरी भावनाएं उमड़ पड़ती है!
जो मेरे मेरे रोम रोम को सजीव कर देती है!

वो प्रेम हो, मनमीत हो, संगीत हो जीवन की तुम!
मैं धधकती प्यास हूं, मेरे लिए सावन हो तुम!

कब कहूं? कैसे कहूं? मैं यह भी नहीं जानता हूं!
हां मगर मैं प्रेम से तुमको सदा पहचानता हूं!

लो यूं समझ मेरा अधर हो, 
फिर भी मुझ पर मौन हो तुम!
यह मैं ही केवल जानता हूं, 
कि मेरे लिए कौन हो तुम!

तुम मेरे जीवन का वह दर्पण हो जिसमें मुझे अपना पूरा जीवन दिखाई देता है। तुम मेरी पसंदीदा स्त्री हो!

       – सौरभ शुक्ला 

Happy Women’s Day Wishes, sms short messages in Hindi!

तहजीब संभाल करके रखती हैं बेटियां,
हर दर्द हर खुशी को परखती हैं बेटियां!

लेकिन कभी ना हार मानती हैं चोट से,
गम में भी खिलखिला कर हंसती हैं बेटियां!

उस घर की दहलीज को जाती हैं छोड़कर,
जिस घर जिस आंगन में पनपती हैं बेटियां!

Happy Women's Day!

स्त्री कुदरत का सबसे बड़ा रहस्य है!
इसलिए उसे समझना सबसे कठिन है!!

पुरुष का तत्व पुरुषत्व है और स्त्री का तत्व स्त्रीत्व! लेकिन मैं समझता हूं कि हर पुरुष में स्त्रीत्व का भाव भी होना चाहिए। स्त्रियों को दया का निधि माना जाता है। उनके भीतर स्नेह है, करुणा है और सबसे बड़ा आत्मसमर्पण!

पुरुषों के भीतर भी स्त्रीत्व होना चाहिए!

Happy Women’s Day 2025 quotes shayari in hindi

स्त्री कुदरत का सबसे बड़ा रहस्य है!
इसलिए उसे समझना सबसे कठिन है!!

पुरुष का तत्व पुरुषत्व है और स्त्री का तत्व स्त्रीत्व! लेकिन मैं समझता हूं कि हर पुरुष में स्त्रीत्व का भाव भी होना चाहिए। स्त्रियों को दया का निधि माना जाता है। उनके भीतर स्नेह है, करुणा है और सबसे बड़ा आत्मसमर्पण!

पुरुषों के भीतर भी स्त्रीत्व होना चाहिए!

Happy Women’s Day Quotes in Hindi!

स्त्री प्रेम में आत्मसमर्पण कर देती है! आत्मसमर्पण स्त्रीत्व का सबसे बड़ा गुण है! लेकिन आज आधुनिक दौर में स्त्री पुरुष बनने की होड़ में है। वह अपना स्त्रीत्व भूल रही है, जिसमें उसका अस्तित्व है, सार है!

मैं समझता हूं कि सबसे पहले महिलाओं को स्त्रीत्व के गुण समझने चाहिए! पुरुष बनने की होड़ में शामिल होने से बेहतर है स्त्रीत्व को समझना और एक पूर्ण स्त्री बनना।
HomeGoogle News

इन्हें भी पढ़ें

1. गणतंत्र दिवस पर कोट्स, कविता के जरिए भेजें शुभकामनाएं
2. दिवाली पर कोट्स, अनमोल विचार, शायरी, कविताएं
3. आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता और अनमोल विचार
4. भारतीय सेना को समर्पित कविताएं और शुभकामना संदेश
5. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शायरी के अंदाज में भेंजे शुभकामना संदेश
6. विजयदशमी दशहरा पर निबंध, भाषण एवं कविता

Leave a Comment