Advertisements

यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय | Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi

कौन है यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय (Yashasvi Jaiswal Biography in hindi) यशस्वी जायसवाल रिकार्ड्स, नेटवर्थ, जन्म स्थान (आयु, विवाह दिनांक, बायोग्राफी, फिल्म, वर्तमान टीम, पुरुस्कार) (Yashasvi Jaiswal Biography & Awards, Achievement, Age, Height, caste, net worth, family, wife, Personal detail, Life, Records, IPL Salary,  IPL Team, Records)

यशस्वी जायसवाल एक भारतीय पेशेवर क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वह भारतीय क्रिकेट के प्रथम शैली के खिलाड़ी है। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के धीमे ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं। उन्हें ’सलामी बल्लेबाज’ भी कहा जाता है। वह ‘लिस्ट-ए’ (2019) में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के युवा क्रिकेटर हैं।

Advertisements

यशस्वी जायसवाल ने पहली बार 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाकर, सबका ध्यान आकर्षित किया, जहां वह छह मैचों में 318 रन के साथ टूर्नामेंट के प्रमुख रन-स्कोर थे। साथ ही उनको ’प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया। अक्टूबर 2019 में वह लिस्ट-ए में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले युवा बल्लेबाज बने। यशस्वी दक्षिण अफ्रीका में 2020 में विश्व कप में भारत की अंडर-19 टीम के अग्रणी रन-स्कोर और टूर्नामेंट के खिलाड़ी थे।

हाल ही में 30 अप्रैल 2023 को आईपीएल का 1000 वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ। यशस्वी जयसवाल के लिए सबसे खास रहा, क्योंकि इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए। उन्होंने 62 गेंदों में 16 चैके और 8 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। यशस्वी की शानदार पारी ने उन्हें ’प्लेयर ऑफ द मैच’ के साथ-साथ पांच अवॉर्ड और 5 लाख रुपये का इनाम भी दिलाया।

Join Our WhatsApp Group hindikhojijankari

यशस्वी जायसवाल कौन है? (Who is Yashasvi Jaiswal)

यशस्वी जायसवाल एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल में तो राजस्थान रॉयल्स और घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से लिए खेलते हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। यशस्वी जायसवाल ने बहुत कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर है। इस उपलब्धि के बाद के बाद यशस्वी जायसवाल को 2020 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से के लिए खेलने के लिए लगभग 2.4 करोड़ का ऑफर मिला और तब उन्होंने आईपीएल 2020 राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला।

वह आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज के तौर पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस युवा प्रतिभा ने 2023 के आईपीएल सीजन में अपने असाधारण बल्लेबाजी कौशल से क्रिकेट की दुनियां में तूफान ला दिया है। यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट में एक उभरता हुआ सितारा हैं जिन्होंने आईपीएल 2023 में अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से दुनिया को चौंका दिया। क्रिकेट जगत के खिलाड़ी उनकी प्रतिभा से प्रभावित हैं और उन्हें भविष्य की भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख सदस्य के रूप में देखते हैं।

इन्हें भी पढ़ें-

कौन है यशस्वी जायसवाल? | Yashasvi-Jaiswal-Biography-in-Hindi

यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय (Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi)

पूरा नामयशस्वी भूपेंद्र कुमार जायसवाल  
जन्म28 दिसम्बर 2001
जन्म स्थानसुरियावां, भदोही (उत्तर प्रदेश)
गृहनगरदादर, मुंबई, भार
उम्र21 वर्ष
पिताभूपेंद्र जायसवाल
माताकंचन जायसवाल
पेशाओपनिंग बल्लेबाज, क्रिकेटर (ऑलराउंडर)
कोचज्वाला सिंह
घरेलू टीममुंबई टीम
टीमIndia U19, Mumbai, India U19 A, North Mumbai Panthers, India B, Rajasthan Royals, West Zone, Rest of India, India A
आईपीएल टीमराजस्थान रॉयल्स
IPL Team 2023राजस्थान रॉयल्स
IPL Price 20234 करोड़
बल्लेबाजीबाएं हाथ की बल्लेबाजी
नेटवर्थ1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (12 करोड़ लगभग)

यशस्वी जायसवाल का प्रारंभिक जीवन (Yashasvi Jaiswal Early life and Family)

यशस्वी जयसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के सुरियांवा, भदोही में हुआ था। यशस्वी जयसवाल के पिता भूपेन्द्र जयसवाल थे, वह एक छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाते थे और उनकी माँ कंचन जायसवाल एक गृहिणी थीं। वह परिवार में छह भाई-बहनों में से चैथी संतान हैं।

उन्हें बचपन से ही क्रिकेट पसंद था और उनकी क्रिकेट में ही रुचि थी। लेकिन खेल के लिए उन्हें उचित सुविधा नहीं मिली और साथ ही उनके गांव में खेल के प्रति उतना उत्साह भी नहीं था, इसलिए उन्हें प्रशिक्षण उस गांव में प्रशिक्षण लेने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। वह सचिन तेंदुलकर से काफी प्रभावित हुए और उन्हीं की राह पर चलते हुए सफलता हासिल की।

यशस्वी जायसवाल का परिवार बहुत गरीब था, इसी वजह से वह बचपन में ठीक ढंग से पढ़ लिख नहीं सके। उन्होंने यूपी के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और कुछ समय बाद वह मुंबई चले गए, जहां पर उन्होंने रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल के लिए स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं खेलीं।

उनका झुकाव क्रिकेट की ओर था, इसलिए उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया। दस साल की उम्र में वह आजाद मैदान में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने के लिए दादर, मुंबई चले गए। दादर मैदान से काफी दूर था, इसलिए वह कालबादेवी पड़ोस में चले गए। यहां पहुंचकर उन्होंने आजाद मैदान में ट्रेनिंग शुरू की।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से उनके पास रहने के लिए कोई घर तक नहीं था। इसी कारण वहां उन्हें निम्न-श्रेणी के काम के बदले में एक डेयरी की दुकान में आवास मिला। लेकिन आखि़रकार उसे दुकान के मालिक ने बाहर निकाल दिया, क्योंकि वह अपने क्रिकेट प्रशिक्षण मे ही ज्यादा ध्यान देते थे और दुकान में ज्यादा काम नहीं करते थे। उनके पास अपने लिए कोई आवास नहीं था, इसी वजह से जायसवाल मैदान में ग्राउंड्समैन के साथ एक तंबू में रहते थे, जहाँ वे अक्सर भूखे ही सोते थे। पैसा कमाने के लिए यशस्वी आजाद मैदान में होने वाली राम लीला में पानी पूरी बेचा करते थे और साथ ही फल बेचने का काम भी किया करते थे।

यशस्वी जायसवाल का क्रिकेट करियर (Yashasvi Jaiswal Cricket Career)

यशस्वी जायसवाल का क्रिकेट करियर मुंबई में शुरू हुआ, जहां उन्होंने स्थानीय क्लबों और टीमों के लिए खेलना शुरू किया। तीन साल का संघर्ष करने के बाद यशस्वी जायसवाल की प्रतिभा को क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह ने पहचाना, जिन्होंने उन्हें रहने के लिए जगह दी और उनके कानूनी अभिभावक और संरक्षकअ बन गए। तभी से एक क्रिकेटर के रूप में उनका करियर शुरू हुआ। अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत में यशस्वी जायसवाल पहली बार 2015 में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने जाइल्स शील्ड मैच में 319 रन बनाए और 99 रन देकर 13 विकेट लिए, जो कि 99 रन देकर 13 विकेट लिए, जो स्कूल क्रिकेट में एक ऑल-राउंड रिकॉर्ड था, जिसे ’लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी। इस प्रदर्शन ने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई और वह मुंबई की अंडर-16 टीम में चयनित हो गये।

उसके बाद उन्हें मुंबई की अंडर-16 टीम में चुना गया। साल 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें अंडर-19 इंडिया की एशिया कप टीम में चुना गया था।

साल 2019 में यशस्वी ने दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 टेस्ट मैच में 220 बॉल में 173 रन बनाये। इसी वर्ष उन्होंने इंग्लैंड में अंडर-19 ट्री सीरीज के 7 मैचों में 294 रन बनाये थे और 4 फिफ्टी लगाई थी।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram group Join Now

एशिया कप के फाइनल मैच में यशस्वी जायसवाल का बहुत प्रदर्शन शानदार रहा था, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 85 रनों की शानदार पारी खेली थी। फाइनल में वह ’मैन ऑफ द मैच’ बने थे।

यशस्वी जायसवाल को एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का अवसर मिला।

2018-19 में यशस्वी जायसवाल द्वारा 7 जनवरी 2019 को उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था, जिसमें उनके द्वारा 20 रन बनाए गए थे।

16 अक्टूबर 2019 को उन्होंने झारखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच में झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 17 चैकों और 12 छक्कों की मदद से 203 रन बनाए और तभी उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सम्मिलित किया गया था।

दिसंबर 2019 में उन्हें 2020 में अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था। उनके पूरे टूर्नामेंट में अग्रणी स्कोर थे और उन्होंन सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था। उनके द्वारा शानदार प्रदर्शन की वजह से आईपीएल में उन्हें 2019 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला था।

Yashasvi Jaiswal Cricket Debut in International Cricket

फॉर्मेट (Format)डेब्यू (Debu)
टेस्ट (Test Debut)अभी नहीं किया
वनडे (ODI Debut)अभी नहीं किया
फर्स्ट क्लास7 जनवरी 2019 बनाम छत्तीसगढ़
लिस्ट ए20 सितंबर, 2019 बनाम बांग्लादेश U-23
T2022 सितंबर 2020 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर (Yashasvi Jaiswal IPL Career)

यशस्वी जायसवाल के आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल नीलामी में 2 करोड़ 40 लाख की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था।

यशस्वी जायसवाल ने 22 सितंबर 2020 में आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना टी-20 में डेब्यू किया।

यशस्वी ने 2 अक्टूबर 2021 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक बनाया।

आईपीएल 2022 में मेगा नीलामी से पहले आरआर ने यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

यशस्वी जायसवाल का 2023 में आईपीएल मैच में प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल पिछले चार आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेल रहे है। उनका शानदार प्रदर्शन आईपीएल 2023 में देखने को मिल रहा है। उनका स्कोर लगभग हर मैच में अच्छा रहा। अभी हाल ही में 30 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 1000वां आईपीएल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यह मैच खिलाड़ियों के लिए काफी खास रहा, परन्तु यह मैच सबसे खास और ऐतिहासिक राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए रहा। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाये। लेकिन फिर भी राजस्थान रॉयल्स टीम यह मैच हार गई।

यशस्वी जयसवाल ने 62 गेंदों पर 16 चैक और 8 छक्कों लगाकर अपनी ओर से यह रिकॉर्ड बनाया। 11 मई, 2023 को उन्होंने आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया। उन्होंने 13 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें ’प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इसी के साथ उन्हें मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच, बियोन्ड द बाउंड्रीज लॉन्गेस्ट सिक्स, गेमचेंजर ऑफ द मैच और ऑन द गो फोर्स और उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल एसेट ऑफ द मैच, लॉन्गेस्ट सिक्स आउट ऑफ बाउंड्स, गेम चेंजर ऑफ द मैच और ऑन द गो अवॉर्ड भी मिले। उन्हें पांच पुरस्कार और 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला।

2023 की आईपीएल नीलामी में उनकी कीमत बढ़ गई और वह 4 करोड़ रुपये में टीम में बने रहे। यशस्वी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 32 मैच खेले हैं। उन 32 मैचों में स्ट्राइक रेट के साथ 975 रन बनाए। इनमें उन्होंने 118 चैके और 40 छक्के लगाये। इन खेलों में उनका उच्चतम स्कोर 124 रहा है।

Yashasvi Jaiswal IPL Price/Salary

टीम (Team)Year (वर्ष)कमाई (Income)
राजस्थान रॉयल्स (RR)2020₹ 2.40 करोड़
राजस्थान रॉयल्स (RR)2021₹ 2.40 करोड़
राजस्थान रॉयल्स (RR)2022₹ 4 करोड़
राजस्थान रॉयल्स (RR)2023₹ 4 करोड़

Yashasvi Jaiswal IPL Team

वर्ष (Years)टीम (Team)
2020राजस्थान रॉयल्स
2021राजस्थान रॉयल्स
2022राजस्थान रॉयल्स
2023राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जायसवाल के खेल में आँकड़े

फॉर्मेट (Format)मैच (Matches)रन (Run)औसत (Average )
फर्स्ट क्लास15184580.21
लिस्ट ए32151153.96
T2047107824.72
आईपीएल2768225.26

यशस्वी जायसवाल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Yashasvi Jaiswal International Cricket Career)

यशस्वी जायसवाल ने 12 जुलाई 2023 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और इनका पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच था।

यशस्वी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत टेस्ट मैच से की थी। यह टेस्ट मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच वेस्टइंडीज के डोमिनिका में 12 जुलाई 2023 से 17 जुलाई 2023 के बीच खेला गया था।

यशस्वी जायसवाल टेस्ट डेब्यु मैच में 171 रनों के साथ शतक लगाने वाल खिलाड़ी बन गये। भारत ने यह टेस्ट मैच पारी 141 रनों से जीता। उस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार सेंचुरी लगाई। उनको अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ’मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी मिला।

यशस्वी जयसवाल की नेटवर्थ (Yashasvi Jaiswal Net Worth)

वर्ष 2020 में यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में खेलने के लिए लगभग 2.4 करोड़ रुपए का प्रस्ताव आया था।

राजस्थान ने 2022 में इस खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये का भुगतान करते हुए इनका फिर से वेतन बढ़ाया। 2020 से लेकर पिछले सीजन तक यशस्वी ने आईपीएल से कुल 8.80 करोड़ कमाये।

2023 में यशस्वी जायसवाल की कुल नेटवर्थ लगभग 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 12 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। उनकी सैलरी 4 करोड़ से भी अधिक है। उनकी मासिक आय 35 लाख से भी अधिक है।

आइये इन्हें भी जानें

Leave a Comment