महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय, रिकार्ड्स, नेटवर्थ (आयु, विवाह दिनांक, बायोग्राफी, फिल्म, वर्तमान टीम, पुरुस्कार) (Mahendra Singh Dhoni Biography in hindi, MS Dhoni Biography & Awards, Achievement, Age, Height, caste, net worth, family, wife, Personal detail, Life, Records, Controversy)
एक छोटे से शहर रांची से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में नाम करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को उनके शांत चित्त व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है।
एक खिलाड़ी एक विकेटकीपर और एक कप्तान के रूप में महेन्द्र सिंह धोनी सबसे सफल खिलाड़ी माने जाते हैं। कहा जाता है कि महेन्द्र सिंह धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर पूरा मैच पलट दिया करते थे। जब वे मैच खेलने जाते थे तो उनके पास प्लान A ,प्लान B प्लान C मौजूद होते थे।
खुद एक फिनिशर खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने स्वयं को पीछे रखकर हमेशा टीम की जीत के बारे में सोचा, सचिन तेंदुलकर विरेंद्र सहवाग जैसे क्रिकेट के बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने धोनी की कप्तानी में ही अपने करियर की ऊंचाइयों को छुआ।
विराट कोहली अपने क्रिकेट का श्रेय भी महेंद्र सिंह धोनी को देते हैं वे कहते हैं कि अगर धोनी उन्हें खेलने का मौका नहीं देते और उन पर विश्वास नहीं दिखाते ,तो वह आज जिस मुकाम पर हैं वहां नहीं होते।
आइए महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बारे में आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिन्हें आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।
इन्हें भी पढ़ें-
- विराट कोहली का जीवन परिचय, रिकार्डस
- सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय
- क्रिकेटर ऋषभ पंत का जीवन परिचय
- ईशान किशन का जीवन परिचय
- हार्दिक पंड्या का जीवन परिचय
- कौन हैं शुभमन गिल, जीवन परिचय
महेंद्र सिंह धोनी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi)
पूरा नाम (Full Name) | महेंद्र सिंह धोनी |
उपनाम (Nick Name) | कैप्टन कूल, माही , एमएसडी |
जन्मतिथि (Date of Birth) | 7 जुलाई 1981 |
जन्म स्थान (Birth Place) | रांची, झारखंड |
आयु (Age) | 42 साल ( 2023 के अनुसार) |
लंबाई (Height) | 5 फीट 8 इंच |
वजन (Weight) | 70 kg |
धर्म (Religion) | हिंदू |
शिक्षा (Education) | इंटरमीडिएट |
प्रोफेशन (Profession) | भारतीय क्रिकेटर |
भारतीय क्रिकेट टीम में भूमिका | खिलाड़ी, कप्तान, विकेटकीपर |
फेमस शॉट (Famous Shot) | हेलीकॉप्टर शॉट |
जर्सी नंबर (shirt no.) | 7 |
जीवन पर आधारित फिल्म | M.S. Dhoni: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) |
कुल संपत्ति (Net WOrth) | 800 करोड़ |
महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा
रांची में पैदा हुए महेंद्र धोनी की शुरुआती शिक्षा डीएवी जवाहर विद्या मंदिर झारखंड से शुरू हुई। इस स्कूल से धोनी ने 12वीं तक की पढ़ाई की और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज में एडमिशन लिया। इसी बीच क्रिकेट और पढ़ाई के बीच में बैलेंस बनाते बनाते धोनी ने आगे पढ़ाई ना करके बल्कि अपना पूरा फोकस क्रिकेट पर करने का निर्णय लिया। 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद धोनी अपनी आगे की शिक्षा पूरी नहीं कर पाएं।
महेंद्र सिंह धोनी का परिवार
पिता का नाम | पान सिंह धोनी (मेकॉन कम्पनी में कार्यरत) |
माता का नाम | देवकी सिंह |
भाई | नरेंद्र सिंह धोनी |
बहन | जयंती गुप्ता |
गर्लफ्रेंड | प्रियंका झा ( 2002 में मृत्यु) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
विवाह दिनांक | 4 जुलाई 2010 |
पत्नी का नाम | साक्षी रावत |
बेटी का नाम | जीवा सिंह धोनी |
आज भले दुनिया को यह पता है कि धोनी रांची से है लेकिन असल में धोनी के परिवार की जड़े उत्तराखंड से जुडी हुई हैं।
दरअसल धोनी के पिता पान सिंह एक सरकारी कंपनी मेकॉन हैंड पंप ऑपरेटर थे।
अपनी नौकरी के चलते उन्होंने उत्तराखंड छोड़कर झारखंड में बसने का निर्णय लिया और बाद में यही की नागरिकता ग्रहण कर ली।
धोनी की माता देवकी सिंह गृहिणी हैं, परिवार ने बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी का संबंध राजनीति से है वह राजनीति में बेहद सक्रिय हैं। दीवार में सबसे छोटे धोनी की एक बहन है उनका नाम जयंती गुप्ता है और पेशे से वे अध्यापिका है।
धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी रावत से शादी की, उनकी एक बेटी है जिसका नाम जीवा है।
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट की शुरूआत
धोनी ने पहली बार साल 1999 में अपना पहला रणजी मैच बिहार की ओर से असम की टीम के विरुद्ध खेला था। इस मैच को खेलते हुए धोनी ने नाबाद रहते हुए 68 रनों की शानदार पारी खेली और टूर्नामेंट के कुल 5 मैचों में उन्होंने कुल 283 रन बनाए। इसी पारी की बदौलत धोनी को क्रिकेट में नाम और पहचान मिलना शुरू हो गया।
इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी वे ईस्ट जोन में सेलेक्ट नहीं हो सके और बेहद निराश हो गए। सेलेक्ट ना होने के दुख में उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली और 2001 में कोलकाता रेलवे से उन्होंने टिकट कलेक्टर बनकर सरकारी नौकरी करना शुरू कर दिया।
हालांकि वे इस पद पर अधिक दिनों तक रह नहीं पाए और मात्र 3 साल के छोटे से समय के अंदर ही उन्होंने इस नौकरी से त्यागपत्र दे दिया, और क्रिकेट को एक और मौका देने पर विचार किया।
आखिरकार वह समय आ ही गया जब धोनी का चयन बिहार अंडर-19 टीम में हो गया।साल 2004 में धोनी का चयन ‘इंडिया ए’ टीम में किया गया। इंडिया ए के मैच से ही धोनी ने बतौर विकेटकीपर खेलना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किए ताकि जल्द ही उनका सिलेक्शन इंटरनेशनल टीम में हो सके।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर – महेंद्र सिंह धोनी का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन
धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के वनडे मैच में पहली बार साल 2004 में मौका मिला, उन्होंने अपना पहला वनडे मैच बांग्लादेश के विरुद्ध खेला था। हालांकि इस मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा लेकिन सिलेक्टर्स ने उन्हें अगला मौका देते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध खेलने के लिए चयनित कर लिया।
मौका न गवाते हुए धोनी ने भी पाकिस्तान के विरुद्ध 148 रनों की शानदार पारी खेली और टीम में अपनी खास जगह बनाई। इस तरह धोनी इकलौते ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिन्होंने एक पारी में शानदार 148 रन बनाए। और इस तरह धोनी ने वनडे टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।
धोनी द्वारा खेले गए वनडे मैच के आंकड़े
कुल मैच | 318 |
कुल पारियां | 272 |
कुल रन | 9967 |
कुल चौके | 770 |
कुल छक्के | 217 |
शतक | 10 |
अर्धशतक | 67 |
महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन
धोनी को पहली बार टेस्ट टीम में साल 2005 में जगह मिली है, पहला मैच श्रीलंका की ओर से खेलते हुए उन्होंने 30 रन बनाए लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। इसके बाद अगला टेस्ट मैच उन्होंने साल 2006 में पाकिस्तान के विरुद्ध खेला, टेस्ट मैच में धोनी ने शतक लगाया और भारतीय टीम को फॉलोऑन से बचाया।
अंतिम बार धोनी को सफेद जर्सी में साल 2014 में देखा गया था, ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलते हुए धोनी ने 35 रन बनाए और मैच के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
धोनी द्वारा खेले गए टेस्ट मैच के आंकड़े
कुल टेस्ट मैच | 90 |
कुल पारियां | 144 |
टेस्ट मैच में बनाए गए कुल रन | 4876 |
कुल चौके | 544 |
कुल छक्के | 76 |
कुल शतक | 6 |
कुल अर्ध शतक | 34 |
महेंद्र सिंह धोनी का T20 क्रिकेट में प्रदर्शन (MS Dhoni T20 Cricket Records)
धोनी के T20 क्रिकेट करियर की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेलते हुए हुई हालांकि यह मैच धोनी के लिए कुछ खास नहीं रहा क्योंकि वह अपने डेब्यु मैच में ही 0 पर आउट हो गए थे, उनकी इस प्रदर्शन को देखते हुए लगा था कि शायद धोनी T20 मैच के लिए नहीं बने हैं लेकिन उन्होंने इस बात को गलत साबित किया और 2007 में भारत को T20 वर्ल्ड कप का विनर बनाया।
T20 मैच में धोनी के आंकड़े
कुल मैच | 89 |
कुल रन | 1444 |
कुल चौंके | 101 |
कुल छक्के | 46 |
कुल अर्धशतक | 2 |
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन (MS Dhoni IPL Records)
महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्कि आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है और बतौर कप्तान मशहूर हुए हैं, धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने सबसे अधिक मैच चेन्नई सुपर किंग की ओर से खेला है चेन्नई में लोग उन्हें थलाइवा कहते हैं।
- जब आईपीएल का सबसे पहला सीजन शुरू हुआ था तब चेन्नई सुपर किंग ने धोनी को करीब 10 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था, चेन्नई की ओर से कप्तानी करते हुए धोनी ने टीम को दो बार विनर बनाया।
- लेकिन कुछ विवादों के चलते चेन्नई सुपर किंग करीब 2 सालों के लिए आईपीएल से बैन हो गई इसके बाद आईपीएल की पुणे सुपरजाइंट्स टीम ने करीब 12 करोड देकर धोनी को अपनी टीम में शामिल किया।
पुणे सुपर जेंट्स की ओर से खेलते हुए धोनी ने टीम में अहम योगदान दिए।
- 2018 में जब चेन्नई सुपर किंग का बैन हटाया गया तो सबको उम्मीद थी कि धोनी एक बार फिर पीली जर्सी में चेन्नई की ओर से खेलते हुए देखे जाएंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही, चेन्नई टीम के सिलेक्टर्स ने धोनी को तुरंत अपनी टीम में शामिल कर लिया और आज भी धोनी चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं।
आईपीएल मैचों में धोनी के आंकड़े
कुल आईपीएल मैच | 234 मुकाबले |
कुल रन | 4978 |
औसत | 39.20 |
अर्धशतक | 24 |
महेंद्र सिंह धोनी एक कप्तान के रूप में
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं आ जाता है कि वे अपनी शानदार कप्तानी के लिए क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखे जाएंगे।
- वर्ष 2007 में पहली बार भारतीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी को दी गई,धोनी से पहले राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान रहे थे। टीम इंडिया में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को लेकर काफी विवाद चल रहे थे। सभी विवादों को दरकिनार करते हुए बीसीसीआई ने एक नए कप्तान को चुना।
- के कप्तान बनते ही टीम इंडिया में बदलाव आने शुरू हो गए और जब टीम इंडिया ने 2007 में ICC टी20 टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट किया, तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि इस नए कप्तान के नेतृत्व में भारतीय टीम विजयी बनेगी लेकिन सभी को चौक आते हुए धोनी ने टीम का शानदार नेतृत्व किया और भारत 2007 में आईसीसी T20 टूर्नामेंट की चैंपियन बनी।
- इस वर्ल्ड कप को जीतने के बाद BCCI धोनी पर विश्वास दिखाते हुए वनडे और टेस्ट टीम की कमान भी उन्हें सौंप दी। एक कप्तान के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में धोनी की कप्तानी को दुनिया भर में सराहा गया।
- धोनी के नेतृत्व में ही पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC टेस्ट रैंकिंग सूची ने नंबर वन की पोजीशन हासिल की, यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद यादगार पल था क्योंकि क्रिकेट वर्ल्ड में भारत को टेस्ट मैच में कम आंका जाता है।
- 2011 का वनडे वर्ल्ड कप मैच तो हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के लिए बेहद यादगार है, क्योंकि 2011 में धोनी ने ICC वनडे वर्ल्ड कप मैं टीम की कमान संभाली और 28 साल बाद पहली बार भारत को विश्व विजेता बनाया।
- 2011 के बाद धोनी ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम की कप्तानी की और भारतीय टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था।
महेंद्र सिंह धोनी द्वारा प्राप्त किए गए अवार्ड (MS Dhoni Awards)
कमाल की कप्तानी और विकेट के पीछे से मैच पलट देने वाले महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का चमकता सितारा है, क्रिकेट में उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता है।
उनके इस योगदान के लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।
- वर्ष 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खेल जगत का सबसे शीर्ष पुरस्कार माना जाता है।
- क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के योगदान को देखते हुए उन्हें 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें 2007 T20 वर्ल्ड कप में शानदार कप्तानी के बाद दिया गया था।
- मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय ने महेंद्र सिंह धोनी को सम्मानित करने के लिए उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी, विश्वविद्यालय द्वारा यह डिग्री सेलिब्रिटीज को अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए दी जाती है।
- 2018 में भारत सरकार ने महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित किया, 2011 में वनडे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप शानदार कप्तानी के बाद धोनी को देश का सर्वोच्च सम्मान मिला।
- अपने क्रिकेट करियर के दौरान धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (icc) द्वारा दो बार ODI player of the year भी रह चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ (MS Dhoni Net worth)
धोनी को दुनिया का तीसरा सबसे अमीर क्रिकेटर कहा जाता है,उनकी टोटल नेट वर्थ 113 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। 1 साल में धोनी की कमाई लगभग 50 करोड़ तक पहुंच जाती है।
इसके अलावा वे 1 महीने में लगभग 4 करोड तक की कमाई कर लेते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 800 करोड़ के आसपास की बताई जाती है।
2018 की फोर्ब्स लिस्ट ने धोनी को दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था।
आपको बता दें धोनी को महंगी बाइक और कारों का काफी शौक है, उनके घर में एक शोरूम है जो बाइक की तमाम वैरायटी से भरी हुई है। उनके पास फेरारी 599 gto की आर है जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है।
इसके अलावा उनके पास हमर H2, लैंड रोवर फ्रीलैंडर , ऑडी Q7, gmc तेरे जैसी महंगी कारें है।
कारों के अलावा उनके पास कावासा की निंजा 2, कनफेडरेट एक्स132 हैलकेट, सुजुकी सोगुन ,यामाहा, निंजा जेडएक्स 14r, एबीएस गोल्ड जैसी बाइक भी हैं।
आलोचकों की टिप्पणी के बाद धोनी ने ले लिया था सन्यास
धोनी की कप्तानी जितनी शानदार रही आलोचकों के निशाने पर भी वे हमेशा बनी रहे, उन्होंने भारतीय टीम में करीब 15 साल तक कप्तानी की। जब वर्ल्ड कप 2019 का समय था और धीमी गति से खेलने के बाद एक बार फिर से लोग धोनी की क्षमता पर सवाल उठाने लगे थे, तब उन्होंने संन्यास लेने का फैसला ले लिया और हमेशा के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अगस्त 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने ऑफीशियली अनाउंस किया और वनडे और टी-20 दोनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट जगत को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
आइये इन्हें भी जानें–
- प्रवीण तांबे कौन है? जिनके जीवन पर बनी है आईपीएल मूवी
- आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का जीवन परिचय
- शेन वार्न कौन थे? शेन वार्न का जीवन परिचय
- Golden Boot Winner 2022 – काइलियन एम्बाप्पे का जीवन परिचय
- किंग ऑफ फुटबॉलर पेले का जीवन परिचय
- हॉकी विश्व कप का इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्य
- फीफा वर्ल्ड कप का इतिहास एवं इससे जुड़े रोचक तथ्य